Thursday, February 26News That Matters

Month: July 2021

दिल दहला देने वाला मंजर.. पहाड़ पर आंखों के सामने पत्तों की तरह बह गए आशियाने, जान बचाना भी हुआ मुश्किल… हर तरफ दिखी तबाही.. देखे तस्वीरे

दिल दहला देने वाला मंजर.. पहाड़ पर आंखों के सामने पत्तों की तरह बह गए आशियाने, जान बचाना भी हुआ मुश्किल… हर तरफ दिखी तबाही.. देखे तस्वीरे

Featured, उत्तराखंड, हिमाचल
पहाड़ पर बारिश का कहर जारी है। हिमाचल प्रदेश में सोमवार को ऑरेंज अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में रविवार रात से भारी बारिश का दौर जारी है।  मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह नौ बजे तक पालमपुर में 160 मिमी और धर्मशाला में 130 मिमी बारिश हुई है। मनाली 55 मिमी, कांगड़ा 65 मिमी, भुंतर 51 मिमी, डलहौजी 48 मिमी और कुफरी में 38 मिमी बारिश हुई है। मैकलोडगंज के भागसूनाग में सड़क पर खड़ी कई गाड़ियां नाले में उफान आने पर बह गईं। कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। डीसी कांगड़ा निपुण जिंदल से प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बारिश से हुए नुकसान का आकलन करें और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए। प्रदेश के नदी और नाले उफान पर हैं। सैकड़ों सड़कें बंद हो गई हैं। नेशनल हाईवे 707 कफोटा के पास भूस्...
ब्रेकिंग : उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, इस जिले के इन 14 शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज, देखें लिस्ट…

ब्रेकिंग : उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, इस जिले के इन 14 शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज, देखें लिस्ट…

Featured, उत्तराखंड, खबर, खबर अपराध जगत से, देहरादून, पहाड़ की बात
ख़बर उत्तराखंड से है बता दे कि प्रमुख सचिव गृह उत्तराखण्ड शासन, देहरादून एवं अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड के दिनांक 13.07.17 के आदेशानुसार बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड में कार्यरत फर्जी शिक्षकों व अन्य समस्त शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच अपर पुलिस अधीक्षक / सैक्टर अधिकारी के निर्देशन में सी०आई०डी० [सेक्टर देहरादून कार्यालय द्वारा की जा रही है। विशेष अन्वेषण दल (एसआईटी) द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही | पुलिस उपमहानिरीक्षक, सी०आई०डी० उत्तराखण्ड देहरादून  एन०एस०] नपव्यात के निकट पर्यवेक्षण व सैक्टर अधिकारी  लोकजीत सिंह के निर्देशन में एस०आई०टी० द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग के 25 शिक्षकों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करने हेतु रिपोर्ट महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा, उत्तराखण्ड को विभिन्न तिथियों को प्रेषित की गई थी। सैक्टर अधिकारी द्वारा महानिदेशक, वि...
मुख्य सचिव डाॅ. एस.एस. संधू   ने दिए निर्देश बैंकों जल्द करे  बैंक मित्र  नियुक्त  अब  गांव  गांव को ऐसे मिलेगा  लाभ

मुख्य सचिव डाॅ. एस.एस. संधू ने दिए निर्देश बैंकों जल्द करे बैंक मित्र नियुक्त अब गांव गांव को ऐसे मिलेगा लाभ

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्य सचिव डाॅ. एस.एस. संधू की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, उत्तराखण्ड की 77वीं बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सभी बैंकों को बैंक मित्र नियुक्त करने हेतु निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बैंकिंग सेवाओं के लिए पैदल बहुत लम्बा रास्ता तय करना होता है। सरकारी योजनाओं एवं बैंकिंग सुविधाओं का लाभ दूरस्थ क्षेत्रों में रह रहे लोगों को भी मिल सके इसके लिए बिजनेस कारेसपोंडेंस (बैंक मित्र) तैनात किए जाएं। स्थानीय लोगों को इसके लिए प्रशिक्षित किया जाना चाहिए, ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार प्राप्त हो सके। मुुख्य सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके इसके लिए जनजागरूकता फैलायी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि वार्षिक ऋण...
उत्तराखंड में आफत की बारिश के बीच दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी वाहन, 16 साल की लड़की की मौत.. मच गया कोहराम

उत्तराखंड में आफत की बारिश के बीच दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी वाहन, 16 साल की लड़की की मौत.. मच गया कोहराम

Featured, उत्तराखंड, खबर, टिहरी गढ़वाल, पहाड़ की बात
धनौल्टी: टिहरी जनपद के विकासखंड जौनपुर के थत्यूड़-बंगसिल मोटर मार्ग पर ओतंण से थत्यूड़ आ रहा बोलेरो कैंपर खाई में गिर गया. कैंपर की चपेट में आने से जंगल में बकरी चुगा रही एक बालिका की भी मौत हो गई. इस घटना में चालक सतेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ पहुंचाया गया. घटनाक्रम के अनुसार आज ओतंण गांव से शटरिंग का सामान लाते हुए एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर तेवा गांव के पास खाई में गिर गया. हादसे में जंगल में बकरी चुगा रही तेवा गांव की 16 वर्षीय लड़की बोलेरो के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल लड़की ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया. वहीं बोलेरो की चपेट में आने से तीन बकरियों की भी मौत हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन व आसपास के लोगों ने चालक को बाहर निकाला. घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य क...
हिमालय  पुत्र सतपाल महाराज पंजिकृत महिला मंगल दल को  देगे आक्सीमीटर और थर्मल स्कैनर

हिमालय पुत्र सतपाल महाराज पंजिकृत महिला मंगल दल को देगे आक्सीमीटर और थर्मल स्कैनर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पौड़ी, पौड़ी गढ़वाल
  पौड़ी कोरोना महामारी की तीसरी लहर को देखते हुए प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री व चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अभी से लोगों को राहत देने के लिए ऐतिहाती कदम उठाने शुरू कर दिये हैं। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक । सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा सभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए पंजिकृत महिला मंगल दल को शीघ्र ही आक्सीमीटर के साथ साथ थर्मल स्कैनर देने की घोषणा की है। ज्ञात हो कि दूसरी लहर के दौरान भी पूर्व में चौबट्टाखाल विधायक श्री महाराज की ओर से आशा कार्यकत्रियों को कोरोना से जंग लड़ने के लिए थर्मल स्कैनर दिये जा चुके हैं।...
उत्तराखंड में उफान पर नदियां ,कॉपरेटिव बैंक का कर्मचारी नदी में बहा … मच गया कोहराम..

उत्तराखंड में उफान पर नदियां ,कॉपरेटिव बैंक का कर्मचारी नदी में बहा … मच गया कोहराम..

Featured, उत्तराखंड, खबर, पहाड़ की बात
चमोली के थराली में सोमवार तड़के हुई भारी बारिश के चलते कर्णप्रयाग-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोल्टी बरसाती नाले में एक बुलेट सवार शुभम चंद्र पुत्र हरगोविंद निवासी बैजनाथ बागेश्वर बह गया। थानाध्यक्ष ध्वज वीर सिंह पंवार ने बताया कि स्थानीय लोगों ने उन्हें सूचना दी कि एक बुलेट सवार ने उफनते नाले को पार करने की कोशिश की, लेकिन वह तेज बहाव में बह गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने उसे 200 मीटर दूर तक बहते देखा। थानाध्यक्ष ने बताया कि 100 मीटर की दूरी पर बुलेट नाले के बीच में दिखाई दी। लेकिन बाइक सवार का पता नहीं चल पाया है। सर्च ऑपरेशन जारी है। शुभम कॉपरेटिव बैंक का कर्मचारी बताया जा रहा है।लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर राज्य में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञानियों का ऐसा कहना है। वहीं मानसून फिर सक्रिय होने से मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम विज्ञानियों ने बारिश की संभावना जताई...
बड़ी खबरः उत्तराखंड में यहां लगी भीषण आग..आसपास के घरों को कराया जा रहा खाली, रेस्क्यू जारी

बड़ी खबरः उत्तराखंड में यहां लगी भीषण आग..आसपास के घरों को कराया जा रहा खाली, रेस्क्यू जारी

Featured, उत्तराखंड, खबर, पहाड़ की बात, हरिद्वार
रुड़की के सती मोहल्ले में एक कबाड़ी की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी दुकान उसकी चपेट में आ गई। आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड का एक कर्मचारी मामूली रूप से झुलस गया। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के सती मोहल्ला में कबाड़ी की दुकान में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया। इससे एक कर्मचारी झुलस गया। बताया जा रहा है कि कबाड़ी की दुकान में कैमिकल होने से आग भड़की थी। आग बुझाने के लिए फायर टेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा है। आग काबू नहीं आने के चलते आसपास के घरों को खाली कराया जा रहा है। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है।...
ब्रेकिंगः पहाड़ में यहां बादल फटने से मची भारी तबाही.. बहीं गाड़ियां, कई घर क्षतिग्रस्त, मची दहशत..घटना का खौफनाक वीडियो हो रहा वायरल

ब्रेकिंगः पहाड़ में यहां बादल फटने से मची भारी तबाही.. बहीं गाड़ियां, कई घर क्षतिग्रस्त, मची दहशत..घटना का खौफनाक वीडियो हो रहा वायरल

Uncategorized
हिमाचल के धर्मशाला में बादल फटने की घटना ने दहशत मचा दी है, मानसून की भारी बारिश के बीच पर्यटन क्षेत्र भागसू में सोमवार सुबह बादल फटने से अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) आ गई। देखते ही देखते एक छोटे से नाले ने उफनाती नदी का रूप धारण कर लिया। बाढ़ से भागसू का नाला ओवरफ्लो हो गया। इस नाले में उफान आने के कारण तेज धारा में कई लग्जरी वाहन बह गए। इस नाले के साथ दोनों ओर कई होटल भी लगते हैं। बादल फटने से इन होटलों को भी नुकसान पहुंचा है। इस घटना ने 7 फरवरी 2021 को उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लशेयिर टूटने के बाद आई बाढ़ की घटना की याद दिला दी है, जिससे लोग दहशतजदा हैं। वहीं, स्थानीय लोग बादल फटने और उसके बाद नदी-नालों में उफान आने के कारण सहमे हुए हैं। भागसू में इस वक़्त अफरातफ़री का माहौल है। सोशल मीडिया पर उफनाते नाले का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है पानी का तेज...
उत्तराखंड में एक हफ्ते और बढ़ेगा कर्फ्यू,इस बार नही मिलेगी रियायत.. बढ़ेगी और सख्ती.. पढ़े पूरी रिपोर्ट

उत्तराखंड में एक हफ्ते और बढ़ेगा कर्फ्यू,इस बार नही मिलेगी रियायत.. बढ़ेगी और सख्ती.. पढ़े पूरी रिपोर्ट

Featured, उत्तराखंड, खबर, देहरादून, पहाड़ की बात, पहाड़ की बात
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कम होते मामलों को बावजूद सरकार अभी कोविड कर्फ्यू में बहुत ज्यादा रियायत देने के मूड में नही है। कोविड कर्फ्यू को एक सप्ताह और बढ़ाया जाने पर विचार किया जा रहा है। साथ ही सरकार पर्यटकों की बढ़ती आमद को देखते हुए वीकेंड को लेकर निर्णय लेने का अधिकार जिलाधिकारियों को देने जा रही है। सोमवार को जारी होने वाली एसओपी में यह अहम बदलाव हो सकता है।सरकार फिलहाल दुकानों को खोलने और बंद करने के समय को बढ़ाने पर विचार नहीं कर रही है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने इसकी रोकथाम के लिए कोविड कर्फ्यू लगाया था। संक्रमण के मामले कम होने के बाद सरकार ने इसमें ढील देनी शुरू की। इस कड़ी में बीते सप्ताह सरकार ने दुकानों को सप्ताह के छह दिन खोलने के साथ ही जिम व खेल गतिविधियों के संचालन को मंजूरी दी थी। इस बार उम्मीद जताई जा रही थी कि सरकार इसमें और राहत दे सकती ...
देवभूमि शर्मसार.. पहाड़ में शर्मनाक वारदात,कांग्रेस नेता ने रेप के बाद नाबालिग की फोड़ी आंख, गांव में आक्रोश..

देवभूमि शर्मसार.. पहाड़ में शर्मनाक वारदात,कांग्रेस नेता ने रेप के बाद नाबालिग की फोड़ी आंख, गांव में आक्रोश..

Featured, अल्मोड़ा, उत्तराखंड, खबर, खबर अपराध जगत से, पहाड़ की बात, पहाड़ की बात
अल्मोड़ा: द्वाराहाट के चौखुटिया में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है एक शख्स ने घर में घुसकर नाबालिग के हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म किया है. आरोपी यूथ कांग्रेस का कार्यकर्ता बताया जा रहा है. इस घटना के विरोध में स्थानीय विधायक के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने थाने में नारेबाजी करते हुए खूब हंगामा किया और आरोपी युवक को सख्त सजा देने की मांग की. पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. मिली जानकारी के मुताबिक चौखुटिया के गणाई में बीते रोज एक युवक ने घर में अकेली रह रही नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया है. आरोप है कि युवक ने लड़की के हाथ-पांव बांधने के बाद उसके साथ न केवल जोर-जबरदस्ती की, बल्कि उसकी एक आंख भी फोड़ दी. पीड़ित नाबालिग के जीजा की तरफ से आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है. जल्द ह...