आज की सबसे बड़ी खबर:
समूह ग की भर्तियों में साक्षात्कार खत्म करने का मुख्यमंत्री धामी ने लिया निर्णय…

राम लीला मैदान में आयोजित आभार रैली में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2008 में समूह ग की परीक्षा में इंटरव्यू की व्यवस्था खत्म कर दी गई थी, लेकिन यह व्यवस्था पूरी तरह खत्म नहीं हुई थी। सरकार ने फैसला किया है कि समूह ग में इंटरव्यू व्यवस्था पूरी तरह खत्म होगी। जेई पदों के लिए भी साक्षात्कार की व्यवस्था नहीं होगी।

यह व्यवस्था सभी तकनीकी और गैर तकनीकी पदों पर लागू होगी।इसके अलावा उच्च प्रतियोगी परीक्षाओं में साक्षात्कार की व्यवस्था होगी वहां पर न्यूनतम 40% और अधिकतम 70% थी अंक देने की व्यवस्था रहेगी इससे अधिक अंक देने पर संबंधित बोर्ड को उसका कारण भी बताना होगा उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि विपक्ष युवाओं को भड़काने का काम कर रहा है विपक्ष की जमीन निकल चुकी है लोग उन्हें पहचान चुके हैं

 

हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नकल विरोधी कानून की आभार रैली में शिरकत की। इस दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। आभार रैली में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा सहित कई विधायक भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की नकल विरोधी कानून बनाने के पीछे सरकार की मंशा युवाओं के भविष्य को बेहतर करना है। देश में उत्तराखंड पहला राज्य है जहां सबसे कठोर नकल विरोधी कानून बना है।

हम युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं को और भी पारदर्शी बनाने के लिए समूह ग की भर्तियों में साक्षात्कार खत्म करने का निर्णय ले रहे हैं
 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह सरकार पारदर्शी और कठोर नकल विरोधी कानून लेकर आई है जिसका फायदा गरीब घर के नौजवान युवाओं को होगा, आभार रैली में नैनीताल उधम सिंह नगर के युवाओं ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here