उत्तराखंड:पुष्कर सिंह धामी के लिए 7 विधायक सीट छोड़ने को तैयार , मंत्री और कई वरिष्ठ नेताओं का भी समर्थन
देहरादून। पुष्कर सिंह धामी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की मांग प्रबल होते जा रही है , राज्य के आधा दर्जन से अधिक विधायक जहां सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने को तैयार हैं वहीं संगठन के कई वरिष्ठ नेता व कैबिनेट मंत्री भी समर्थन में नजर आ रहे हैं। इधर सोशल मीडिया में भी पुष्कर सिंह धामी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग जोर पकड़ते जा रही है
गौरतलब है कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने जा रही है। लेकिन अभी तक पार्टी को यह नहीं पता कि उनका मुख्यमंत्री कौन होगा। मुख्यमंत्री की रेस में फिलहाल पुष्कर सिंह धामी का नाम सबसे आगे चल रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रुड़की से विधायक प्रदीप बत्रा भी सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने के लिए तैयार हो गए हैं इस तरह अब तक करीब 7 विधायक पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने को तैयार हो गए हैं। इसमें कैलाश गहतोड़ी, जाग...