उत्तराखंड में भाजपा ने जारी किया अपना दृष्टि पत्र,जाने महत्वपूर्ण बातें
उत्तराखंड भाजपा के दृष्टि पत्र -2022 का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नवमोचन कर दिया है। आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, रमेश पोखरियाल निशंक समेत सांसद मौजूद रहे। हालांकि, कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने पहाड़ी टोपी भी पहनी।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भाजपा का घोषणा पत्र ‘दृष्टि पत्र’ जारी कर दिया है। कहा कि गरीब महिलाओं को तीन एलपीजी सिलेंडर फ्री में देंगे। उत्तराखंड में किसानों को सम्मान निधि भी दी जाएगी। विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर भाजपा ने खासकर युवाओं, महिलाओं और किसानों पर फोकस किया है। गडकरी ने कहा कि काम किया है और करके दिखाएंगे। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आने वाले सालों में उत्तराखंड को देश के सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का वा...