Tuesday, March 10News That Matters

Tag: उत्तराखंड

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गांधी जयंती के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर  श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गांधी जयंती के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गांधी जयंती के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।     मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया। भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री  अजय भट्ट ने भी महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।...
2 अक्टूबर 1994 उत्तराखंडी आंदोलनकारियों की हत्या,  मुजफ्फरनगर के रामपुर तिहारा में उस दिन मानवता को शर्मसार करने वाली  घटना, बलात्कार और लूट का नंगा नाच हुआ

2 अक्टूबर 1994 उत्तराखंडी आंदोलनकारियों की हत्या, मुजफ्फरनगर के रामपुर तिहारा में उस दिन मानवता को शर्मसार करने वाली घटना, बलात्कार और लूट का नंगा नाच हुआ

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड
दो अक्टूबर (रामपुर तिराहाकांड) उत्तराखंड के लोगों के लिए वह टीस है, जिसकी पीड़ा और घाव समय भी नहीं भर सकता है। सत्ता और आंदोलनकारियों के बीच चले इस आंदोलन ने कई दौर देखे हैं। आंदोलनकारियों की एकजुटता, जोश और बलिदान से  ही। नए राज्य का गठन संभव हो पाया। 2 अक्टूबर 1994 – जब मुलायम सिंह यादव के आदेश पर उत्तराखंडी आंदोलनकारियों की हत्या, बलात्कार और लूट का नंगा नाच हुआ   रामपुर तिराहा कांड किसी जलियांवाला कांड से कम भयानक नहीं था एक अक्टूबर 1994 की रात से दो अक्टूबर की सुबह तक आंदोलनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज और गोलियां बरसीं गांधी जयंती पर सुबह पुलिस की फायरिंग में सात आंदोलनकारियों की मौत हुई फायरिंग के दौरान खेतों में भाग रही महिलाओं की अस्मत से खिलवाड़ किया देश भर में आज यानी 2 October को महात्मा गांधी जयंती ( Gandhi Jayanti ) मनाई जा रही है। राष्ट्रपिता महात्मा...
मुख्यमंत्री ने किया वन्य जीव सप्ताह 2021 का शुभारम्भ

मुख्यमंत्री ने किया वन्य जीव सप्ताह 2021 का शुभारम्भ

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने किया वन्य जीव सप्ताह 2021 का शुभारम्भ मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मालसी डियर पार्क स्थित देहरादून-जू में 1-7 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले वन्य जीव सप्ताह का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि उत्तराखण्ड के टाईगर रिजर्व, नेशनल पार्क, वन्यजीव अभ्यारण्य, कन्जर्वेशन रिजर्व, चिड़ियाघर, नेचर पार्क में देश भर के 18 साल तक के बच्चों हेतु निःशुल्क प्रवेश दिया जायेगा, इससे देश के छात्रों एवं युवाओं को पर्यटन से जोड़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि ये युवा प्रदेश के पर्यटन एवं ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने में हमारे ब्राण्ड एम्बेस्डर भी बनेंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की, कि उत्तराखण्ड का 71 प्रतिशत भू-भाग वन क्षेत्र है। यहां के स्थानीय लोगों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण करने हेतु, वन, वन्यजीव एवं पर्यावरण के क्षेत्र अत्यंत महत्पूर्ण है। यहां के लोगों क...
उत्तराखंड:भरोसा फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष हेमंत बहुखंडी ने थामा भाजपा का साथ-अध्यक्ष मदन कौशिक, महामंत्री कुलदीप ने दिलाई सदस्यता

उत्तराखंड:भरोसा फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष हेमंत बहुखंडी ने थामा भाजपा का साथ-अध्यक्ष मदन कौशिक, महामंत्री कुलदीप ने दिलाई सदस्यता

