Wednesday, March 11News That Matters

Tag: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद से शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली,   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज उनके साथ प्रदेश के हर व्यक्ति ने प्रदेश के विकास के लिए संकल्प लिया है। यह विकल्प रहित संकल्प है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज उनके साथ प्रदेश के हर व्यक्ति ने प्रदेश के विकास के लिए संकल्प लिया है। यह विकल्प रहित संकल्प है

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को विधानसभा देहरादून में विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने पुष्कर सिंह धामी को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड की सम्पूर्ण जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि चम्वावत की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से उन्होंने चम्पावत विधानसभा उपचुनाव में बड़ी जीत हांसिल की। उन्होंने उत्तराखण्ड की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने उन्हें जो प्यार, स्नेह एवं आशीर्वाद दिया। उसके लिए वे प्रदेश की जनता के आभारी हैं। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड राज्य को 2025 तक देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में लाने के पूरे प्रयास किये ज...
“प्रचंड जनादेश ने दिखा दी है, दिशा नए विकास की ये गाथा है हर कार्यकर्ता के समर्पण और जनविश्वास की”  : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

“प्रचंड जनादेश ने दिखा दी है, दिशा नए विकास की ये गाथा है हर कार्यकर्ता के समर्पण और जनविश्वास की” : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत उप चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर उत्तराखण्ड की जनता विशेष रूप से चम्पावत की जनता का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि "मैं उत्तराखंड की महान जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। ये उसी जनता की जीत है जिसने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को अपने सर माथे पर बिठाया है। ये आपके भरोसे की जीत है। ये जीत मुझे उत्तराखंड की जनता की सेवा में प्राणपण से जुटे रहने का आदेश दे रही है। इस मौके पर मैं अपने यशस्वी प्रधानमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं जिनके सतत मार्गदर्शन ने मुझे इस लायक बनाया कि आज मैं उत्तराखंड की जनता के स्नेह और आशीर्वाद का पात्र हूं। प्रधानमंत्री मोदी की सेवा, साधना और तपस्या हम सभी के लिए आदर्श का एक मानक बन चुकी है। ये एक ऐसा मानक है जिसकी ओर बढ़ते हुए हम खुद को निखारते जाते हैं, जन सेवा की राह में स्वयं को मांजते जाते है...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड प्रगति के पथ पर तेजी से अग्रसर हो रहा है। केंद्र सरकार का हर क्षेत्र में राज्य को पूरा सहयोग मिल रहा है:  धामी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड प्रगति के पथ पर तेजी से अग्रसर हो रहा है। केंद्र सरकार का हर क्षेत्र में राज्य को पूरा सहयोग मिल रहा है: धामी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री एवं कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भेंट की बोले उत्तराखंड को शिक्षा के क्षेत्र में केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी भेंट के दौरान मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री के बीच राज्य में शिक्षा के विकास और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा देवभूमि उत्तराखंड को शिक्षा के क्षेत्र में केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग मेहनती एवं कर्मशील हैं। प्रदेश के युवाओं की प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए कौशल विकास एवं उद्यमिता के क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा राज्य को पूरी मदद दी जाएगी। हुनरमंद लोगों की प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए सरकार द्वारा अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड एप- 1064 का शुभारम्भ, सरलीकरण, समाधान निस्तारण एवं संतुष्टि के सिद्धान्त पर किया जाए कार्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड एप- 1064 का शुभारम्भ, सरलीकरण, समाधान निस्तारण एवं संतुष्टि के सिद्धान्त पर किया जाए कार्य

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, देहरादून
*मुख्यमंत्री ने किया भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड एप- 1064 का शुभारम्भ* *भ्रष्टाचारियों पर सख्त कारवाई की जाय- मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी* *शिकायत का समयबद्धता से निस्तारण किया जाए।* *भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड एप- 1064 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए*। *सरलीकरण, समाधान निस्तारण एवं संतुष्टि के सिद्धान्त पर कार्य किया जाए।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में विजिलेंस विभाग द्वारा द्वारा निर्मित एप भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड- 1064 का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस एप का क्रियान्वयन मजबूती से किया जाय। मुख्यमंत्री ने एप पर जो भी शिकायते आती हैं, उनका यथाशीघ्र निस्तारण किया जाय। यदि किसी शिकायतकर्ता की शिकायत विजिलेंस से संबंधित नहीं है, तो उसे सीएम हेल्पलाईन एवं संबंधित विभाग को भेजा जाय। यह भी सुनिश्चित किया जाय कि शिकायतकर्ता द्वारा जो शिका...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पर्यावरण मित्रों को तोहफा,मानदेय बढ़ाकर किया 500 रूपया प्रतिदिन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पर्यावरण मित्रों को तोहफा,मानदेय बढ़ाकर किया 500 रूपया प्रतिदिन

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*प्रदेश के " पर्यावरण मित्रों " को मुख्यमंत्री ने दिया तोहफा।* *मानदेय बढ़ाकर किया 500 रूपया प्रतिदिन।* *विभिन्न श्रेणियों के सफाई कर्मियों के मानदेय में की एकरूपता।* *6000 से अधिक पर्यावरण मित्रों को मिलेगा लाभ।* *मुख्यमंत्री ने चुनाव से पूर्व किया एक और वायदा किया पूरा।* देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत तैनात सभी सफाई कर्मचारियों (पर्यावरण मित्रों) का मानदेय बढ़ाकर 500 रूपया प्रतिदिन कर दिया है। मानदेय बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है। इसका लाभ प्रदेश के लगभग 6000 पर्यावरण मित्रों को मिलेगा। इसके लिए सरकार को 4038.12 लाख का अतिरिक्त वार्षिक व्ययभार उठाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री के इस फैसले से पर्यावरण मित्रों और उनके परिजनों में खुशी की लहर है। 5 जनवरी 2022 को सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष  भगवत प्रसाद मकवान...
उत्तराखंड: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होगा बजट सत्र, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया एलान

