Saturday, July 4News That Matters

Tag: उत्तराखंड

एग्जाम देने से पहले छात्रों को करना होगा ये काम उच्च शिक्षा विभाग ने दिए यह  बड़े निर्देश

एग्जाम देने से पहले छात्रों को करना होगा ये काम उच्च शिक्षा विभाग ने दिए यह  बड़े निर्देश

Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात
एग्जाम देने से पहले छात्रों को करना होगा ये काम उच्च शिक्षा विभाग ने दिए यह  बड़े निर्देश     राज्य के 105 डिग्री कॉलेजों में सितंबर पहले सप्ताह से स्नातक तीसरे-छठे, स्नातकोत्तर चौथे सेमेस्टर की परीक्षा व विभिन्न कक्षाओं से प्रमोट किए गए छात्रों के प्रवेश की प्रक्रिया भी शुरू होनी है। ऐसे में एहतियात के तौर पर कॉलेजों के सभी छात्र-छात्राओं को कोरोना की वैक्सीन लगवानी होगी। इतना ही नहीं, प्राध्यापकों और शिक्षणेतर स्टाफ को भी टीका लगवाना होगा। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी कॉलेजों को अपने यहां वैक्सीनेशन कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं। डिग्री कॉलेजों में इन दिनों ऑफलाइन पढ़ाई नहीं हो रही है। छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ही पढ़ाया जा रहा है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के चलते निदेशालय ने प्राध्यापकों से भी कॉलेज में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा है। सभी प्राध्य...
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में इस  मेडिकल कॉलेज में 11 चिकित्सकों ने ली तैनाती, पहाड़ के लोगों को मिलेगी राहत

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में इस मेडिकल कॉलेज में 11 चिकित्सकों ने ली तैनाती, पहाड़ के लोगों को मिलेगी राहत

Featured, अल्मोड़ा, उत्तराखंड, पहाड़ की बात
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड मेडिकल कॉलेज में 11 चिकित्सकों ने ली तैनाती, पहाड़ के लोगों को मिलेगी राहत       सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान (अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज) ने नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) से मान्यता के लिए कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। सुचारू फैकल्टी व इसी शैक्षणिक सत्र से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू कराने के मकसद से संकाय के 11 सदस्य चिकित्सकों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इनमें दो प्रोफेसर, पांच एसोसिएट व चार असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल हैं। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में अब तक 13 सीनियर व 24 जूनियर रेजिडेंट तैनात थे। एनएमसी से मान्यता के लिए फैकल्टी के ढांचे में 51 सीनियर रेजिडेंट होने चाहिए। काउंसिल के मानकों पर कॉलेज को खरा उतारने के मकसद से बीते दिनों शासन ने देहरादून व हल्द्वानी में कार्यरत 13 सीनियर रेजिडेंट समेत 25 चिकित्सकों के स्थानांत...
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड  में घास काटने गई महिला पर गुलदार ने किया अचानक हमला, दरांति बनी हथियार  जाने पूरी ख़बर

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में घास काटने गई महिला पर गुलदार ने किया अचानक हमला, दरांति बनी हथियार जाने पूरी ख़बर

Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, पौड़ी
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में घास काटने गई महिला पर गुलदार ने किया अचानक हमला, दरांति बनी हथियार जाने पूरी ख़बर   बता दे कि पौड़ी गढ़वाल के चौबटाखाल विधानसभा के एकेश्वर ब्लॉक की ग्राम इसोटी की 50 वर्षीय सावित्री देवी पर उस समय गुलदार नेे घात लगाकर हमला कर दिया जब वह खेेत सेे सटे जंगल के पास चारापति काट रही थी घायल महिला द्वारा मदद का शोर सुनकर गांववासी घटनास्थल पर पहुंचे गंभीर रूप से घायल महिला को गांव वालों की मदद से 108 की मदद से अस्पताल भेजा गया वही कांग्रेस प्रदेश सचिव कविन्द ईष्टवाल , कहना है कि आए दिन इस क्षेत्र में ऐसी घटनाएं सामने आती रहती है क्षेत्र में डर का माहौल बना है अगर इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता तो उग्र आंदोलन धरना प्रदर्शन करेंगे और इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार रहेगा वही डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर कोटद्वार रेफर कर दिया। वहीं घा...
लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी सहित प्रदेश के लोक संस्कृति के रचनाकारों, लोकगायकों के जीवन परिचय एवं रचनाओं का अभिलेखीकरण कर पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया जायेगा- मुख्यमंत्री

लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी सहित प्रदेश के लोक संस्कृति के रचनाकारों, लोकगायकों के जीवन परिचय एवं रचनाओं का अभिलेखीकरण कर पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया जायेगा- मुख्यमंत्री

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
• *लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी सहित प्रदेश के लोक संस्कृति के रचनाकारों, लोकगायकों के जीवन परिचय एवं रचनाओं का अभिलेखीकरण कर पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया जायेगा- मुख्यमंत्री* • *प्रसिद्ध लोक गायक एवं गीतकार  नरेन्द्र सिंह नेगी को पद्म पुरस्कार से सम्मानित करने के लिये राज्य सरकार द्वारा भारत सरकार से किया जायेगा अनुरोध* • *मुख्यमंत्री ने  नरेन्द्र सिंह नेगी के जीवन चरित्र पर आधारित पुस्तक ‘‘सृजन से साक्षात्कार’’ का किया विमोचन।* • * नरेन्द्र सिंह नेगी को उनके 73 वें जन्म दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनायें।*       मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रसिद्ध लोकगायक एवं गीतकार  नरेन्द्र सिंह नेगी के जीवन दर्शन कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर आधारित पुस्तक ‘‘सृजन से साक्षात्कार’’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...
आपदा प्रभावित 133 परिवारों का शीघ्र होगा पुनर्वास, शासन स्तर पर 09 आपदा प्रभावित गांवों की सूची तैयार डॉ. धन सिंह रावत

आपदा प्रभावित 133 परिवारों का शीघ्र होगा पुनर्वास, शासन स्तर पर 09 आपदा प्रभावित गांवों की सूची तैयार डॉ. धन सिंह रावत

Featured, उत्तराखंड
*आपदा प्रभावित 133 परिवारों का शीघ्र होगा पुनर्वास : डॉ. धन सिंह रावत* *शासन स्तर पर 09 आपदा प्रभावित गांवों की सूची तैयार* *वित्तीय वर्ष 2021-22 में 336 प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की कार्रवाही पूर्ण* *शासन ने पुनर्वास के लिए जारी किये रू0 13 करोड़ 36 लाख की धनराशि*   सूबे में विभिन्न दैवीय आपदाओं से प्रभावित सात जनपदों के 133 परिवारों का शीघ्र पुनर्वास किया जायेगा। इन आपदा प्रभावित परिवारों की शासन स्तर पर कार्रवाही गतिमान है। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा राज्य सरकार विस्थापन एवं पुनर्वास नीति के अंतर्गत आपदा प्रभावित परिवारों का पुनर्वास करने में जुटी है। पुनर्वास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 के अंतर्गत अब तक 31 गांवों के 336 परिवारों का पुनर्वास कर दिया गया है। इनके पुनर्वास के लिए राज्य सरकार द्वारा रू0 13 करोड़ 35 लाख 30 हजार क...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्रीय सङक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गङकरी ने पीलीभीत- खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग का दिया आश्वासन*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्रीय सङक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गङकरी ने पीलीभीत- खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग का दिया आश्वासन*

Featured, उत्तराखंड
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्रीय सङक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गङकरी ने पीलीभीत- खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग का दिया आश्वासन* मुख्यमंत्री  पुष्करसिंह धामी के अनुरोध पर केंद्रीय सङक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नीतिन गङकरी ने पीलीभीत- खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए आश्वस्त किया है। बुधवार को केन्द्रीय मंत्री से अपनी मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने इसका अनुरोध किया था। केंद्रीय मंत्री  गडकरी ने मुख्यमंत्री श्री धामी के अनुरोध को स्वीकार करते अपने मंत्रालय के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।  यह प्रस्तावित राष्ट्रीय राज मार्ग उत्तराखण्ड राज्य के जनपद उधमसिंह नगर में स्थित खटीमा नगर से उत्तर प्रदेश राज्य के पीलीभीत जनपद तक बनाया जायेगा जो राष्ट्रीय राज मार्ग- 74 से पीलीभीत में मिलेगा जिसकी लम्बाई लगभग 38 कि०मी० होगी, जिसका 13 कि०मी० प्रभाग उ...
पहाडी राज्य उत्तराखंड में आज देखिये मैदान से लेकर पहाड़ तक कितने लोग कोरोना पाजिटिव आये

पहाडी राज्य उत्तराखंड में आज देखिये मैदान से लेकर पहाड़ तक कितने लोग कोरोना पाजिटिव आये

