Thursday, March 12News That Matters

Tag: उत्तराखंड

लता मंगेशकर को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनके सम्मान में गुलदस्ता-माला नहीं करेंगे स्वीकार

लता मंगेशकर को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनके सम्मान में गुलदस्ता-माला नहीं करेंगे स्वीकार

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन को देश, कला संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति बताया। श्रद्धांजलि देते हुए रावत ने कहा कि वह चुनाव प्रचार में लता के सम्मान में गुलदस्ता व माला स्वीकार नही करेंगे । उन्होंने कहा कि स्वर कोकिला जिन्होंने अपने कंठ स्वर से करोड़ों-करोड़ों लोगों को वर्षों तक मुग्ध किया। "ए मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी" उनका अमर गीत है। आज जब स्वर कोकिला, भारत रत्न लता मंगेशकर नहीं रही हैं तो हर भारतवासी की आखों में आज पानी भर आया है दुनिया के अंदर न जाने ऐसे करोड़ों लोगों हैं जिन्होंने उनके कंठ स्वर को आनंदित होकर सुना है। उन सबकी आंखें इस समय नम हैं। आंखों में पानी भरा हुआ है, मैं भी बहुत दु:ख भरे शब्दों में उनको अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा हूंँ। रॉवत ने कहा कि लता जी आप अमर रहे, आपक...
नेताओं को कैसे मैनेज़ करना है कांग्रेस से सीखो भाजपा वालों, 100 से ज्यादा महामंत्री , उपाध्यक्ष और सचिव बना डाले

नेताओं को कैसे मैनेज़ करना है कांग्रेस से सीखो भाजपा वालों, 100 से ज्यादा महामंत्री , उपाध्यक्ष और सचिव बना डाले

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड कांग्रेस में भी चुनाव के नाम पर गजब हो रहा है पार्टी नेताओं को मैनेज करने के लिए जमकर संगठन में पद बांटे जा रहे हैं हालात यह है कि भर भरकर संगठन में पदाधिकारी बना दिए गए हैं हालांकि माना जा रहा है किए तमाम पद चुनाव तक ही सीमित रहने वाले हैं उसके बाद नए सिरे से संगठन का गठन हो सकता है सामान्य दिनों में पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन में ओहदे देने में हिचकने वाली कांग्रेस ने चुनावी असंतोष थामने को पदों की बारिश कर दी। करीब महीने भर के भीतर ही कांग्रेस ने 100 से ज्यादा प्रदेश महामंत्री, उपाध्यक्ष, सचिव बना डाले हैं। पद बांटने की शुरुआत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने तीस दिसंबर 2021 से शुरू की थी। हाईकमान से फ्रीहैंड मिलते ही उन्होंने एक ही झटके में 109 कार्यकर्ताओं को प्रदेश सचिव बना दिया। ऋषिकेश से बागी होकर नामांकन कर चुके पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण को कार्...
एंटी इनकंबेंसी और साफ्ट हिंदुत्व पर राहुल ने खेला दांव, मोदी से मुकाबले को वही होंगे कांग्रेस का हथियार

एंटी इनकंबेंसी और साफ्ट हिंदुत्व पर राहुल ने खेला दांव, मोदी से मुकाबले को वही होंगे कांग्रेस का हथियार

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, हरिद्वार
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के असर को कम करने के लिए कांग्रेस का हथियार राहुल गांधी ही होंगे। राहुल ने उत्तराखंड के दूसरे दौरे के दौरान किसानों को कांग्रेस के पक्ष में लामबंद करने की कोशिश की, साथ ही हरिद्वार में हरकी पैड़ी में गंगा आरती के माध्यम से साफ्ट हिंदुत्व पर भी दांव खेला।   चुनाव भले ही उत्तराखंड में पांचवीं विधानसभा के लिए हों, लेकिन कांग्रेस को बड़ा खतरा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से ही है। 2017 में मोदी लहर का असर झेल चुकी कांग्रेस को राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी का बड़ा सहारा तो है ही, साथ में कोशिश की जा रही है कि राज्य में प्रधानमंत्री मोदी को घेरने के लिए मजबूत किलेबंदी की जाए। इसी रणनीति को अंजाम देने के लिए पार्टी ने राहुल की किच्छा और हरिद्वार की चुनावी रैलियों की व्यूह रचना की। इन दोनों ही जिलों में किसानों का ...
पीएम मोदी उत्तराखंड में  भरेंगे चुनावी हुंकार,07 को हरिद्वार के लिए वर्चुअल रैली

