
उत्तराखंड में जुमे की नहीं होली-दीवाली की छुट्टी करने वाली सरकार चाहिए : अनिल बलूनी
राज्य सभा सदस्य अनिल बलूनी ने भाजपा प्रत्याशी दीवान सिंह बिष्ट के समर्थन में रामनगर में जनसंपर्क किया। उनके साथ केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी साथ थे। उत्तराखंड में भाजपा के स्टार प्रचारकों का तांता लगा है। मोदी, शाह, राजनाथ से लेकर स्मृति ईरानी व वीके सिंह प्रदेश का दौरा कर चुके हैं। शुक्रवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान व अनिल बलूनी ने हरीश रावत पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने भाजपा सरकार की राज्य व केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लोगों के समक्ष रखा। सभा को संबोधित करते हुए बलूनी ने पूर्व सीएम हरीश रावत को घेरा। कहा हरीश रावत देवभूमि उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी खोलना चाहते हैं। क्या ऐसे दिन उत्तराखंड के आ गए। हरीश रावत रामनगर से लालकुआं भाग गए। हम बताते की मुस्लिम यूनिवर्सटी कैसे खुलती है। जुमे की छुट्टी भी हरीश रावत ने दी थी। हमें ऐसी सरकार चाहिए जो होली, दीवाली व इगास की छुट्टी करने ...