Thursday, July 23News That Matters

Tag: उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की महत्वाकांक्षी योजना से डाडा ककनई में पर्यटकों के लिए विकसित होंगी आधुनिक सुविधाएं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की महत्वाकांक्षी योजना से डाडा ककनई में पर्यटकों के लिए विकसित होंगी आधुनिक सुविधाएं।

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की महत्वाकांक्षी योजना से डाडा ककनई में पर्यटकों के लिए विकसित होंगी आधुनिक सुविधाएं। चम्पावत में साहसिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, डाडा ककनई पैराग्लाइडिंग परियोजना हेतु 2.77 करोड़ रुपये की स्वीकृति मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा संख्या-231/2026 के क्रम में जनपद चम्पावत के डाडा ककनई क्षेत्र में साहसिक पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य सरकार द्वारा डाडा ककनई क्षेत्र को पैराग्लाइडिंग हब के रूप में विकसित करने एवं पर्यटन सुविधाओं से सुसज्जित किए जाने हेतु 277.33 लाख रुपये (रुपये दो करोड़ सतहत्तर लाख तैंतीस हजार मात्र) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उत्तराखण्ड शासन के पर्यटन अनुभाग द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में परियोजना के क्रियान्वयन हेतु प्रथम किश्त के रूप में 110.00 लाख र...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कौशल उन्नयन योजना से जर्मनी पहुंची उत्तराखंड की प्रतिभा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कौशल उन्नयन योजना से जर्मनी पहुंची उत्तराखंड की प्रतिभा।

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कौशल उन्नयन योजना से जर्मनी पहुंची उत्तराखंड की प्रतिभा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में सुश्री सपना राणा ने मुलाकात की। सुश्री सपना राणा द्वारा राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अन्तर्गत जर्मन भाषा का प्रशिक्षण प्राप्त कर भाषा परीक्षा उर्तीण की गई, जिसके उपरान्त उनको जर्मनी के हैमबर्ग शहर के शॉन क्लीनिक हॉस्पिटल (Schon Klinik) में 3060 यूरो (₹ 3,30,000) प्रतिमाह के वेतन पर नियुक्ति प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अन्तर्गत कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अन्तर्गत गठित विदेश रोजगार प्रकोष्ठ द्वारा अन्तराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध रोजगार के अवसरों से राज्य के युवाओं को जोड़े जाने हेतु निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं। वर्तम...
मोदी-धामी की साझेदारी लाई बड़ी सौगात, उत्तराखंड को मिली विशेष सहायता, केंद्र की मेहरबानी नहीं, विश्वास का परिणाम; उत्तराखंड को 2355 करोड़ की मंजूरी

मोदी-धामी की साझेदारी लाई बड़ी सौगात, उत्तराखंड को मिली विशेष सहायता, केंद्र की मेहरबानी नहीं, विश्वास का परिणाम; उत्तराखंड को 2355 करोड़ की मंजूरी

उत्तराखंड
मोदी-धामी की साझेदारी लाई बड़ी सौगात, उत्तराखंड को मिली विशेष सहायता, केंद्र की मेहरबानी नहीं, विश्वास का परिणाम; उत्तराखंड को 2355 करोड़ की मंजूरी केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए "पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता (SASCI) योजना के तहत कुल 2355 करोड़ रुपए स्वीकृत किये है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार "पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता (SASCI) योजना के तहत कुल 71.94 करोड़ रुपए स्वीकृत किया गया है। जबकि इसी योजना में संचालित "प्राइड ऑफ हिल्स (पर्वतीय राज्यों के लिए विशेष विकास सहायता योजना)" के तहत उत्तराखंड के लिए कुल 2283.60 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इन दोनों स्वीकृति के बाद भारत सरकार, राज्य को वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026- 27 के दौरान इस योजना के तहत कुल अब तक 2355.54 करोड़ रुपए प्रदान कर चुकी है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए ...
देवभूमि में शांति और सद्भाव बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी: धामी

देवभूमि में शांति और सद्भाव बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी: धामी

उत्तराखंड
देवभूमि में शांति और सद्भाव बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी: धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का देवभूमि उत्तराखण्ड में हार्दिक स्वागत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड आस्था, संस्कृति और प्रकृति की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से अपील की कि वे देवभूमि उत्तराखण्ड के शांत वातावरण में अपनी यात्रा का पूर्ण आनंद लें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्णप्रयाग और नगरासू में सामने आई घटनाओं के संबंध में सभी पक्षों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार, प्रशासन एवं पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर...
कर्णप्रयाग विवाद पर पुलिस मुख्यालय सक्रिय, न्यायसंगत कार्रवाई के लिए तीन बड़े फैसले

कर्णप्रयाग विवाद पर पुलिस मुख्यालय सक्रिय, न्यायसंगत कार्रवाई के लिए तीन बड़े फैसले

उत्तराखंड
कर्णप्रयाग विवाद पर पुलिस मुख्यालय सक्रिय, न्यायसंगत कार्रवाई के लिए तीन बड़े फैसले ज्ञात हो कि दिनाँक 16-06-2026 को जनपद चमोली के कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालु एवं स्थानीय व्यक्तियों के मध्य विवाद के पश्चात् मारपीट की घटना हुई, जिसमें सिख श्रद्धालुओं के विरुद्ध थाना कर्णप्रयाग में अभियोग पंजीकृत हुआ था। उक्त प्रकरण में आईजी गढ़वाल रेंज की संस्तुति के आधार पर पुलिस मुख्यालय स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। घटना में घायल सिख श्रद्धालु के पिताजी की शिकायत पर उनके साथ कथित मारपीट करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध दिनांक 20.06.2026 को थाना कर्णप्रयाग में एफआईआर दर्ज की गई है थाना कर्णप्रयाग पर पंजीकृत उपरोक्त दोनों अभियोगों की निष्पक्ष,पारदर्शी एवं स्वतंत्र विवेचना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विवेचनायें चमोली जनपद से हरिद्वार जनपद को स्थानांतरित की गई है। जहां वरिष्ठ पुलिस अधी...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले—विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले—विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले—विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर, चंपावत में आयोजित “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की प्रगति” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्थानीय जनता एवं युवाओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवाओं के साथ संवाद करते हुए उनके विचारों, सुझावों एवं विभिन्न विषयों से जुड़े प्रश्नों को सुना और उनका उत्तर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा किसी भी राज्य और राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। उत्तराखंड के युवा प्रतिभाशाली, ऊर्जावान और नवाचार की क्षमता से भरपूर हैं। उनके सामर्थ्य के बल पर ही विकसित उत्तराखंड के संकल्प को पूरा किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत आज विश्व के सबसे युवा देशों...
केदारनाथ विधानसभा में विधायक आशा नौटियाल का जनसंवाद अभियान बना जनता के भरोसे का केंद्र

केदारनाथ विधानसभा में विधायक आशा नौटियाल का जनसंवाद अभियान बना जनता के भरोसे का केंद्र

उत्तराखंड
केदारनाथ विधानसभा में विधायक आशा नौटियाल का जनसंवाद अभियान बना जनता के भरोसे का केंद्र जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखंड ऊखीमठ सभागार में आयोजित "जन-जन की सरकार, जन के द्वार" कार्यक्रम में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम में दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं और मांगें स्थानीय विधायक के समक्ष रखीं। कार्यक्रम के दौरान कुल 82 शिकायतें एवं जनसमस्याएं दर्ज की गईं, जिनमें से 70 से अधिक शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा में दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस अवसर पर विधायक, अधिकारियों, जनप्रतिनिध...
खेत में मुख्यमंत्री, किसानों के बीच विश्वास का नया संदेश

खेत में मुख्यमंत्री, किसानों के बीच विश्वास का नया संदेश

उत्तराखंड
खेत में मुख्यमंत्री, किसानों के बीच विश्वास का नया संदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने निजी आवास नगला तराई स्थित खेत में स्वयं टिलर चलाकर खेत की जुताई की तथा खेत में गोबर की प्राकृतिक खाद डालकर जैविक एवं पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस दौरान उनकी माता श्रीमती बिशना देवी भी उनके साथ उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ने खेत में श्रम करते हुए किसानों के परिश्रम और कृषि परंपराओं के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि खेती केवल आजीविका का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आत्मा है। आधुनिक तकनीक के साथ पारंपरिक और प्राकृतिक खेती को अपनाकर कृषि को अधिक समृद्ध एवं टिकाऊ बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोबर की खाद जैसी प्राकृतिक पद्धतियां भूमि की उर्वरता बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्हो...
पौड़ी में विकास का डबल डोज, करोड़ों की परियोजनाओं का शुभारंभ

पौड़ी में विकास का डबल डोज, करोड़ों की परियोजनाओं का शुभारंभ

उत्तराखंड
पौड़ी में विकास का डबल डोज, करोड़ों की परियोजनाओं का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के भ्रमण के दौरान जनपद मुख्यालय स्थित श्रीनगर रोड पर जिला प्रशासन द्वारा विकसित आधुनिक विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण तथा रामलीला मैदान में आयोजित कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद को ₹110.55 करोड़ की लागत वाली 19 विकास योजनाओं की सौगात देते हुए 14 योजनाओं का शिलान्यास एवं 5 योजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने श्रीनगर रोड स्थित जिला विज्ञान संग्रहालय का विधिवत लोकार्पण किया तथा संग्रहालय में विकसित की गयी विज्ञान आधारित गतिविधियों और प्रयोगात्मक शिक्षण व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने संग्रहालय का भ्रमण ...
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी बोले, आस्था के केंद्र समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी बोले, आस्था के केंद्र समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी बोले, आस्था के केंद्र समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं खटीमा, 14 जून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बंडिया क्षेत्र में भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का विधिवत अनावरण किया। इस अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण का विशेष माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां की संस्कृति, परंपरा एवं धार्मिक आस्था हमारी पहचान का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण एवं विकास केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का भी माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित और विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान भोलेनाथ और महाबली हनुमान जी की प्रतिमाएं समाज...