पीएम मोदी उत्तराखंड में भरेंगे चुनावी हुंकार,07 को हरिद्वार के लिए वर्चुअल रैली

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यदि उत्तराखंड के चुनावी दौरे पर नहीं आ पाते हैं तो फिर उनकी पांचों संसदीय क्षेत्रों में एक-एक वर्चुअल रैली कराई जाएगी। पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने बताया कि सात फरवरी को मोदी की हरिद्वार संसदीय क्षेत्र की वर्चुअल रैली तय हो गई है। पार्टी की तरफ से संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक विधानसभा में चार से पांच स्थानों पर वर्चुअल रैली की व्यवस्था कराई जा रही है। इन स्थानों पर एक-एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि मोदी की आठ को नैनीताल, नौ को टिहरी, 10 को अल्मोड़ा और 11 को गढ़वाल संसदीय सीट की विधानसभाओं में वर्चुअल रैलियां होंगी। मोदी की रैलियों से उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड में फिजिकली रैलियां न होने से भाजपा के प्रत्याशी टेंशन में हैं। उन्हें मोदी की रैलियों से बहुत कुछ बदलने की उम्मीद है। उत्तराखंड में विधान...
चमोली में मैक्‍स वाहन खाई में गिरा, दुर्घटना में तीन युवकों की मौत

चमोली में मैक्‍स वाहन खाई में गिरा, दुर्घटना में तीन युवकों की मौत

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, चमोली
चमोली: उत्तराखंड में जहां बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। चमोली से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां घाट-रामणी मोटरमार्ग पर देर रात घूनी गांव के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।   आपको बता दें कि देर रात चमोली के घाट-रामणी मोटरमार्ग पर देर रात घूनी गांव के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना मौके पर पहुंची। दुर्घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। दुर्घटना में प्रकाश सिंह (30 वर्ष) पुत्र कुंदन सिंह, देवेंद्र सिंह (33 वर्ष) पुत्र कैलाशी सिंह और तोता राम (40 वर्ष) सभी रामणी गांव निवासी की मृत्यु हो गई है। ग्रामीणों की मदद से तीनों मृतकों क...
उत्तराखंड में केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने इन 3 अधिकारियों को दी चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी

उत्तराखंड में केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने इन 3 अधिकारियों को दी चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग तैयारियों में जुटा है। ऐसे में पांच राज्यों के विधासनभा चुनाव में समय कम है। ऐसे में भारत निर्वाचन आयोग ने 15 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इस 15 पर्यवेक्षकों में आयोग ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 3 अधिकारी आयोग द्वारा नियुक्त किए गए हैं। 1. सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राम मोहन मिश्रा को स्पेशल जनरल ऑब्जर्वर। 2. सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अनिल कुमार शर्मा को स्पेशल पुलिस ऑब्जर्वर। 3. पूर्व आईआरएस (आईटी) मधु महाजन को स्पेशल व्यय पर्यवेक्षक बनाया है। उत्तराखंड में नियुक्त किए गए सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अनिल कुमार शर्मा इसके पहले पश्चिम बंगाल चुनाव में विशेष पर्यवेक्षक थे। वहीं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राम मोहन मिश्रा को उत्तराखंड का अच्छा खासा अनुभव है। मधु महाजन इससे पहले बिहार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और महाराष्ट्र ...
उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटों के लिए 632 प्रत्याशियों के बीच होगी चुनावी जंग,इस जिले में सर्वाधिक दावेदार

उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटों के लिए 632 प्रत्याशियों के बीच होगी चुनावी जंग,इस जिले में सर्वाधिक दावेदार

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए 632 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। नामांकन वापसी के दिन सोमवार को राज्यभर में कुल 95 दावेदारों ने अपने नामांकन वापस लिए जिसके बाद अब 70 सीटों के लिए कुल 632 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने राज्य में 21 जनवरी से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू की थी। 28 जनवरी नामांकन की आखिरी तारीख जबकि सोमवार 31 जनवरी का दिन नाम वापसी के लिए तय था। नाम वापसी के दिन राज्य की सभी सीटों पर कुल 95 दावेदारों ने अपने अपने नामांकन वापस ले लिए जिससे अब कुल प्रत्याशियों की संख्या 632 रह गई है। राज्य में विधानसभा की 70 सीटों के लिए कुल 750 दावेदारों ने नामांकन कराए थे। जिसमें से 23 नामांकन जांच के दौरान खारिज कर दिए गए थे। 727 में से 95 दावेदारों की ओर से नाम वापस लिए जाने के बाद अब चुनाव मैदान में कुल 632 प्रत्याशी बच गए हैं। दे...
उत्तराखंड:सांसद अनिल बलूनी बने इस सीट पर बीजेपी के लिए संकटमोचक

