Sunday, April 19News That Matters

Tag: उत्तराखंड

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के इस गांव की नहर में मृत गुलदार मिलने से दहशत में आए ग्रामीण

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के इस गांव की नहर में मृत गुलदार मिलने से दहशत में आए ग्रामीण

Featured, उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के इस गांव की नहर में मृत गुलदार मिलने से दहशत में आए ग्रामीण     जखोली ब्लॉक के बष्टा गांव में नहर में मृत गुलदार का शव मिलने से गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना शीघ्र वन विभाग को दी, जिस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले गई। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह बष्टा ग्राम पंचायत के जखन्याल गांव में कुछ ग्रामीणों को रास्ते से लगी नहर में मृत गुलदार देखा गया। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मृत गुलदार का सैम्पल लैब को भेजा। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। डीएफओ रुद्रप्रयाग वैभव कुमार ने बताया कि मृत मादा गुलदार का पीएम कर दिया गया है। प्रथम दृष्या गुलदार की मौत बाहरी गोली या चोट से नही हुई है, मृत गुलदार के सैंपल टेस्ट के लिए लैब में भेज दिया गया ह...
उत्तराखंड: तीन पत्ती ऑनलाइन गेम खेलकर हार गया फीस के रुपए और फिर गढ दी लूट की कहानी

उत्तराखंड: तीन पत्ती ऑनलाइन गेम खेलकर हार गया फीस के रुपए और फिर गढ दी लूट की कहानी

Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, खबर अपराध जगत से
उत्तराखंड:तीन पत्ती ऑनलाइन गेम खेलकर हार गया फीस के रुपए और फिर गढ दी लूट की कहानी   फीस जमा करने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय जा रहे छात्र ने स्वजनों व पुलिस को लूट की सूचना दी तो खलबली मच गई। जांच के बाद कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस ने छात्र से सख्ती से पूछताछ की। तब उसने फीस के पैसे से ऑनलाइन जुआ खेलने की बात कुबूल की। बता दे कि  काशीपुर के शशि बिहार निवासी किशन लाल टम्टा ने पुलिस को लूट की जानकारी दी। दोपहर 12 बजे कोतवाली पहुंचकर बताया कि उसका पुत्र सौरभ टम्टा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में फीस जमा करने तीनपानी जा रहा था। विश्वविद्यालय के पास तीन लड़कों ने मारपीट कर 25 हजार की धनराशि लूटी और भाग गए। मामले की सूचना मिलने पर एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र फौरन मौके पर पहुंचे और जांच शुरू करने को कहा।  लुटेरों की तलाश के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई। एसपी सिटी ने बताया क...
बिग ब्रेकिंग:-  आज उत्तराखंड की इन महिलाओं से करेंगे सीधा संवाद करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

बिग ब्रेकिंग:-  आज उत्तराखंड की इन महिलाओं से करेंगे सीधा संवाद करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
बिग ब्रेकिंग:-  आज उत्तराखंड की इन महिलाओं से करेंगे सीधा संवाद करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी   उत्तराखंड में चल रहे करीब 100 से अधिक ग्रोथ सेंटर में रुद्रपुर का बेकरी ग्रोथ सेंटर पहले स्थान पर आया है ग्रोथ सेंटर में न्याय पंचायत बिगवाड़ा के 8 ग्राम संगठनों की करीब 651 परिवार जुड़े हुए हैं गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रोथ सेंटर की महिलाओं से सीधे वार्ता करेंगे इस दौरान प्रधानमंत्री महिलाओं से ग्रोथ सेंटर से संबंधित सवाल जवाब करेंगेइसके लिए ग्रोथ सेंटर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है ग्रोथ सेंटर में प्रोजेक्टर लगाने के साथ ही किस तरह से महिलाओं को सवालों के जवाब देना है इसका प्रशिक्षण भी महिलाओं को दिया गया हैदरअसल पहाड़ों में पलायन रोकने और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पहली बार ग्रोथ सेंटर की योजना शुरू की ग्रोथ सेंटर के माध...
भूकंप की पूर्व चेतावनी के लिए  IIT Roorkee में डिजाइन किया गया भू-सेंसर, जानिए क्या हैं इसकी विशेषताएं

भूकंप की पूर्व चेतावनी के लिए IIT Roorkee में डिजाइन किया गया भू-सेंसर, जानिए क्या हैं इसकी विशेषताएं

Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, हरिद्वार
भूकंप की पूर्व चेतावनी के लिए उत्तराखंड में लगाए गए सेंसर के मामले में जल्द देश आत्मनिर्भर होगा। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) रुड़की के आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन उत्कृष्टता केंद्र में स्थित अर्थक्वेक अर्ली वार्निंग लैब ने यह सेंसर डिजाइन किया है। इसे भू-सेंसर नाम दिया गया है। वहीं, अर्थक्वेक अर्ली वार्निंग सिस्टम प्रोजेक्ट के तहत अभी तक संस्थान ने गढ़वाल-कुमाऊं में जो कुल 165 सेंसर लगाए हैं, वो ताइवान से मंगाए गए थे। लेकिन, आइआइटी रुड़की की लैब में विकसित सेंसर ताइवान से मंगाए गए सेंसर की तुलना में अधिक गुणवत्ता वाले हैं। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अर्थक्वेक अर्ली वार्निंग सिस्टम फार नार्दर्न इंडिया प्रोजेक्ट पर आइआइटी रुड़की वर्ष 2014 से काम कर रहा है। इसके तहत भूकंप अलर्ट को गढ़वाल और कुमाऊं में सेंसर लगाए गए हैं। यहां यदि रिक्टर पैमाने पर 5.5 परिमाण से अधिक का भूकंप आता है त...
*किसाऊ परियोजना पर संबंधित राज्यों की होगी संयुक्त बैठक*

*किसाऊ परियोजना पर संबंधित राज्यों की होगी संयुक्त बैठक*

उत्तराखंड, Featured
*किसाऊ परियोजना पर संबंधित राज्यों की होगी संयुक्त बैठक* *किसाऊ परियोजना का होगा संशोधित एमओयू* *केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द करेंगे उत्तराखण्ड में जल जीवन मिशन की संयुक्त समीक्षा*  *सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएमकेएसवाई- हर खेत को पानी योजना में पर्वतीय राज्यों के लिये मानको में शिथिलीकरण का किया अनुरोध* *सीएसएस-एफएमपी में 1108 करोङ की 38 नई बाढ सुरक्षा योजनाओं की इन्वेस्टमेंट क्लीयरेंस की स्वीकृति का आग्रह* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्र। गजेन्द्र सिंह शेखावत से भेंट की* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में  केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने लखवाङ बहुद्देशीय परियोजना की भारत सरकार से वित्तीय स्वीकृति प्रदान करवाने और किसाऊ परियोजना का संश...
पहाडी राज्य उत्तराखंड में आज देखिये मैदान से लेकर पहाड़ तक कितने लोग कोरोना पाजिटिव आये

पहाडी राज्य उत्तराखंड में आज देखिये मैदान से लेकर पहाड़ तक कितने लोग कोरोना पाजिटिव आये

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
पहाडी राज्य उत्तराखंड में आज देखिये मैदान से लेकर पहाड़ तक कितने लोग कोरोना पाजिटिव आये उत्तराखंड में आज 40 कोरोना पाजिटिव केस आये उत्तराखंड में आज एक्टिव केस 435   उतराखंड में आज तक कोरोना मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 3 लाख 42 हज़ार 502 वहीं उत्तराखंड मे 3 लाख 28 हज़ार 658 आज तक ठीक हुए आज 48 लोग डिस्चार्ज हुये/ ठीक हुए           आज उत्तराखंड में कोरोना के (40) मामले सामने आये। देहरादून 07 हरिद्वार 03 पौड़ी 01 उतरकाशी 01 टिहरी 00 बागेश्वर 08 नैनीताल 02 अल्मोड़ा 02 पिथौरागढ़ 06 उधमसिंह नगर 02 रुद्रप्रयाग 02 चंपावत 02 चमोली 04 आज कोरोना से मरने वालों की संख्या है 01...
 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की   कुमाऊं में एम्स की स्थापना का मुख्यमंत्री धामी ने किया अनुरोध.

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की कुमाऊं में एम्स की स्थापना का मुख्यमंत्री धामी ने किया अनुरोध.

