
गौरवान्वित हुई देवभूमिः यूं ही नहीं कोई त्रिवेंद्र बन जाता
गौरवान्वित हुई देवभूमिः यूं ही नहीं कोई त्रिवेंद्र बन जाता
देहरादूनः बीस साल के हो चुके उत्तराखंड प्रदेश ने तमाम उतार चढ़ाव झेलते हुए भले ही विकास के कई पायदान चढ़े हों, लेकिन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल में सूबे को जो पहचान अखिल भारतीय स्तर पर मिली है वह पूरे प्रदेश की जनता को गौरान्वित करने वाली है। जनहित के प्रयास बेहतर और उत्कृष्ट रहे तो देवभूमि के मस्तक पर उपलब्धियों के ताज सजते गए। यही उपलब्धियां सीएम त्रिवेंद्र को देवभूमि के जन जन का प्रिय बनाती हैं।
बात उन सम्मानों की हो रही जो उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कुशल नेतृत्व में प्रदेश को उसके उत्कृष्ट कामों के बूते हासिल हुए हैं। किसानों का मसला गरम है तो पहले खेती की ही बात की जाए। प्रदेश को खाद्यान्न उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए लगातार दूसरी बार कृषि कर्मण प्रशंसा पुरस्कार से नवाजा गया है।...