
नॉन स्टॉप धामी : कल देर रात लगभग साढ़े 11 बजे तक सचिवालय में किया कामकाज. ताबड़तोड़ करी कही महत्वपूर्ण विभागों की समीक्षा बैठक और अब से कुछ देर बाद फिर बैठकों का होगा सिलसिला शुरू…
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए रात्रिभोज में शामिल होंगे। इस दौरान वे मुर्मू को राष्ट्रपति पद पर विजयी होने की शुभकामनाएं भी देंगे। बता दें की आज से ही मुख्यमंत्री का नई दिल्ली प्रवास का कार्यक्रम है। इसके साथ ही 24 जुलाई को प्रधानमंत्री भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों के बैठक लेंगे
इस महत्वपूर्ण बैठक में भी मुख्यमंत्री धामी शामिल होंगे। आज सुबह फिर सबसे पहले मुख्यमंत्री राज्य स्तर पर पांच करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं के अनुश्रवण के लिए बनाए गए कैपिटल डैश बोर्ड और ईएपी डैश बोर्ड की लांचिंग करेंगे। इसके बाद वह ग्राम्य विकास और पलायन आयोग की बैठक करेंगे। इसके बाद उनकी सिंचाई और लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक होगी। फिर दोपहर लगभग 1 बजे के समय वे नई दिल्ली के रवाना हो जाएंगे। वह शाम को राष्ट्रपति द्...