
उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रियो को बाँट दिए विभाग,जाने किसको क्या मिला
विधानसभा चुनाव में भाजपा संगठन दो तिहाई बहुमत के साथ-साथ सत्ता पर काबिज हुई है। लिहाजा भाजपा आलाकमान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उत्तराखंड राज्य की कमान उनके हाथों में सौंपी है जिसके बाद 23 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत आठ विधायकों ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। जिसके बाद से ही अटकले लगाई जा रही थी कि जल्द ही मंत्रियों का पोर्टफोलियो भी जारी कर दिया जाएगा लेकिन एक लंबे इंतजार के बाद आज यानी मंगलवार को सभी मंत्रियों के पोर्टफोलियो को जारी कर दिया गया है।
जारी किए गए पोर्टफोलियो के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास 21 विभागों को रखा है जिसमें मंत्री परिषद, कार्मिक एवं सतर्कता, सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, नियोजन, राज्य संपत्ति, सूचना, गृह, राजस्व, औद्योगिक विकास एवं खनन, औद्योगिक विकास, श्रम, सूचना प्रौद्योगिकी एवं...