Monday, March 9News That Matters

Tag: उत्तराखंड

7 सितम्बर को आयोजित होगी जनप्रतिनिधियों की कार्यशाला, स्वास्थ्य विभाग देगा विभागीय योजनाओं एवं कोविड रोकथाम की जानकारी: डा. धन सिंह रावत

7 सितम्बर को आयोजित होगी जनप्रतिनिधियों की कार्यशाला, स्वास्थ्य विभाग देगा विभागीय योजनाओं एवं कोविड रोकथाम की जानकारी: डा. धन सिंह रावत

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
  7 सितम्बर को आयोजित होगी जनप्रतिनिधियों की कार्यशाला : डा. धन सिंह रावत* *स्वास्थ्य विभाग देगा विभागीय योजनाओं एवं कोविड रोकथाम की जानकारी* *शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए जनप्रतिनिधियों से मांगे जायेंगे सुझाव* *मुख्यमंत्री करेंगे कार्यशाला का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष एवं नेत प्रतिपक्ष भी करेंगे प्रतिभाग* देहरादून, 31 अगस्त 2021 राज्य में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जन उपयोगी योजनाओं तथा कोरोना की संभावित तीसरी लहर के रोकथाम संबंधी जानकारी साझा करने के उद्देश्य से प्रदेश के जनप्रतिनिधियों के लिए आगामी 07 सितम्बर को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। जिसमें केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी जायेगी। साथ ही कोविड की संभावित तीसरी लहर के रोकथाम एवं राज्य में दिसम्बर माह तक शत-प्रति...
देहरादून:  बीएड टीईटी प्रशिक्षितों का अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर  शिक्षा निदेशालय में धरना आज भी जारी

देहरादून: बीएड टीईटी प्रशिक्षितों का अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर शिक्षा निदेशालय में धरना आज भी जारी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
बीएड टीईटी प्रशिक्षितों का शिक्षा निदेशालय में धरना जारी* देहरादून । बीएड टीईटी प्रशिक्षित महासंघ का सांकेतिक धरना शिक्षा निदेशालय देहरादून में आज दिनांक 31 अगस्त को भी जारी रहा । महासंघ के धरने में टिहरी जनवाद से पंहुचे अरविन्द शाह ने बीएड प्रशिक्षितों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के बीएड प्रशिक्षित अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर विगत एक माह से शिक्षा निदेशालय देहरादून में निरंतर धनरारत है मगर विभागीय अधिकारियों द्वारा हमारी मांगो पर कोई भी ठोस कार्यवाही नही की जा रही है जिससे प्रदेश के बीएड प्रशिक्षितों में भारी रोष हैं उन्होंने आगे अपने संबोधन में बताया कि हम *बीएड प्रशिक्षितों की सिर्फ एक मांग है कि राज्य सरकार राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में मार्च 2022 तक पदोन्नति, सेवानिवृत्त तथा अन्य कारणों से रिक्त होने वाले सहायक अध्यापक (प्राथमिक) के समस्त पदों को वर्तमान में गतिमान प...
नियुक्ति की आस 26 दिनों से लगातार, आज भी निदेशालय परिसर में धरने में डटे रहे डायट डीएलएड प्रशिक्षित

नियुक्ति की आस 26 दिनों से लगातार, आज भी निदेशालय परिसर में धरने में डटे रहे डायट डीएलएड प्रशिक्षित

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*नियुक्ति की आस में आज भी निदेशालय परिसर में धरने में डटे रहे डायट डीएलएड प्रशिक्षित*   पिछले 26 दिनों से लगातार अपनी मांगों को लेकर शिक्षा निदेशालय में आंदोलनरत डायट डीएलएड प्रशिक्षित आज भी धरने पर डटे रहे। इस अवसर पर प्रशिक्षितों ने सर्वप्रथम निदेशालय परिसर में नारे बाज़ी के साथ अपनी मांगों को अधिकारियों तक पहुंचाया।     मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री और विभाग द्वारा दिये गए सकरात्मक आश्वासन के बाद भी सभी डायट डीएलएड (बीटीसी) प्रशिक्षित 'आश्वासन नही नियुक्ति दो' के नारे के साथ 1 सितंबर का इंतजार कर रहे हैं । 1 सितम्बर को लगे कोर्ट केस की सुनवाई के परिणाम से आदोंलन की दशा व दिशा निर्धारित की जाएगी।*   चकराता से आये डायट डीएलएड प्रशिक्षित मुकेश चौहान ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि हमारे लिए नियुक्ति ही सबसे बड़ा त्योहार है। सरकार को च...
उत्तराखंड: महिला समेत कबूतरबाजी गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, विदेश भेजने के नाम पर हजारों युवाओं को ठगा

उत्तराखंड: महिला समेत कबूतरबाजी गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, विदेश भेजने के नाम पर हजारों युवाओं को ठगा

Featured, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, देहरादून
देहरादून: एसटीएफ ने दून में सक्रिय कबूतरबाजी (विदेश भेजने का झांसा देने वाले) गैंग पकड़ा है। आरोपी बाकायदा एक एजेंसी चलाते थे और युवाओं को नौकरी का फर्जी नियुक्तिपत्र भी देते थे। इसमें एजेंसी के संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। एजेंसी के दफ्तर से पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि तीन युवकों ने अपने साथ हुई ठगी की सूचना दी थी। इस पर राजपुर रोड स्थित होटल मधुबन के सामने कैरी कंसलटिंग प्राइवेट लिमिटेड नाम की एजेंसी पर छापा मारा गया। पता लगा था कि यहां से युवाओं को विदेश में नौकरी का झांसा देकर फर्जी चयन सर्टिफिकेट, नियुक्तपत्र भी दिए जा रहे हैं। यह एजेंसी तीन लोग चला रहे थे।   एजेंसी के पंजीकरण के बारे में पता किया गया तो उनके पास कोई दस्तावेज नहीं मिला। एसटीएफ ने मौके से राम शर्मा निवा...
उत्तराखंड: अब इस जिले में मिला कोरोना के डेल्टा प्लस वेरियंट का पहला मामला

उत्तराखंड: अब इस जिले में मिला कोरोना के डेल्टा प्लस वेरियंट का पहला मामला

Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, पहाड़ की बात, पौड़ी, पौड़ी गढ़वाल
उत्तराखंड: अब इस जिले में मिला कोरोना के डेल्टा प्लस वेरियंट का पहला मामला कोटद्वार में कोरोना के डेल्टा प्लस एवाई-12 वेरियंट का पहला मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग ने मरीज को होम क्वारंटीन कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। विभाग की टीम लगातार मरीज की निगरानी कर रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मरीज के संपर्क में आए परिजनों और अन्य लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। वहीं जिले के प्रवेश मार्गों पर टेस्ट भी किए जा रहे हैं। पौड़ी में कोरोना के कुल 15 नए मामले सामने आए हैं। इनमें कल्जीखाल ब्लॉक के बांजखाल-हंसुड़ी व गुरेथखाल के 13 संक्रमित शामिल हैं। सीएमओ पौड़ी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि कोरोना के डेल्टा प्लस वेरियंट के मरीज की ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी ली जा रही है। साथ ही मरीज के संपर्क में आने वाले परिजनों व अन्य लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। उन्होंने बताया क...
पौड़ी जिले के मुक्केबाज जयदीप रावत को दुबई में पदक

पौड़ी जिले के मुक्केबाज जयदीप रावत को दुबई में पदक

Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, पहाड़ की बात, पौड़ी, पौड़ी गढ़वाल
 पौड़ी जिले के मुक्केबाज जयदीप रावत  को दुबई में पदक एएसबीसी एशियन यूथ मैन एंड वूमेन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पौड़ी जिले के मुक्केबाज जयदीप रावत ने देश के लिए सिल्वर मेडल पाया है। फाइनल मुकाबले के दौरान उनका घुटना चोटिल हो गया है। भारतीय समय के अनुसार, सोमवार देर शाम मुकाबले में 71 किलो भारवर्ग में जयदीप रावत उज्बेकिस्तान के मुक्केबाज अब्दुलाह अलोखोन के साथ चोट की वजह से उन्हें दूसरे राउंड से ही बाहर होना पड़ा और सिल्वर पदक से संतोष करना पड़ा। जयदीप मूलरूप से पौड़ी के पैठाणी से हैं। जयदीप पिछले साल ही गढ़वाल राइफल में हवलदार के पद पर भर्ती हुए हैं।...
देहरादून: विकासनगर परिवार पर टूट दुखो का पहाड़, नहीं बचा सके मासूम की जान दिनभर चला था रेस्क्यू

देहरादून: विकासनगर परिवार पर टूट दुखो का पहाड़, नहीं बचा सके मासूम की जान दिनभर चला था रेस्क्यू

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून: विकासनगर परिवार पर टूट दुखो का पहाड़, नहीं बचा सके मासूम की जान दिनभर चला था रेस्क्यू   विकासनगर कोटडा बिरसनी में मकान गिरने का मामला, नहीं बच सकी मासूम आरव की जान, दिन भर चला था रेस्क्यू बताते चलें सोमवार सुबह को भूमि धसाव के कारण गिरे दो मंजिला निर्माणाधीन मकान के दर्दनाक मामले में 5 वर्षीय मासूम आरव की जान नहीं बच पाई। बच्चे की सही लोकेशन‌ मिलते ही सहसपुर थाना पुलिस और SDRF की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे के शव को बाहर निकाला। तमाम संसाधनों के साथ दिन भर चलें रेस्क्यू के बाद शाम के वक़्त मकान में दबे बच्चे की मौत की आधिकारिक पुष्टि SDM विकासनगर सौरभ असवाल ने की उन्होंने कहा की बच्चे के शव को निकाल‌ लिया गया है आगे की कार्यवाई गतिमान है कहा की सरकारी स्तर पर पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिया जायेगा। दिल को झकझोर देने वाले इस हादसे में सुबह रेस...
उत्तराखंड: एक हफ्ते और बढ़ाया गया रात्रि कोरोना कर्फ्यू, सितंबर के अंत में कोरोना की तीसरी लहर आने  की संभावना

उत्तराखंड: एक हफ्ते और बढ़ाया गया रात्रि कोरोना कर्फ्यू, सितंबर के अंत में कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड: एक हफ्ते और बढ़ाया गया रात्रि कोरोना कर्फ्यू, सितंबर के अंत में कोरोना की तीसरी लहर की संभावना   उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर एक हफ्ते और बढ़ाया गया रात्रि कोरोना कर्फ्यू अब 31 अगस्त से 7 सितंबर तक जारी रहेगा रात्रि कर्फ्यू हालांकि सरकार ने अभी तक तमाम इलाकों में सभी चीजें खुलने की छूट दे दी है ऐसे में केवल रात के समय रात्रि कर्फ्यू लगाने का फैसला ही अभी तक जारी किया गया है हालांकि एक बड़ी परेशानियों भरा सब अब यह भी है कि प्रदेश में जिस तरह से डेल्टा प्लस वेरिएंट लगातार पैर पसार रहा है उससे आने वाले दिनों में फिर से प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू जैसे हालात सामने आ सकते हैं वैसे 20 सितंबर महीने में माना जा रहा है कि कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है सरकार सभी से आग्रह कर रही है कि सावधानी बरतें...
गुरूकुल महाविद्यालय कण्वाश्रम में विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस और जन्माष्टमी के मौके पर स्वनाथ वैदिक गुरुकुल कण्वाश्रम का उद्घाटन

गुरूकुल महाविद्यालय कण्वाश्रम में विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस और जन्माष्टमी के मौके पर स्वनाथ वैदिक गुरुकुल कण्वाश्रम का उद्घाटन

Featured, उत्तराखंड, कोटद्वार
गुरूकुल महाविद्यालय कण्वाश्रम में विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस और जन्माष्टमी के मौके पर स्वनाथ वैदिक गुरुकुल कण्वाश्रम का उद्घाटन समारोहपूर्वक किया गया। इस मौके पर करीब 20 अनाथ बच्चों ने आश्रम में प्रवेश लिया।     स्वनाथ वैदिक गुरुकुल कण्वाश्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि वन, पर्यावरण एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण स्वनाथ हुए बच्चों के लिए गुरूकुल महाविद्यालय कण्वाश्रम की ओर से अच्छी पहल की गई है। कहा कि वात्सल्य वाटिका में स्वनाथ बच्चों का लालन-पालन करने के साथ ही उन्हें अच्छी शिक्षा प्रदान की जाएगी, जिससे वे भविष्य में संस्कारवान बनने के साथ ही राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकें। कहा कि वात्सल्य वाटिका के निर्माण से भारत के पुनः विश्वगुरू बनने में मदद मिलेगी।इस मौके पर केब...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों नदी के अधिक बहाव से क्षतिग्रस्त हुए रानी पोखरी पुल स्थलीय निरीक्षण किया,अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों नदी के अधिक बहाव से क्षतिग्रस्त हुए रानी पोखरी पुल स्थलीय निरीक्षण किया,अधिकारियों को दिए निर्देश

Featured, उत्तराखंड, ऋषिकेश, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों नदी के अधिक बहाव से क्षतिग्रस्त हुए रानी पोखरी पुल स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को एक सप्ताह में अस्थायी वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था के निर्देश दिये। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से भी मुलाकात की। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता  हरिओम ने विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित यातायात को जल्द से जल्द सुचारू किया जाएगा।  पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने थानों भोगपुर के मार्ग को जल्दी दुरुस्त कर यातायात को खोलने के निर्देश दिए।      मुख्यमंत्री ने  कहा कि पुल के टूटने की जांच के निर्देश दिये गये हैं। रानीपोखरी के पुल को फिर से बनाया जाएगा। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।  इस अवसर पर प्रमुख सचिव  आर के सुधांशु, अपर प्रमुख सचिव श्री अभिनव कुमार, ज...