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
भरोसा फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष हेमंत बहुखंडी ने थामा भाजपा का साथ-अध्यक्ष मदन कौशिक, महामंत्री कुलदीप ने दिलाई सदस्यता ऋषिकेश/ रायवाला-30/09/2021- भरोसा फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष हेमंत बहुखंडी ने भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एवं महामंत्री कुलदीप सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का की सदस्यता ग्रहण की। आज रायवाला स्थित वूडस् रिसोर्ट में सैकड़ों लोगों व 30 जनप्रतिनिधियों ( ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्यों ) के साथ हेमंत बहुखंडी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।   इस अवसर पर भरोसा फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष हेमंत बहुखंडी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने जीवन पर्यंत देश की सेवा की, पुलिस विभाग में रहते हुए ईमानदारी से अपना धर्म निभाया। मुझे राष्ट्रपति द्वारा पदक दिया गया। सेवानिवृत्ति के बाद मेरे मन में अपन...
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु ने की सचिवालय में परिवहन विभाग की समीक्षा

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु ने की सचिवालय में परिवहन विभाग की समीक्षा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु ने गुरूवार को सचिवालय में परिवहन विभाग की समीक्षा की।   मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग को अपग्रेड करने के लिए अन्य प्रदेशों द्वारा अपनायी जा रही बेस्ट प्रेक्टिसिस का अध्ययन कर प्रदेश में भी लागू किया जाए।   मुख्य सचिव ने डग्गामारी को रोकने के लिए विशेष प्रयास किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए सेंट्रालाईज्ड कन्ट्रोल रूम तैयार किया जाए। साथ ही, मॉनिटरिंग एवं सर्विलांस सिस्टम का आधुनिकीकरण करते हुए एनपीआर कैमरा इंस्टॉलेशन कार्य में तेजी लायी जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि पिछले दिनों डग्गामारी पर लगाम लगाए जाने से अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। डग्गामारी रूकने से परिवहन निगम की बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने परिवहन निगम को बसों के फेरे बढ़ाए जाने हेतु प्रयास किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्हों...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास से पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल किया प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास से पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल किया प्रतिभाग किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास से पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि किसी समाज एवं राष्ट्र की उन्नति में उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में उद्योगों से जुड़े लोगों की समस्याओं का सरलीकरण कर समाधान किया जा रहा है। उत्तराखंड में जितने भी उद्योग स्थापित हुए हैं, उनकी समस्याओं को दूर कर उनके विकास के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा राज्य को दिये गये औद्योगिक पैकेज से प्रदेश में बड़ी संख्या में उद्योगों की स्थापना हुई है। भविष्य में राज्य में और अधिक उद्योग स्थापित हों इसके लिये हमारे उद्यमी ही हमारे ब्राण्ड एम्बेसडर हैं। राज्य में इन्वेस्टर समिट के...
उत्तराखंड: बाथरूम में मिला किसान का शव, बेटियों ने कहा-पिता की हुई हत्‍या,

उत्तराखंड: बाथरूम में मिला किसान का शव, बेटियों ने कहा-पिता की हुई हत्‍या,

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
हल्‍द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक 64 वर्षीय किसान का शव बाथरूम से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख दिया है। मामल की जांच की जा रही है। वहीं मृतक की बेटियों का आरोप है कि जमीनी रंजिश में उसके पिता की हत्या की गई है।   जानकारी अनुसार ऊंचापुल हल्द्वानी में हंसा दत्त जोशी (64) अकेले अपने मकान पर रहते थे। उनकी एक शादीशुदा बेटी हल्द्वानी और दूसरी बेटी दिल्ली में रहकर पढ़ाई करती है। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी की कुछ साल पहले ही मौत हो गई थी। मंगलवार की रात डेढ़ बजे उनका पड़ोसी घर पहुंचा तो हंसा कमरे में नहीं थे। उसने बाथरूम में जाकर देखा तो उनका शव पड़ा हुआ था और मुंह से खून निकल रहा था। पड़ोसी ने इसकी सूचना तत्काल मुखानी पुलिस को दी। इसके बाद कविंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और शव को मोर्चरी में रखवा दिया। देर शाम मो...
उत्तराखंड:भाजपा में कार्यकर्ता है जीत का आधार : जेपी नड्डा

