Tuesday, February 11News That Matters

उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के इस अध्यक्ष की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिजन करते रह गए बेटे का इंतजार

दोस्त के साथ लौट रहे थे घर, जवान बेटे की मौत से घर में मचा कोहराम, प्रशंसकों में शोक की लहर

रुद्रपुरः उत्तराखंड यूथ कांग्रेस पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विजय मंडल की लालपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। वि‍जय अपने दोस्‍त के साथ कार से देर रात सितारगंज से लौट रहा था। इसी दौरान रास्‍ते में झपकी आने के कारण कार से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे पेड़ से जाकर टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्‍पताल ले जाने पर विजय को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल उसके दोस्‍त का इलाज चल रहा है।

यूथ कांग्रेस पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विजय मंडल आयु 35 वर्ष पुत्र विष्णु मंडल निवासी आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी अपने दोस्‍त अंकुर के साथ सितारगंज से मंगलवार देर रात वापस लौट रहा था। लालपुर के पास अचानक नींद की झपकी आ जाने के कारण कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। हादसे में कार सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा विजय मंडल को मृत घोषित कर दिया वहीं अंकुर को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। उसे क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विजय की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *