Tuesday, March 10News That Matters

Tag: उत्तराखंड

उत्तराखंड: देवभूमि से केजरीवाल की दहाड़, बेरोजगारी पर वार,युवाओं के लिए की छह बड़ी घोषणाएं

उत्तराखंड: देवभूमि से केजरीवाल की दहाड़, बेरोजगारी पर वार,युवाओं के लिए की छह बड़ी घोषणाएं

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार के अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान युवाओं के लिये छह बड़ी घोषणाएं कीं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को हल्द्वानी दौरे के दौरान युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं कीं हैं। केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकर आने पर उनकी पार्टी पांच साल का स्थाई मुख्यमंत्री देगी   प्रदेश के युवाओं के लिए छह प्‍लान हर बेरोजगार युवा को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। हर परिवार के एक युवा को पांच हजार हर माह देंगे, जब तक कि उसे रोजगार न मिल जाए। सरकारी और निजी सेक्‍टर में 80 फीसद नौकरी स्‍थानीय युवाओं के लिए रिजर्व होगी। छह माह में एक लाख नौकरी तैयार करेंगे जॉब पोर्टल उत्‍तराखंड के बच्‍चों के लिए बनाएंगे, जहां नौकरी देने और लेने वाले दोनों होंगे। ...
उत्तराखंड में आज एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। इस बार भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग के पवालीकांठा बुग्याल के पास रहा केंद्र

उत्तराखंड में आज एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। इस बार भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग के पवालीकांठा बुग्याल के पास रहा केंद्र

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
उत्तराखंड में आज एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। इस बार भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग के पवालीकांठा बुग्याल के पास रहा केंद्र उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में मामूली रूप से भूकंप के झटके महसूस हुए हैं, जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.3 मापी गई है। भूकंप से किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं है। टिहरी और रुद्रप्रयाग जिले से सटे पवालीकांठा बुग्याल के पास भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। उत्तराखंड राज्य भूकंप के लिहाज से बहुत ही संवेदनशील राज्य है। यहां बीते कुछ महीनों में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। रविवार दोपहर में भी रुद्रप्रयाग जिले में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। अगर इसी माह की बात करें तो 11 सितंबर को चमोली जिले में भी भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.7 मापी गई और इसका केंद्र चमोली जिले में जोशीमठ के पास पांच किलोमीटर की गहराई में था। इससे किसी भी तरह...
उत्तराखंड: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला ने कहा कि कांग्रेस के नेताओ और कार्यकर्ताओं को गांधी परिवार के घर आगे तलने चाहिए पकोड़े

उत्तराखंड: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला ने कहा कि कांग्रेस के नेताओ और कार्यकर्ताओं को गांधी परिवार के घर आगे तलने चाहिए पकोड़े

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
  *देहरादून* *कांग्रेस के नेताओ और कार्यकर्ताओं को गांधी परिवार के घर आगे तलने चाहिए पकोड़े* कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सोनिया गांधी व राहुल गांधी के घर के आगे पकौड़े तलने चाहिए जिनके कारण कांग्रेसी बेरोजगार हो गए है, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपने पार्टी शासित राज्यो के मुख्यमंत्रीयों के आवास के आगे भी पकोड़े तलने चाहिए कैंथोला ने कहा कि कांग्रेस के नेता अपने यूपीए के 10 वर्ष के काले शासनकाल को भूल जाते है, उन्हें तबके अपने रोगजगारों के सृजन को भी देख लेना चाहिए, और 2004 से पूर्व जहां हमने एनडीए के द्वारा जिस स्थान पर देश को जिस प्रगति पर छोड़ा था, उस पर भी आंकलन करके बात करने चाहिये,कैंथोला ने कहा कि 2004 से लेकर 2013 के दशक में देश की सबसे ज्यादा आबादी ने युवा उम्र में प्रवेश किय...
चारधाम यात्रा खोलने के निर्णय से उत्साहित टूर ऑपरेटरों एवं होटल व्यवसायियों ने  पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को सम्मानित  किया

चारधाम यात्रा खोलने के निर्णय से उत्साहित टूर ऑपरेटरों एवं होटल व्यवसायियों ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को सम्मानित किया

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, देहरादून
टूरऑपरेटरों एवं होटल व्यवसायियों ने किया महाराज का सम्मान* देहरादून। न्यायालय द्वारा चारधाम यात्रा खोलने के निर्णय से उत्साहित अनेक टूरऑपरेटरों एवं होटल एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने शनिवार को प्रदेश के पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज से भेंट कर इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया।   प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज के सुभाष रोड स्थित कैंप कार्यालय पर शनिवार को प्रदेश के अनेक टूर ऑपरेटर एवं होटल एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज से भेंट कर न्यायालय द्वारा चारधाम यात्रा खोलने के निर्णय का स्वागत करते हुए समय-समय पर उनकी समस्याओं के निराकरण करने के लिए पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज का सम्मान भी किया। इस मौके पर टूर ऑपरेटर एवं होटल एसोसिएशन से जुड़े अभिषेक अहलूवालिया, अंकित कुमार, प्रतीक कंडवाल, दिनेश डोभाल, संदीप सहानी, दीपक भल्ला, चंद्...
उत्तराखंड: गोविषाण टीले के रहस्य को जानने के लिए महाराज ने केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री को भेजा पत्र

उत्तराखंड: गोविषाण टीले के रहस्य को जानने के लिए महाराज ने केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री को भेजा पत्र

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
गोविषाण टीले के रहस्य को जानने के लिए महाराज ने केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री को पत्र भेजा देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज ने शनिवार को केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री  अजय भट्ट को पत्र प्रेषित कर गोविषाण टीले में उत्खनन कराए जाने को कहा है।     प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज ने शनिवार को केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री  अजय भट्ट को पत्र लिखकर काशीपुर स्थित गोविषाण टीले की ऐतिहासिकता व पुरातात्विक महत्व को देखते हुए यहां उत्खनन कराए जाने को कहा है। पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड उत्तर भारत में स्थित पर्यटन योग एवं आस्था का एक प्रमुख केंद्र है। उधम सिंह नगर की तराई में स्थित काशीपुर में नगर से आधे मील की दूरी गोविषाण टीला है। यह टीला अपने भीतर कई इतिहास समेटे हुए हैं। उन्होंन...
ऋषिकेश: जन आशीर्वाद रैली के दौरान उमड़ा जनसैलाब, 2022 की जीत का आगाज।,मुख्यमंत्री ने लगायी घोषणा की झड़ी,जाने पूरी ख़बर

ऋषिकेश: जन आशीर्वाद रैली के दौरान उमड़ा जनसैलाब, 2022 की जीत का आगाज।,मुख्यमंत्री ने लगायी घोषणा की झड़ी,जाने पूरी ख़बर

उत्तराखंड, Featured, Uncategorized, ऋषिकेश, देहरादून
मुख्यमंत्री ने लगायी घोषणा की झड़ी। जन आशीर्वाद रैली के दौरान उमड़ा जनसैलाब, 2022 की जीत का आगाज।।   ऋषिकेश 18 सितंबर। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जन आशीर्वाद रैली के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एवं स्थानीय विधायक व उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का भव्य स्वागत किया गया।श्यामपुर के हाट बाजार से प्रारंभ हुई रैली के दौरान जगह जगह पर लोगों और विभिन्न संगठनों ने पुष्प वर्षा एवं आतिशबाज़ी कर जन आशीर्वाद रैली का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हजारों की संख्या में बाइक रैली निकाली।     जन आशीर्वाद रैली के माध्यम से चुनावी अभियान की शुरुआत कर रही भाजपा रैली में उमड़ी भीड़ देख उत्साहित नजर आ रही है।जन आशीर्वाद यात्रा श्यामपुर के हाट बाजार से 11 बजे प्रारंभ हुई, जिसका जनार्दन मार्केट, साई आश्रम,...
हिमाचल: से सेब लेकर देहरादून आ रहा एक पिकअप वाहन   पलटा, चार लोग घायल

हिमाचल: से सेब लेकर देहरादून आ रहा एक पिकअप वाहन   पलटा, चार लोग घायल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
  हिमाचल से सेब लेकर देहरादून आ रहा एक पिकअप वाहन हइया में पलटा, चार लोग घायल आज सुबह चकराता-साहिया-कालसी मार्ग पर हइया के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। यह पिकअप वाहन हिमाचल के सनसोग से सेब लेकर आ रहा था ये हादसा शनिवार सुबह हइया के पास हुआ। इस हादसे में वाहन सवार भीम पुत्र जयपाल निवासी सनसोग-हिमाचल, दिनेश रावत पुत्र सरदार निवासी बुल्हाड़, निशांत पुत्र नैन सिंह निवासी छाजपुर-हिमाचल और एक 12 वर्षीय बालिका घायल हो गए। फिलहाल घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।...
 टिहरी झील में गिरी कार,  तीन लोग लापता,  रेस्क्यू  जारी

 टिहरी झील में गिरी कार,  तीन लोग लापता,  रेस्क्यू  जारी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, टिहरी गढ़वाल
टिहरी झील में गिरी कार,  तीन लोग लापता,  रेस्क्यू  जारी    मिली जानकारी के  अनुसार चिन्यालीसौड़-स्यांसू पुल मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर टिहरी झील में समा गई। कार में स्यांसू गांव के प्रधान सहित तीन व्यक्ति सवार थे। तीनों लापता हैं। कार दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी शुक्रवार शाम को तब मिली, जब कुछ स्थानीय निवासियों ने कार की नंबर प्लेट और बौनट का एक हिस्सा सड़क पर गिरा तथा पैराफिट का एक हिस्सा भी टूटा हुआ देखा ।   उत्तरकाशी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि चिन्यालीसौड़ के राजस्व क्षेत्र बल्डोगी के अंतर्गत स्यांसू पुल के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुई कार में चश्मदीदों के अनुसार तीन व्यक्ति सवार बताए जा रहे हैं, जो शुक्रवार की शाम को स्यांसू पुल से बल्डोगी की ओर आ रहे थे। कार में सवार व्यक्तियों में टिहरी जनपद के स्यांसू गांव के प्रधान शीशपा...
दुःखद ख़बर:बागेश्वर में घास काटने जंगल गई महिला की खाई में गिरने से दर्दनाक मौत

दुःखद ख़बर:बागेश्वर में घास काटने जंगल गई महिला की खाई में गिरने से दर्दनाक मौत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, बागेश्वर
दर्दनाक ख़बर :बागेश्वर में घास काटने जंगल गई महिला की खाई में गिरने से दर्दनाक मौत ख़बर दुःखद है बागेश्वर में एक महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। वह अपनी बहू के साथ पास के जंगल में घास लेने गई थी। घास काटते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में महिला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में पर गहरी चोट लग गई थी। सूचना के बाद ग्रामीण जंगल गए और महिला को खाई से रेस्क्यू कर अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। बागेश्वर कोतवाली क्षेत्र के द्यांगण गांव निवासी 55 वर्षीय हीरा देवी पत्नी भूपाल सिंह कठायत अपनी बहू और अन्य महिलाओं के साथ पास के जंगल में घास काटने गई थी। घास काटते समय उसका पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गई। इस हादसे में उसके सिर समेत शरीर में गहरे जख्म हो गए। बहू ने इसकी सूचना फोन से स्वजनों को दी...
मसीही शान्ति सेना के प्रतिनिधियों ने दी मुख्यमंत्री को शुभकामना

मसीही शान्ति सेना के प्रतिनिधियों ने दी मुख्यमंत्री को शुभकामना

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मसीही शान्ति सेना के प्रतिनिधियों ने दी मुख्यमंत्री को शुभकामना। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता मिलन हाल में शुक्रवार को सायं बड़ी संख्या में प्रदेशभर से आये मसीही शान्ति सेना के प्रतिनिधियों ने भेंट कर प्रदेश में शान्ति सद्भाव, सामाजिक एकता व सर्व धर्म समभाव को बढ़ावा देने की प्रभु ईशा मसीह से प्रार्थना की। उन्होंने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश को विकास की राह पर अग्रसर करने में और अधिक शक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना की।   उन्होंने कामना की कि मुख्यमंत्री के रूप में  पुष्कर सिंह धामी प्रदेश को शांति एवं सद्भाव के साथ विकास में दिशा में और आगे ले जायेंगे। इस अवसर पर रमेश कुमार मैक्स सहित अन्य लोग उपस्थित थे।...