उत्तराखंड:भाजपा में कार्यकर्ता है जीत का आधार : जेपी नड्डा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
भाजपा में कार्यकर्ता है जीत का आधार : जेपी नड्डा देहरादून, 29 सितंबर । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नडढा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और वही पार्टी की जीत को सुनिश्चित करते हैं। पार्टी को अपने वायदो पर खरा उतरने के कारण ही जनता का आशिर्वाद मिलता रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वर्चुअल रूप से बुधवार को आयोजित शक्ति केन्द्र संयोजकों, प्रभारियों तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना की लड़ाई में जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं ने अदभुद योगदान दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के उध्बोधन को आईआरडीटी ऑडिटोरियम सर्वे चौक सहित पूरे प्रदेश में सभी 70 विधानसभाओं में वर्चुवली पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही हमारे चुनाव जीतने का शस्त्र है। भारतीय जनता पार्टी देश की एकमात्र पार्टी है जो नेताओं के आधार पर नहीं वरन कार...
उत्तराखंड:एस. डी.आर. एफ द्वारा रचा नया कीर्तिमान, माउंट गंगोत्री पीक को किया गया फतह

उत्तराखंड:एस. डी.आर. एफ द्वारा रचा नया कीर्तिमान, माउंट गंगोत्री पीक को किया गया फतह

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
एस. डी.आर. एफ द्वारा रचा नया कीर्तिमान, माउंट गंगोत्री पीक को किया गया फतह आज दिनाँक 29 सितम्बर 2021 को एस. डी. आर. एफ के 11 जवानों द्वारा गंगोत्री -I(21889 फिट) को सुबह 08:15 बजे सफलतापूर्वक समिट कर लिया गया है। 9 सितम्बर 2021 को माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड,  पुष्कर सिंह धामी द्वारा SDRF गंगोत्री - I पर्वतरोहन अभियान 2021 का फ्लैग ऑफ किया गया था। 17 सदस्यीय SDRF की यह टीम लगातार पीक समिट हेतु आरोहण कर रही थी। पर्वतारोहण मात्र एक अभियान नहीं, बल्कि यह प्राणपोषक, पुरस्कृत और जीवन बदलने वाला अनुभव हो सकता है। यह आम बात नहीं है अपितु इसके लिए अदम्य साहस और कुछ कर गुजरने का जुनून अनिवार्य है। इस रोमांचित सफर में दृढ़ता व धैर्य दोनों आवश्यक है। उच्च ऊँचाई पर असहनीय ठंड, ऑक्सीजन की कमी, हिमस्खलन का खतरा जैसी कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। जिससे पार पाने के लिये शारिरिक और मानसि...
देहरादून:श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 79 वर्षीय बुजुर्ग महिला का एपेंडिक्स के कैंसर का सफल ऑपरेशन, अत्याधुनिक तकनीकों से लैस उत्तराखंड में  एकमात्र अस्पताल

देहरादून:श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 79 वर्षीय बुजुर्ग महिला का एपेंडिक्स के कैंसर का सफल ऑपरेशन, अत्याधुनिक तकनीकों से लैस उत्तराखंड में एकमात्र अस्पताल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हाईपैक तकनीक से कैंसर मरीज़ का सफल ऑपरेशन  हाईपैक माॅर्डन कैंसर उपचार की हाईटेक तकनीक हाईपैक में कीमोथेरेपी का शरीर पर बहुत कम दुष्प्रभाव  आंतों व अंडाशय के कैंसर उपचार में सबसे प्रभावी तकनीक देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर विभाग के डाॅक्टरों ने हाइपैक तकनीक से एक कैंसर मरीज़ का सफल ऑपरेशन किया। हाईपैक (हाइपरथर्मिक इंट्राप्रिटोनियल कीमोथैरेपी) मेडिकल साइंस में कैंसर उपचार की अत्याधुनिक तकनीकों में से एक है। इस तकनीक के माध्यम से कैंसर रोगी को सीधे खून में कीमोथेरेपी न देकर पेट में हाई डोज़ कीमोथेरेपी दी जाती है व मरीज़ के शरीर से कैंसर सेल को नष्ट किया जाता है।   विशेषज्ञों की राय में इस तकनीक से कैंसर मरीज़ को कीमोथैरेपी देने का बेहद कम दुष्प्रभाव मरीज़ के शरीर पर पड़ता है। यही कारण है कि हाइपैक तकनीक को मेडिकल साइंस में उपच...