
मुख्यमंत्री से प्रदेश उद्योग व्यापार से जुड़े विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने की भेंट मुख्यमंत्री को चम्पावत उपचुनाव में ऐतिहासिक विजय पर दी बधाई।।
उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, कोटद्वार, देहरादून, नैनीताल, पहाड़ की बात, पिथौरागढ़, सोशल मीडिया/इंवेट/मेले/कौथिग
• *मुख्यमंत्री से प्रदेश उद्योग व्यापार से जुड़े विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने की भेंट।*
• *मुख्यमंत्री को चम्पावत उपचुनाव में ऐतिहासिक विजय पर दी बधाई।*
• *अपनी विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को किया अवगत।*
• *उद्योग व व्यापार से जुड़े लोगों की समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन।*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सायं मुख्यमंत्री आवास कार्यालय सभागार में प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भेंट की तथा मुख्यमंत्री को चम्पावत उपचुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय पर शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री को उद्योग व्यापर संगठनों के सदस्यों ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए अनुरोध किया कि प्रदेश में बाहर से लाये गये कृषि उत्पाद पर मण्डी शुल्क की दरों में कम किये जाने, आपदा की स्थिति में व्यापारियों को सहायता उपलब्ध कराये जाने...