Monday, March 9News That Matters

Tag: उत्तराखंड

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व, सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने की  विशेष पूजा अर्चना  , देश  विदेश से  आये  श्रद्धालुओं  ने लिया  महाराज जी का   आशीर्वाद

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व, सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने की विशेष पूजा अर्चना , देश विदेश से आये श्रद्धालुओं ने लिया महाराज जी का आशीर्वाद

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व श्री गुरु राम राय महाराज जी के महानिवार्ण पर्व पर श्री दरबार साहिब में जुटीं देश विदेश से संगतें श्री गुरु राम राय जी महाराज का 335वां महानिर्वाण पर्व इस वर्ष भी परंपरागत स्वरूप में मंगलवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया।     दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने महानिर्वांण पर्व पर विशेष पूजा अर्चना की। श्री महाराज जी श्री झण्डे जी परिसर के निकट स्थित तालाब के किनारे श्री गुरु राम राय जी महाराज को तर्पण अर्पित किया। इसके पश्चात 17 पुरोहितों द्वारा चावल, दूध, शहद, गंगाजल, घी एवं शक्कर का पिण्ड बनाकर पूजन किया गया। श्री दरबार साहिब के आचार्य, पण्डित व पुरोहितों ने पूजा-अर्चना में सहयोग किया। इसके पश्चात सगतो को फलों का प्रसाद वितरित किया गया। बता दे कि देश ...
उत्तराखंड:लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने धर्मपुर विधानसभा की सड़कों को दी स्वीकृति

उत्तराखंड:लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने धर्मपुर विधानसभा की सड़कों को दी स्वीकृति

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड: लोक निर्माण मंत्री ने धर्मपुर विधानसभा की सड़कों को दी स्वीकृति* देहरादून। लोक निर्माण मंत्री  सतपाल महाराज ने मंगलवार को मुख्यमंत्री घोषणा एवं राज्य योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर की कुछ सड़कों के चौड़ीकरण एवं निर्माण के लिया अनुमोदन दे दिया। शीघ्र ही शासनादेश जारी होते ही उन पर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को मुख्यमंत्री घोषणा एवं राज्य योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर की सड़कों के चौड़ीकरण, नाले को भूमिगत करने नाली के निर्माण आदि को हरी झंडी देते हुए पत्रावली शासन को प्रेषित कर दी है। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही शासनादेश जारी होने के पश्चात सड़कों का निर्माण प्रारंभ हो जाएगा। लोक निर्माण मंत्री  सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर के वार्ड संख्या 88 मेहूवाला...
देहरादून:पहाड़ी से पत्थर गिरने से चालक सहित 9 लोग घायल, तीन की हालत गम्भीर हायर सेंटर किया गया रेफर

देहरादून:पहाड़ी से पत्थर गिरने से चालक सहित 9 लोग घायल, तीन की हालत गम्भीर हायर सेंटर किया गया रेफर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादून। कालसी चकराता मोटर मार्ग में पहाड़ी से पत्थर गिरने से चालक सहित 9 लोग घायल तीन की हालत गम्भीर तीन लोगो को हायर सेंटर किया गया रेपर कालसी चकराता मोटर मार्ग पर लाल पुल के समीप करीब 12 बजकर 30 मिनट पर पहाड़ी से पत्थर गिरने पर सीधे पत्थर मेक्स गाड़ी में जा लगा जिससे गाड़ी सड़क पर ही पलट गई ड्रावर सहित गाड़ी में 9 लोग सवार थे सभी घायलों को सहिया सरकारी अस्पताल लाया गया जहां से तीन लोगो को हायर सेंटर रेपर किया गया,,चकराता से सवारी गाड़ी में बैठकर विकासनगर जा रही थी जिसमे एक आठ साल का बच्चा भी शामिल था घायलों के नाम,गम्भीर घायल 1,बीरेंद्र राणा पुत्र सिया राम 37 साल,निवासी मगरोली चकराता 2,मनोज राणा पुत्र कुंदन आयु 26 साल निवासी मगरौली चकराता 3,अतर सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी टुंगरा 62 साल सामान्य घायल 4,नरेंद्र चौहान पुत्र मोहर सिंह आयु 22 इंद्रोली 5,आशा पत्नी सुखवीर 28 साल खुशहा...
मुख्य सचिव डॉ एस.एस.संधु की अध्यक्षता में उनके सचिवालय सभागार में बाजपुर  चीनी मिल में ईथेनॉल प्लांट की जल्द स्थापना के निर्देश

मुख्य सचिव डॉ एस.एस.संधु की अध्यक्षता में उनके सचिवालय सभागार में बाजपुर चीनी मिल में ईथेनॉल प्लांट की जल्द स्थापना के निर्देश

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
मुख्य सचिव डॉ एस.एस.संधु की अध्यक्षता में उनके सचिवालय सभागार में बाजपुर(ऊधमसिंहनगर) चीनी मिल में ईथेनॉल प्लांट की स्थापना के संबंध में बैठक आयोजित की गई।     चीनी मिलों की आर्थिक स्थिति को अधिक सुदृ़ढ़ किये जाने के उद्देश्य से बाजपुर चीनी मिल परिसर में 100 के.एल.पी.डी क्षमता से प्रस्तावित पी.पी.पी मोड पर बी-हेवी मोलासिवस इथेनॉल प्लांट के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस प्लांट को शीघ्रता से स्थापित करने की स्पष्ट टाइमलाईन बना लें। उन्होंने निर्देशित किया कि इस सम्बन्ध में वन एवं पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार की वांछित अनापत्ति शीग्रता से प्राप्त की जाए तथा अन्य प्रक्रिया को भी तेजी से पूरा किया जाए।   इस दौरान उन्होंने कहा कि बाजपुर सहकारी चीनी मिल परिसर में जो भी निर्माण गतिविधियां संचालित की जानी है तथा किस उत्पाद निर्...
उत्तराखंड:मुखबिरी करने के शक में ग्रामीण पर धारदार हथियार से हमला, काटी तीन अंगुलियां; बेटी को भी पीटा

उत्तराखंड:मुखबिरी करने के शक में ग्रामीण पर धारदार हथियार से हमला, काटी तीन अंगुलियां; बेटी को भी पीटा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, हरिद्वार
उत्तराखंड:मुखबिरी करने के शक में ग्रामीण पर धारदार हथियार से हमला, काटी तीन अंगुलियां; बेटी को भी पीटा   ख़बर रुड़की से बता दे कि सफरपुर गांव में मुखबिरी के शक में एक ग्रामीण पर छुरी से हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों पर मुकदमा दर्ज किया है। हमले में ग्रामीण के हाथ की तीन अंगुलियां कट गई थी। पुलिस आरोपित हमलावरों की धरपकड़ में लगी है।   गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सफरपुर गांव निवासी कुर्बान ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार सितंबर को किसी ने पुलिस को गांव में गोकशी की सूचना दी थी। गांव के दूसरे पक्ष को शक था कि कुर्बान पक्ष ने पुलिस को गोकशी की झूठी सूचना दी है। इसे लेकर गांव के दूसरे पक्ष के लोग उससे रंजिश रख रहे थे। पांच सितंबर को दोपहर करीब एक बजे कुर्बान बाइक की साफ-सफाई कर रहा था। तभी दूसरे पक्ष का शफीक साथियों के साथ उसके घर पर ...
मुख्यमंत्री ने की उर्जा विभाग की समीक्षा, उर्जा निगमों में हो टेक्निकल परफामेंस आडिट की व्यवस्था,उर्जा परियोजनाओं का मोनटरिंग के साथ बनायी जाय एसओपी

मुख्यमंत्री ने की उर्जा विभाग की समीक्षा, उर्जा निगमों में हो टेक्निकल परफामेंस आडिट की व्यवस्था,उर्जा परियोजनाओं का मोनटरिंग के साथ बनायी जाय एसओपी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने की उर्जा विभाग की समीक्षा। उर्जा निगमों में हो टेक्निकल परफामेंस आडिट की व्यवस्था। संचालित उर्जा परियोजनाओं का मोनटरिंग के साथ बनायी जाय एसओपी। पुरानी विद्युत परियोजनाओं की मरम्मत पर हुए व्यय तथा क्षमता विकास का तैयार किया जाय विवरण। शहरो के विस्तारीकरण के साथ पावर स्टेशनों की स्थापना का भी तैयार किया जाय मास्टर प्लान।     राज्य के समग्र एनर्जी प्लान के साथ लाइन लॉस को कम करने की तैयार की जाय प्रभावी कार्ययोजना। लाइन लॉस को कम करने के लिये अधिकारियों की तय की जाय जिम्मेदारी, दोषियों के विरूद्ध की जाय कार्यवाही। विद्युत बिलों में गडबडी की शिकायतों को दूर करने के लिये प्रदेश में 15 सितम्बर से 30 सितम्बर तक केम्प लगाये जाने के दिये निर्देश।     मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में उर्जा एवं वैकल्पिक उर्जा विभ...
राष्ट्रीय महिला मोर्चा की दो दिवसीय बैठक देहरादून में होगी: इंदु गोस्वामी

राष्ट्रीय महिला मोर्चा की दो दिवसीय बैठक देहरादून में होगी: इंदु गोस्वामी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
राष्ट्रीय महिला मोर्चा की दो दिवसीय बैठक देहरादून में होगी: इंदु गोस्वामी आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री, राज्यसभा सांसद एवं उत्तराखंड महिला मोर्चा की प्रभारी  इंदु गोस्वामी का महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रितु खंडूरी जी के नेतृत्व में प्रदेश महिला मोर्चा की पदाधिकारियों द्वारा का जोरदार स्वागत किया। बैठक के उपरांत उन्होंने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को आने वाली  26 और 27 सितंबर  को राष्ट्रीय कार्यसमिति को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। उन्होंने बताया आगामी 2022 में उत्तराखंड चुनाव को मध्यनजर में रखते हुए राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन उत्तराखंड में किया जा रहा है। उन्होंने बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नारी, सशक्त समाज एवं सशक्त देश की सोच को आगे बढ़ाते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं एव...
मुख्यमंत्री धामी की उच्च स्तरीय समिति की बैठक कहा  सैन्यधाम भव्य एवं दिव्य बनाया जायेगा ओर  शहीद सैनिकों के आंगन की मिट्टी से होगा सैन्यधाम का  निर्माण

मुख्यमंत्री धामी की उच्च स्तरीय समिति की बैठक कहा सैन्यधाम भव्य एवं दिव्य बनाया जायेगा ओर शहीद सैनिकों के आंगन की मिट्टी से होगा सैन्यधाम का निर्माण

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में सैन्यधाम के संबंध में उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सैन्यधाम के निर्माण के लिए कार्यों की चरणबद्ध कार्ययोजना बनाई जाय। सैन्यधाम भव्य एवं दिव्य बनाया जायेगा। अन्य राज्यों में बने शहीद स्मारकों का भ्रमण भी किया जाय। उत्तराखण्ड में बनने वाले सैन्यधाम की भव्यता के लिए क्या किया जा सकता है, इसके लिए पूरी योजना बनाई जाय। मुख्यमंत्री ने शहीद सम्मान यात्रा के दौरान शहीद सैनिकों के आंगन की मिट्टी सैन्यधाम के निर्माण के लिए लाई जायेगी। सैन्यधाम का स्वरूप ऐसा होगा कि यह राष्ट्रभक्ति एवं सैनिकों के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक होगा।   मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शहीद सम्मान यात्रा के आयोजन के लिए सभी तैयारियां जल्द पूर्ण की जाय। शहीद सम्मान यात्रा की शुरूआ...
टोक्यो पैरालंपिक्स बैडमिंटन में कांस्य पदक विजेता, मनोज सरकार को खेल एवम युवा कल्याण मंत्री ने  ₹50 लाख की धनराशि भेंट की

टोक्यो पैरालंपिक्स बैडमिंटन में कांस्य पदक विजेता, मनोज सरकार को खेल एवम युवा कल्याण मंत्री ने ₹50 लाख की धनराशि भेंट की

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
टोक्यो पैरालंपिक्स बैडमिंटन में कांस्य पदक विजेता, मनोज सरकार को खेल एवम युवा कल्याण मंत्री अरविन्द पाण्डेय जी ने ₹50 लाख की धनराशि भेंट की   आज 13 सितम्बर 2021 माननीय विद्यालयी शिक्षा, प्रौढ़ शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, खेल, युवा कल्याण एवं पंचायती राज मंत्री उत्तराखंड सरकार  अरविन्द पाण्डेय जी ने कैम्प कार्यालय गूलरभोज, गदरपुर में टोक्यो पैरालंपिक्स बैडमिंटन में कांस्य पदक विजेता, अर्जुन पुरस्कार प्राप्त उत्तराखण्ड के अंतर्राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार जी का भव्य स्वागत किया।     माननीय मंत्री जी ने इस दौरान मनोज जी को प्रदेश खेल विभाग द्वारा पुरस्कार स्वरुप ₹50 लाख की धनराशि भेंट की। साथ ही रुद्रपुर स्टेडियम और प्राथमिक विद्यालय आदर्श इंद्रा कालोनी का नाम भी मनोज सरकार जी के नाम पर करने की घोषणा की। माननीय मंत्री अरविन्द पाण्डेय जी ने ...
बीएड टीईटी प्रशिक्षित महासंघ का धरना शिक्षा निदेशालय में पदवृद्धि के लिए धरने में सपरिवार पंहुच रहे है बीएड प्रशिक्षित

बीएड टीईटी प्रशिक्षित महासंघ का धरना शिक्षा निदेशालय में पदवृद्धि के लिए धरने में सपरिवार पंहुच रहे है बीएड प्रशिक्षित

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*पदवृद्धि के लिए धरने में सपरिवार पंहुच रहे है बीएड प्रशिक्षित*     देहरादून ।बीएड टीईटी प्रशिक्षित महासंघ का धरना शिक्षा निदेशालय देहरादून में आज सोमवार को भी जारी रहा । महासंघ के धरने में आज विभिन्न जनपदों से देहरादून पंहुचे सैकड़ों बीएड प्रशिक्षितों ने प्रतिभाग किया ।   धरना स्थल पर रुद्रप्रयाग से पंहुचे बीएड प्रशिक्षित ओमप्रकाश सिंगोली ने कहा कि बीएड प्रशिक्षित विगत लंबे समय से वर्तमान में गतिमान प्राथमिक शिक्षक भर्ती में 31 मार्च 2022 तक पदोन्नति तथा सेवानिवृत्त से रिक्त होने वाले सहायक अधयापकों के समस्त रिक्त पदों को शामिल करने को लेकर आंदोलन कर रहे है मगर विभाग द्वारा निरंतर उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा जिसको लेकर बीएड प्रशिक्षित शासन प्रशासन से खफा है उन्होंने आगे कहा कि यदि उनकी मांगों को गंभीरता से नही लिया गया तो हमे मजबूरन उग्र आंदोलन...