Saturday, April 18News That Matters

Tag: उत्तराखंड

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में पर्यटन विभाग की समीक्षा की,अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में पर्यटन विभाग की समीक्षा की,अधिकारियों को दिए निर्देश

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में पर्यटन विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि माउंटेनियर्स और ट्रैकर्स के लिए रिस्टबैंड की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें सैटेलाईट व अन्य माध्यमों से उनकी लोकेशन की जानकारी मिल सके। सर्च ऑपरेशन्स में इससे काफी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि पर्वतारोहियों एवं ट्रैकर्स की सुरक्षा के लिए अन्य आवश्यक इंतजाम भी सुनिश्चित किए जाएं।         मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में चारधाम यात्रा सीजनल होती है, परन्तु ऑफ सीजन टूरिज्म की व्यापक सम्भावनाएं है। इन्हें तलाशते हुए योजनाएं तैयार की जाएं। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सबसे पहले कनेक्टिविटी पर कार्य किया जाए। हेलीपैड्स एवं हेलीपोर्ट्स के निर्माण पर शीर्घ से शीघ्र कार्य किया जाए। पर्यटन स्थलों में हेलीपैड्स विकसित करने के लिए प्राथमिकता तय की जाए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों म...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  गुवाहाटी में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए  भारतीय सेना के जवान सोनित कुमार सैनी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  गुवाहाटी में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए भारतीय सेना के जवान सोनित कुमार सैनी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, हरिद्वार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  गुवाहाटी में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए ग्राम धनौरी, रूङकी निवासी भारतीय सेना के जवान सोनित कुमार सैनी के  घर पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना  की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद के परिजनों को राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी।   कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक  प्रदीप बत्रा एवं  सुरेश राठौर ने भी शहीद जवान  सोनित कुमार सैनी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।...
उत्तराखंड:प्रधानाचार्य ने की छात्रा के साथ की छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

उत्तराखंड:प्रधानाचार्य ने की छात्रा के साथ की छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिंगली देहरादून के प्रधानाचार्य ने की नाबालिक से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज। 13 तारीख को चौकी झाझरा थाना प्रेमनगर पर वादी सतपाल (काल्पनिक नाम) निवासी निंम्बस एकेडमी के पास बंसीवाला झाझरा द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई कि उनकी नाबालिक पुत्री सोनिया (काल्पनिक नाम) उम्र 15 वर्ष के साथ राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिंगली देहरादून के प्रधानाचार्य द्वारा छेड़खानी करते हुए गलत तरीके से छूने संबंधित तहरीर दाखिल की। दाखिला तहरीर के आधार पर पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रेमनगर पर मुकदमा अपराध संख्या 240/ 21 धारा 354 भादवी व 7/8 पोक्सो अधिनियम पंजीकृत किया गया ,जिसकी विवेचना महिला उपनिरीक्षक स्वाति चमोली द्वारा संपादित की जा रही है।...
उत्तराखंड: आज सुबह अचानक सिडकुल की एक फैक्ट्री में लगी आग, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

उत्तराखंड: आज सुबह अचानक सिडकुल की एक फैक्ट्री में लगी आग, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, हरिद्वार
सिडकुल की एक फैक्ट्री में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। कंपनी में काम कर रहे कई कामगारों ने भागकर अपनी जान बचाई। कंपनी प्लास्टिक का दाना बनाती है। आग लगने का कारण अभी पता नही चल सका है। सूचना पर पहुंची सिडकुल और मायापुर अग्निशमन विभाग की टीम आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी है। आग इतनी भयंकर लगी है कि विभाग की छह गाड़ियों पर दो घंटे बाद भी काबू नही पाया गया है। हरिद्वार के सिडकुल में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला कोविड-19 से मृत्यु पर राज्य सरकार मृतक के परिजनों को 50 हजार रूपये का देगी मुआवजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला कोविड-19 से मृत्यु पर राज्य सरकार मृतक के परिजनों को 50 हजार रूपये का देगी मुआवजा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि कोविड-19 से मृत्यु पर राज्य सरकार मृतक के परिजनों को 50 हजार रूपये का मुआवजा देगी। यह आर्थिक सहायता ‘राज्य आपदा मोचन निधि’ से प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार वैश्विक महामारी कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के साथ खड़ी है।* *गौरतलब है कि आज मुख्यमंत्री आवास में अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को इसकी पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिलाधिकारियों को आवेदन के 30 दिन के भीतर पीड़ित परिवार को मुआवजा उपलब्ध कराने के भी निर्देश  दिए।...
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा बागेश्वर क्षेत्र की 9424.23 लाख की लागत की 42 योजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास किया

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा बागेश्वर क्षेत्र की 9424.23 लाख की लागत की 42 योजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, बागेश्वर
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा बागेश्वर क्षेत्र की 9424.23 लाख की लागत की 42 योजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास किया* बागेश्वर 13 अक्टूबर, 2021 (सू.वि.)  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा बागेश्वर क्षेत्र की 9424.23 लाख की लागत की 42 योजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास किया। इनमें 5957.47 लाख की लागत की 21 योजनाओं का लोकापर्ण तथा 3466.76 लाख की 21 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री ने जिन योजनाओं का लोकापर्ण किया गया है उन योजनाओं में उत्तराखण्ड पेयजल निगम बागेश्वर के अन्तर्गत विधासभा क्षेत्र बागेश्वर में पुलिस लाईन, छतीना, मेहरबूंगा, ढेलापाटन पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण कार्य का लोकापर्ण जिसकी लागत 449.97 लाख, उत्तराखण्ड पेयजल निगम बागेश्वर के अन्तर्गत विधासभा क्षेत्र बागेश्वर में गरूड़ ग्राम समुह पंपिंग पेयजल योजना जिसकी लागत 159.23 लाख, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योज...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों हेतु प्रदान की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों हेतु प्रदान की वित्तीय स्वीकृति

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों हेतु प्रदान की वित्तीय स्वीकृति* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के ऋण खाताधारकों को छः माह हेतु ब्याज प्रतिपूर्ति सहायता उपलब्ध कराने हेतु 6 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र झबरेड़ा के अन्तर्गत लाठरदेवा हूण से बुडपुर नूरपुर होते हुये लाठरदेवा शेख मार्ग तक सड़क निर्माण हेतु 116.56 लाख, विधानसभा क्षेत्र सहासपुर के अन्तर्गत भाऊवाला में सम्पर्क मार्ग/आंतरिक मार्गों के निर्माण कार्यों हेतु 211.26 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्र नगर में 70 वर्षों से जीर्ण शीर्ण पूल्ड हाउस के भवनों के स्थान पर श्रेणी 2 के 24 आवासों का निर्माण कार्य हेतु 489.89 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र रूद्रप्रयाग के अन्तर्गत विकासखण्ड जखोली में सिंराई नन्दवाणगांव भटवारी मोटर मार्ग में डामरीक...
यूथ वोटर फेस्टिवल का हुआ आयोजन, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने छात्र छात्राओं से किया संवाद

यूथ वोटर फेस्टिवल का हुआ आयोजन, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने छात्र छात्राओं से किया संवाद

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*यूथ वोटर फेस्टिवल का हुआ आयोजन* *मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने छात्र छात्राओं से किया संवाद* मुख्य निर्वाचन अधिकारी  सौजन्या ने तुलाज इन्स्टीट्यूट और शिवालिक कालेज में यूथ वोटर फेस्टिवल के तहत छात्र छात्राओं से संवाद किया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए धूलकोट, देहरादून स्थित तुलाज इन्स्टीट्यूट और शिवालिक कालेज में यूथ वोटर फेस्टिवल का आयोजन किया गया।    इसके तहत मतदाता शपथ, भाषण प्रतियोगिता, क्विज़ प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, प्रश्नोत्तरी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विजताओं को पुरस्कृत भी किया। इसके अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा छात्र-छात्राओं द्वारा पूछी गयी जिज्ञासा के भी उत्तर दिये गये। कार्यक्रम में स्वीप के राज्य नोडल  अधिकारी  असलम सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। ...
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किच्छा में 105 करोङ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया*

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किच्छा में 105 करोङ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया*

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किच्छा में 105 करोङ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया* *8 करोड़ 50 लाख की योजनाओं का लोकार्पण एवं 96 करोड़ 42 लाख की योजनाओं का शिलान्यास किया* *सीएम ने किच्छा विधानसभा क्षेत्र के लिये की घोषणाएं, कहा हर घोषणा हो रही पूरी* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को किच्छा विधानसभा में 8 करोड़ 50 लाख की योजनाओं का लोकार्पण एवं 96 करोड़ 42 लाख की योजनाओं का शिलान्यास किया। *घोषणाएं* मुख्यमंत्री ने किच्छा विधानसभा क्षेत्र के लिये अनेक घोषणाएं करते हुए कहा कि किच्छा के खुरपिया फार्म में अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए सिडकुल को दी गई 1 हजार एकड़ भूमि पर जल्द ही उद्योगों की स्थापना की जाएगा। इससे बङी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा।  किच्छा में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की भव्य प्रतिमा के लिए पर्याप्त धनराशि की व्यवस्था की जाएगी।...
उत्तराखंड:  देर रात सड़क हादसे में दो छात्रों की दर्दनाक मौत, एक घायल..

उत्तराखंड: देर रात सड़क हादसे में दो छात्रों की दर्दनाक मौत, एक घायल..

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून सेलाकुई मुख्य बाजार में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ। इस सड़क हादसे में दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गयी और एक छात्र गंभीर घायल बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक एक तेज रफ्तार डंपर और कंटेनर की जोरदार भिड़ंत हो गई और कंटेनर की चपेट में ये तीनों छात्र आ गए। हादसे के वक़्त तीनों छात्र सड़क पर पैदल‌ जा रहे थे। हादसे को‌ अंजाम देने वाले कंटेनर का नंबर UK06CA4854 बताया जा रहा है जबकि डंपर का नंबर UK16CA0855 बताया जा रहा है। दोनों वाहनों को‌ सेलाकुई थाना पुलिस ने सड़क से हटवा दिया है पुलिस द्वारा कार्यवाई और जांच चल रही है। मृतक की पहचान मनीष लखनऊ हाल निवासी बायाखाला सेलाकुई में किराएदार था। जिसकी उम्र 19 वर्ष बताई जा रही है जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। दूसरा मृतक विशाल त्रिपाठी निवासी शाहजहांपुर हाल पता बायाखाला सेलाकुई में किराएदार था। जिसकी उम्र 20 वर्ष ब...