उत्तराखंड: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होगा बजट सत्र, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया एलान

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, चमोली, देहरादून
धामी सरकार का बजट सत्र राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) विधानसभा में होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसका एलान किया है। सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश सरकार जून माह के दूसरे पखवाड़े में गैरसैंण में सरकार सत्र आहूत कर सकती है। बृहस्पतिवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा का यह सत्र चुनाव के तत्काल बाद हुआ। इसमें सरकार लेखानुदान लेकर आई। अब सरकार पूरा बजट लेकर आएगी। बजट सत्र क्या गैरसैंण में आहूत होगा, इस प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित तौर पर वहीं होगा। उन्होंने कहा कि सरकार इसकी पूरी तैयारी करेगी। सूत्रों के मुताबिक, जून महीने में सरकार बजट सत्र आहूत कर सकती है। इस बात की संभावना है कि सत्र जून महीने के दूसरे पखवाड़े से हो। बजट सत्र आहूत करने का है संकल्प पूर्व हरीश रावत सरकार विधानसभा में यह संकल्...
उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएम-जीकेएवाई) की अवधि 6 माह और बढ़ाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएम-जीकेएवाई) की अवधि 6 माह और बढ़ाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएम-जीकेएवाई) की अवधि 6 माह (अप्रैल-सितंबर, 2022) और बढ़ाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के इस निर्णय से से समाज के गरीब और कमजोर वर्गों के लोग लाभान्वित होंगे । उन्होंने कहा कि कोविड काल में ग़रीबों के लिए लागू की गयी यह योजना सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी योजनाओं में से एक है। अंत्योदय के लक्ष्य के साथ चलाई जा रही इस योजना ने उत्तराखंड सहित देश के सभी भागों में लोगों को भोजन की सुरक्षा सुनिश्चित की है। ग़ौरतलब है कि समाज के गरीब और कमजोर वर्गों के प्रति चिंता एवं संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएम-जीकेएवाई) की अवधि छह माह और यानी सितंबर ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महासू देवता मन्दिर में भगवान महासू के दर्शन व पूजा अर्चना की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महासू देवता मन्दिर में भगवान महासू के दर्शन व पूजा अर्चना की

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज लखवाड़ (चकराता) स्थित महासू देवता मन्दिर में भगवान महासू के दर्शन व पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने महासू देवता से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं प्रदेश के उन्नति की कामना की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित मातृशक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए जौनसारी पारंपरिक नृत्य में प्रतिभाग किया। मंगलवार को जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर के दौरे पर रहे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लखवाड़ और लखस्यार के महासू देवता मंदिर व हनोल मंदिर में पूजा अर्चना की. इस दौरान ग्रामीणों ने सीएम धामी का भव्य स्वागत किया. सीएम धामी के साथ उनकी पत्नी गीता धामी भी मौजूद रहीं। इस दौरान सीएम धामी ने वहां उपस्थित मातृशक्ति को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए जौनसारी पारंपरिक नृत्य में प्रतिभाग किया।...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन से लौटे हुए उत्तराखण्ड के बच्चों से भेंट कर उनके सम्बन्ध में जानकारी ली

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन से लौटे हुए उत्तराखण्ड के बच्चों से भेंट कर उनके सम्बन्ध में जानकारी ली

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
आज उत्तराखण्ड सदन में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन से लौटे हुए उत्तराखण्ड के बच्चों से भेंट कर, उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों से यूक्रेन में और फंसे उत्तराखण्ड विद्यार्थियों के सम्बन्ध में जानकारी ली। ज्ञातव्य है कि दिल्ली एवं मुम्बई में राज्य की ओर से यूक्रेन से आने वाले उत्तराखण्ड वासियों के लिए समन्वय केन्द्र बनाया गया है। सभी आगन्तुकों के लिए ठहरने एवं खाने की व्यवस्था की गई है, दिल्ली से अपने गन्तव्य तक लाने की व्यवस्था राज्य की ओर से की गई है। इस अवसर पर स्थानिक आयुक्त पर स्थानिक आयुक्त डॉ0 बी0वी0आर0सी0 पुरूषोत्तम, अपर स्थानिक आयुक्त श्री अजय मिश्रा, उत्तराखण्ड सदन के मुख्य व्यवस्थाधिकारी श्री रंजन मिश्रा उपस्थित थे।...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में मौजूद, पार्टी अलाकमान से करेंगे मुलाक़ात,  महत्वपूर्ण मुद्दे पर हो सकती है चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में मौजूद, पार्टी अलाकमान से करेंगे मुलाक़ात, महत्वपूर्ण मुद्दे पर हो सकती है चर्चा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
सीएम पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर दिल्ली चले गए हैं। मतदान के बाद विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 10 मार्च को मतगणना से पहले यह उनका दूसरा दिल्ली दौरा है। मंगलवार शाम दिल्ली पहुंच गए। मतदान के बाद यह उनका दूसरा दिल्ली दौरा है। इससे पहले सीएम 17 फरवरी को दिल्ली गए थे। जहां उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ मुलाकात की थी। बुधवार को उनका भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात का कार्यक्रम बताया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच मेल मुलाकातों का दौर भी जारी है। सीएम खुद भी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत समेत कई नेताओं से मिल चुके हैं। अभी हाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात भी सियासी गलियारों में चर्चा में रही है। सूत्रों के अनुसार मतदान के बाद पार्टी के कई प्रत्याशियों द्वार...