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
पहाडी राज्य उत्तराखंड में आज देखिये मैदान से लेकर पहाड़ तक कितने लोग कोरोना पाजिटिव आये उत्तराखंड में आज 24 कोरोना पाजिटिव केस आये उत्तराखंड में आज एक्टिव केस 418     उतराखंड में आज तक कोरोना मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 3 लाख 42 हज़ार 526 वहीं उत्तराखंड मे 3 लाख 28 हज़ार 695 आज तक ठीक हुए आज 37 लोग डिस्चार्ज हुये/ ठीक हुए         आज उत्तराखंड में कोरोना के (24) मामले सामने आये। देहरादून 03 हरिद्वार 01 पौड़ी 04 उतरकाशी 03 टिहरी 00 बागेश्वर 03 नैनीताल 02 अल्मोड़ा 00 पिथौरागढ़ 03 उधमसिंह नगर 00 रुद्रप्रयाग 02 चंपावत 02 चमोली 01 आज कोरोना से मरने वालों की संख्या है 00...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खानपुर विधानसभा क्षेत्र की 1469.25 लाख की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खानपुर विधानसभा क्षेत्र की 1469.25 लाख की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

Featured, उत्तराखंड
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खानपुर विधानसभा क्षेत्र की 1469.25 लाख की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास* *राजकीय कन्या महाविद्यालय का किया शिलान्यास* *1123.72 लाख की योजनाओं का किया लोकार्पण* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को खानपुर विधानसभा क्षेत्र की 1469.25 लाख की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने राजकीय कन्या महाविद्यालय दल्लावाला, खानपुर का शिलान्यास एवं खानपुर विधान सभा क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण/ शिलान्यास किया।      मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय कन्या महाविद्यालय दल्लावाला-खानपुर के भवन निर्माण, कुल लागत रूपये 345.53 लाख का शिलान्यास किया। उन्होंने केन्द्रीय सड़क निधि योजना के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार के विधानसभा क्षेत्र खानपुर में खानपुर-दल्लावाला मोटर मार्ग का सुदृढ़ीकरण एवं सुधार का...
मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर जाकर  25 लाख रुपये का चेक और तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया

मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर जाकर 25 लाख रुपये का चेक और तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया

Featured, उत्तराखंड, हरिद्वार
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वंदना कटारिया को सम्मानित किया* *भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर जाकर किया सम्मानित* *ओलम्पिक में शानदार प्रदर्शन के लिए 25 लाख रुपये का चेक और तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया* *वंदना कटारिया को महिला सशक्तीकरण के तहत ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया गया है*     मुख्यमंत्री . पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी सुश्री वन्दना कटारिया के रोशनाबाद, हरिद्वार स्थित आवास पर जाकर टोकियो ओलंपिक में वंदना के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुश्री वन्दना कटारिया को 25 लाख रूपये का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वन्दना कटारिया को तीलू रौतेली पुरस्कार से भी सम्मानित किया। इसके तहत उन्हें 31 हजार रूपये का चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्...
वीडियो में देखिये उत्तराखंड में यहा मिला   दुर्लभ प्रजाति का दो मुँहा सांप, ओर इस  सांप  को देख मच गया  हड़कंप

वीडियो में देखिये उत्तराखंड में यहा मिला दुर्लभ प्रजाति का दो मुँहा सांप, ओर इस सांप को देख मच गया हड़कंप

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
आपको बता दे कि विकासनगर-लांघा रोड की एक फैक्ट्री में निकला दुर्लभ प्रजाति का दो मुँहा सांप, फिर वन कर्मियों ने रेस्क्यू कर पहुँचाया मालसी डीयर पार्क जानकारी है कि बुधवार रात्रि को लांघारोड औद्योगिक क्षेत्र की ला स्टोन फैक्ट्री में एक दुर्लभ प्रजाति का दो मुँहा सांप निकल आया जिसे देखकर लोग डर गये।   https://youtu.be/QosYRhMpOc8   फिर फैक्ट्री प्रबंधन ने तुरंत ही सांप निकलने की सूचना चोहडपुर रेंज कर्मियों को दी जिसके थोड़ी ही देर बाद चोहडपुर रेंज के रेंजर ad सिद्दीकी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँच गये जहां हर कोई दो मुँहे सांप को देखकर हैरान रह गया टीम के साथ पहुँचे वन विभाग के सांप विशेषज्ञ आदिल मिर्जा ने वन कर्मियों की सहायता से सांप का रेस्क्यू कर सुरक्षित उसे अपने कब्जे में लिया। दुर्लभ प्रजाति के इस जहरीले सांप का नाम spectacled cobra बताया जा रहा है जो लगभग ढ...