
बाजपुर में रू 340.30 लाख की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया..
बाजपुर में रू 340.30 लाख की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया..
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बाजपुर के ग्राम हरिपुरा हरसान के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में पहुँचने पर मंत्री गणेश जोशी का फूल मालाओं, पुष्पगुच्छ से जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने 312.38 लाख की लागत से 18 कार्यों का शिलान्यास एवं 27.92 लाख की लागत से 7 कार्यों का लोकार्पण किया। कुल 3 करोड़ 40 लाख 30 हजार की लागत से 25 कार्यों का शिलान्यास/लोकार्पण किया।
सरकार में कृषि मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रभारी मंत्री होने के कारण मेरा प्रयास रहता है कि सबके हितों के लिए कार्य करूँ। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार समाज के हर वर्ग के ...