मुख्यमंत्री धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए सूबेदार अजय सिंह और नायक हरेंद्र सिंह के पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए सूबेदार अजय सिंह और नायक हरेंद्र सिंह के पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने उनकी शहादत को नमन करते हुए कहा कि राज्य सरकार शहीदों के परिजनों के साथ हर समय खङी है।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, स्वामी यतीश्वरानंद ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
राज्य के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच कर शहीदों के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजली अर्पित की। जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर के नरखास के जंगलों में आतंकियों की तलाश में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड के दो सपूत सूबेदार अजय सिंह और नायक हरेंद्र सिंह शहीद हो गए। दोनों वीर शहीदों के पार्थिव शरीर को विशेष विमान से ...









