श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ’आखों के वरदान’से दिया नेत्रदान का संदेश पढ़े पूरी ख़बर..
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ’आखों के वरदान’से दिया नेत्रदान का संदेश पढ़े पूरी ख़बर..
नेत्रदान पखवाड़े के अन्तर्गत आयोजित हुए कई कार्यक्रम
मेडिकल छात्र-छात्राओं ने समाज में नेत्रदान की अलख जगाई
देहरादून।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग की ओर से नेत्रदान जनजागरुकता अभियान चलाया गया। 38वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े (25 अगस्त से 8 सितम्बर 2023) के अन्तर्गत श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल नेत्र रोग विभाग की ओर से नेत्रदान हेतु कई जनजागरूकता कार्यक्रम आयेाजित किए गए। मंगलवार को एसजीआरआर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के छात्र-छात्राओं ने आंखों के वरदान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नेत्रदान की मार्मिक अपील की। नुक्कड़ नाटक को मरीजों, तीमारदारों, डाॅक्टरों, नर्सिंग स्टाफ व आम जनता ने बहुत चाव के साथ देखा।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की नेत्र रोग विभाग की विभा...









