
धामी सरकार के 30 दिन: युवा जोश और 60 प्लस नारे के बीच भाजपा के लिए पैदा हुईं 2022 की उम्मीदे
धामी सरकार के 30 दिन: युवा जोश और 60 प्लस नारे के बीच भाजपा के लिए पैदा हुईं 2022 की उम्मीदे
धामी सरकार के 30 दिन: निर्विघ्न बीता मुख्यमंत्री का एक महीने का कार्यकाल, पिटारे से निकले लुभावने फैसले
मुख्यमंत्री पद से तीरथ सिंह रावत की विदाई के बाद जैसे ही पार्टी हाईकमान ने पुष्कर सिंह धामी के नाम का एलान किया तो दिग्गज नेताओं में असंतोष पैदा हो गया। लेकिन अपनी कार्यप्रणाली से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ग्रहण करने से पहले उठे इस तूफान को थामने में कामयाबी हासिल कर ली।
30 दिन का रिकॉर्ड देखें तो मुख्यमंत्री के तौर पर उनका कार्यकाल निर्विघ्न बीता कामयाबी हासिल की।
जहां तक मुख्यमंत्री के तौर पर उनके 30 दिनों की बात है तो वरिष्ठ नेताओं का शुरुआती असंतोष और नाराजगी अब घुलती नजर आ रही है।
आलम यह है कि अब पार्टी के सीनियर नेता भी धामी के सुर में सुर मिलाते नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत...