Tuesday, February 11News That Matters

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के बागेश्वर में शिकार करने गए युवक का मिला शव , सूअर का शिकार करने निकलें थे

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के बागेश्वर में शिकार करने गए युवक का मिला शव , सूअर का शिकार करने निकलें थे

 

 

उत्तराखंड: बागेश्‍वर जिले में जंगल शिकार करने गए तीन लोगों में एक साथी की संदिग्ध रूप से मौत हो गई है। मृतक के चेहरे और सीने पर गोली के छर्रों के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने उसके दो साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। इसको लेकर ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चाए हैं।

 

 

कांडा पुलिस के अनुसार भद्रकाली, कपूरी जंगल में नदी किनारे जंगल में सूअर का शिकार करने के लिए गत शनिवार की देर शाम धपोलासेरा गांव निवासी 35 वर्षीय रविंद्र सिंह पुत्र हयात सिंह अपने दो साथी संजय नगरको​टी पुत्र नंदन सिंह नगरकोटी और भदौरा गांव निवासी पवन धपोला पुत्र सुरेंद्र सिंह धपोला के साथ गया था। रविंद्र सिंह का शव संदिग्धवस्था में पुलिस ने बरामद किया है।

थानाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद ने बताया कि मृतक के चेहरे और सीने पर गोली के छर्रे के निशान हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संजय और पवन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। अभी तक किसी के तरफ से तहरीर नहीं आई है। उन्होंने कहा कि घटना की सभी कोणों से जांच की जा रही है। उधर, घटना के बाद मृतक परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चाए हैं। पुलिस का कहना है पोस्‍टमार्ट रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *