गणेश जोशी ने कहा- प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच का संदेश
गणेश जोशी ने कहा- प्रधानमंत्री की 'मन की बात' सकारात्मक सोच का संदेश
देहरादून, 28 जून। सुबे के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देशवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135वें संस्करण को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 136 ‘गढ़ी कैंट डाकरा‘ में पार्टी कार्यकर्ताओं संग शक्ति केन्द्र संयोजक निर्मला भट्ट के आवास में सुना।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों को जोड़ने वाला एक सशक्त संवाद का माध्यम बन चुका है। इस मंच के माध्यम से प्रधानमंत्री समाज के विभिन्न वर्गों, नवाचार करने वाले व्यक्तियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं, किसानों, वैज्ञानिकों तथा देश के अनसुने नायकों की प्रेरणादायक कहानियों को पूरे देश के सामने लाते हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जनभागीदारी की भावना को सशक्त बना...