Featured, उत्तराखंड, ऋषिकेश
कुमाऊं में एम्स की स्थापना का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया अनुरोध. *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की*  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय गृहमंत्री . अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने राज्य के कुमाऊं मण्डल में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना के लिए गृह मंत्रालय के स्तर से संस्तुति किये जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री से देहरादून में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान की स्थापना किये जाने और सामरिक महत्ता को देखते हुए टनकपुर-बागेश्वर ब्राडगेज रेल लाईन के लिये उनके स्तर से रेल मंत्रालय को संस्तुति करने का भी आग्रह किया।  *कुमाऊं मण्डल में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान* मुख्यमंत्री ने कहा कि एम्स ऋषिकेश होने के पश्चात भी राज्य के पर्वतीय...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय सङक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नीतिन गङकरी से शिष्टाचार भेंट की  मुख्यमंत्री धामी ने  देहरादून से टिहरी झील हेतु 02 लेन टनल का अनुरोध किया

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय सङक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नीतिन गङकरी से शिष्टाचार भेंट की मुख्यमंत्री धामी ने  देहरादून से टिहरी झील हेतु 02 लेन टनल का अनुरोध किया

Featured, उत्तराखंड, खबर दिल्ली से, टिहरी गढ़वाल, पहाड़ की बात
*उत्तराखण्ड में नए राष्ट्रीय राजमार्गों के लिये मिलेंगे 1000 करोङ रूपए* *केन्द्रीय सङक अवस्थापना निधि में मिलेंगे अतिरिक्त 300 करोङ रूपए* *उत्तराखण्ड में रोपवे और केबिल कार के लिए केन्द्रीय सङक परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से मिलेगी धनराशि* *केन्द्रीय सङक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नीतिन गङकरी ने किया आश्वस्त* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  देहरादून से टिहरी झील हेतु 02 लेन टनल का अनुरोध किया*      मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय सङक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नीतिन गङकरी से शिष्टाचार भेंट की। केन्द्रीय मंत्री  गडकरी ने कहा कि उत्तराखण्ड में नए राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए 1000 करोङ रूपए और केन्द्रीय सङक अवस्थापना निधि में अतिरिक्त 300 करोङ रूपए की राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री  धामी ने इस पर केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि...
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में उनके सचिवालय केबिन में आजादी का अमृत महोत्सव के सम्बन्ध में संक्षिप्त बैठक आयोजित की गयी

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में उनके सचिवालय केबिन में आजादी का अमृत महोत्सव के सम्बन्ध में संक्षिप्त बैठक आयोजित की गयी

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
  अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में उनके सचिवालय केबिन में आजादी का अमृत महोत्सव के सम्बन्ध में संक्षिप्त बैठक आयोजित की गयी।            बैठक में संबंधित अधिकारियों के साथ उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव से संबंधित विभिन्न जनपदों में किये जाने वाले कार्यक्रमों मैराथन दौड़, साईकिल रेली, नशामुक्ति जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक, शिक्षण संस्थानों में निबंध प्रतियोगिता व पेंटिंग प्रतियोगिता, स्वतंत्रता सेनानी स्थल भ्रमण, स्वच्छता व सैनिटेशन कार्यक्रम, खादी-ग्रामोद्योग प्रदर्शनी इत्यादि कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में चर्चा की गयी।       अपर मुख्य सचिव ने संस्कृति विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न जनपदों में इस उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बेहतर आयोजन के लिये विभिन्न जनपदों और संबंधित विभागों से लगातर समन्वय करें तथा उनको इ...
उत्तराखंड:भाई-बहन के बीच मोबाइल फोन पर झगड़े के बाद घर में मच गया कोहराम

उत्तराखंड:भाई-बहन के बीच मोबाइल फोन पर झगड़े के बाद घर में मच गया कोहराम

Featured, उत्तराखंड, नैनीताल
  उत्तराखंड:भाई-बहन के बीच मोबाइल फोन पर झगड़े के बाद घर में मच गया कोहराम   भाई और बहन के बीच मोबाइल फोन को लेकर हुए झगड़े के बाद बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक चिकित्सालय में भेज दिया। युवती की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। खटीमा के सबोरा गांव निवासी रमेश राम गुजरात में नौकरी करते हैं। घर में पत्नी और बच्चे अकेले रहते हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात रमेश राम की 19 वर्षीय पुत्री मनीषा व उसके भाई के बीच मोबाइल फोन को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान मोबाइल टूट गया। इससे मनीषा बेहद नाराज हो गई। मोबाइल टूटने के बाद वह अपने कमरे में गई और उसने पंखे के कुंडे में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों ने मनीषा को 108 सेवा से नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मनीषा ब...