
उत्तराखंड:मंगलौर और अल्मोड़ा में राहुल गांधी, जनसभा को करेंगे संबोधित
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को उत्तराखंड के मंगलौर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का बारीकी से निरीक्षण किया गया। सीओ मंगलौर पंकज गैरोला, कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा व अन्य पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने सभास्थल और आसपास का बारीकी से निरीक्षण किया।
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव व राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ, विधायक काजी निजामुद्दीन ने भी सभास्थल का निरीक्षण किया। सीओ पंकज गैैरोला ने बताया कि राहुल गांधी गुरुवार को 11:50 बजे मंगलौर पहुंचेंगे। इसके बाद 1:10 बजे जनसभा को संबोधित कर रवाना हो जाएंगे।
आज दन्यां में जनसभा करेंगे राहुल गांधी
कांग्रेस के चुनावी प्रचार को और मजबूती देने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता राहुल गांधी गुरुवार को जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में भी पहुं...