उत्तराखंड:सांसद अनिल बलूनी बने इस सीट पर बीजेपी के लिए संकटमोचक

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी अपनी कार्यशैली को लेकर संगठन और सोशल मीडिया में अलग ही पहचाने जाते हैं। भाजपा राष्ट्रीय संगठन में उन्हें कुशल रणनीतिकार के तौर पर जाना जाता है। कई बार उन्होंने उत्तराखंड भाजपा की बड़ी – बड़ी परेशानियों का चुटकियों में हल निकाल दिया। भाजपा सरकार में मुख्यमंत्रियों से नाराजगी के चलते विधायकों के असंतोष को थामने में भी अनिल बलूनी कई बार कामयाब रहे। विधायक उमेश शर्मा काऊ हो या पूरन फर्त्याल हर किसी की नाराजगी को खत्म करने का काम अनिल बलूनी ने किया है। इसीलिए भाजपा राष्ट्रीय संगठन उन पर भरोसा भी करता है।   उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए इस बार भी सांसद अनिल बलूनी ने संकटमोचक का काम किया है । देहरादून की डोईवाला विधानसभा सीट पर सबसे मजबूत उम्मीदवारों में से एक सौरभ थपलियाल पार्टी द्वारा खुद को प्रत्याशी नहीं घोषित किए जाने से नाराज थे और उन्होंने डोई...
उत्तराखंड:निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रचार में ढ़ील देने का किया एलान, ये रहेगी छूट

उत्तराखंड:निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रचार में ढ़ील देने का किया एलान, ये रहेगी छूट

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड के चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रचार को लेकर लिया बड़ा फैसला पार्टियां 500 के बजाय अब हजार लोगों की सभा कर सकेंगी बड़ी रैलियों रोड शो पर 11 फरवरी तक रहेगी रोक, चुनाव प्रचार के तहत डोर टू डोर कैंपेन में 20 लोगों को दी गई इजाजत निर्वाचन आयोग के नए आदेश के बाद अब साफ हो गया है कि उत्तराखंड में अब कोई भी बड़ी रैली आयोजित नहीं हो पाएगी क्योंकि अगर 11 तारीख को आयोग ने बड़ी रैली को मंजूरी दे दी दी तो भी प्रदेश में 14 तारीख को मतदान होने जा रहा है ऐसे में उम्मीद कम है कि कोई बड़ी रैली आयोजित होगी इसलिए छोटी सभाएं डोर टू डोर कैंपेन पर ही बीजेपी और कांग्रेस के तमाम नेताओं की आशाएं टिक गई हैं हालांकि बस इतनी राहत आयोग ने दी है कि डोर टू डोर कैंपेन में ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं ...
उत्तराखंड: यहाँ कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे रिटायर्ड दरोगा व पत्नी की दम घुटने से मौत,परिजनों में कोहराम

उत्तराखंड: यहाँ कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे रिटायर्ड दरोगा व पत्नी की दम घुटने से मौत,परिजनों में कोहराम

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, नैनीताल
खबर हल्द्वानी से जहाँ कमरे के अंदर अंगीठी जलाकर सो रहे रिटायर्ड दरोगा और उनकी पत्नी की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि कमरा पूरी तरह से बंद होने के कारण अंगीठी जलने से कमरे के अंदर आक्सीजन खत्म हो गई थी। नींद में होने के कारण उन्हें इसका अहसास नहीं हो सका जानकारी अनुसार वार्ड नम्बर 35 नियर हरदा चौराहा दमुवाढूंगा निवासी 62 वर्षीय किशन राम चन्याल उधम सिंह नगर में दरोगा के पद पर तैनात थे। डेढ़ साल पहले ही उन्होंने बीआरएस लिया था। स्वजनों के अनुसार रविवार देर शाम खाना खाने के बाद किशन व उनकी पत्नी रेवती (60) कमरे में सोने के लिए चले गए। कमरे में दरवाजे खिड़की बंद कर उन्होंने अंगीठी जलाई और सो गए।   दरवाजे खिड़की बंद होने से कमरे के अंदर अंगीठी का धुआं भर गया जिससे दोनों की दम घुटने से मौत हो गई। सोमवार...