Thursday, February 26News That Matters

Month: July 2021

खुशखबरीः पुष्कर सरकार ने उपनल कर्मियों को दी बड़ी सौगात, बैठक में लिया गया ये फैसला…

खुशखबरीः पुष्कर सरकार ने उपनल कर्मियों को दी बड़ी सौगात, बैठक में लिया गया ये फैसला…

Featured, उत्तराखंड, खबर, देहरादून
देहरादून: उत्तराखंड में उपनल कर्मियों के लिए बनाई गई कैबिनेट की सब कमेटी ने उपनल कर्मियों के वेतन में बढ़ोत्तरी पर सहमति जता दी है. इसमें कुशल-अकुशल सभी तरह के उपनल कर्मियों के वेतन में बढ़ोत्तरी की जाएगी. इसको लेकर आज विधानसभा में बैठक आहूत की गई थी. सब कमेटी के अध्यक्ष के तौर पर हरक सिंह रावत संयोजक गणेश जोशी और सदस्य धन सिंह रावत मौजूद रहे. बैठक के दौरान उपनल कर्मियों की भी बातचीत सुनी गई. साथ ही अधिकारियों से भी बात करते हुए सब कमेटी ने किसी भी उपनल कर्मी को नहीं निकाले जाने का फैसला लिया. साथ ही उपनल कर्मियों के वेतन में भी बढ़ोत्तरी का फैसला ले लिया गया है. अब इसको लेकर रिपोर्ट कैबिनेट की बैठक में लाई जाएगी. इसके बाद जल्दी उपनल कर्मियों के वेतन में बढ़ोत्तरी की उम्मीद है....
नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, कार और टैक्सी में आमने सामने की भीषण टक्कर, चार घायल

नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, कार और टैक्सी में आमने सामने की भीषण टक्कर, चार घायल

Featured, उत्तराखंड, खबर, नैनीताल, पहाड़ की बात
नैनीताल। नैनीताल के समीपवर्ती क्षेत्र में भवाली जोखिया के पास सुबह 11 बजे दो कार आपस मे भिड़ गई। इसमें हरियाणा निवासी 4 युवक चोटिल हो गए। जिसके बाद युवको को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के भावाली रोड के पास सुबह के समय एक सड़क हादसा हो गया जिसमें हरियाणा और टैक्सी कार आपस मे भीड़ गए। बता दे कि सुबह हरियाणा के चार युवक नैनीताल से जोखिया भवाली की तरफ अपनी कार संख्या एचआर 36 एजे 9805 से जा रहे थे तभी तेज गति की वजह से उनकी कार सामने से आती एक कार से टकरा गई इस बीच एक टैक्सी भी उनकी चपेट में आ गई। जिसमें हरियाणा के 4 युवक घायल हो गए जिसके बाद सभी को जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि हरियाणा निवासी कुणाल को गम्भीर चोट आई थी। जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई।...
टिहरी में अभी-अभीः यात्रियों से भरी रोडवेज बस से टकराया ट्रक, बस के उड़े परखच्चे, मौके पर मची चीख-पुकार.. 25 यात्री थे सवार

टिहरी में अभी-अभीः यात्रियों से भरी रोडवेज बस से टकराया ट्रक, बस के उड़े परखच्चे, मौके पर मची चीख-पुकार.. 25 यात्री थे सवार

उत्तराखंड, Featured, खबर, टिहरी गढ़वाल, पहाड़ की बात
टिहरी जिले की नरेंद्रनगर तहसील के अंतर्गत फकोट और ताछला के बीच रोडवेज बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे में बस में सवार एक महिला घायल हो गई. स्थानीय लोगों से सूचना पा कर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. आनन-फानन में महिला को राजकीय चिकित्सालय नरेंद्र नगर ले जाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद महिला को छुट्टी दे दी है. दरअसल, एक रोडवेज बस ऋषिकेश से बूढ़ाकेदार जा रही थी. बताया जा रहा है कि बस में 25 यात्री सवार थे. तभी फकोट और ताछला के बीच सामने से आ रहे ट्रक से बस की भिड़ंत हो गई. हादसे में बस में सवार एक महिला चोटिल हो गई. महिला के पति ने महिला को घायल अवस्था में राजकीय चिकित्सालय नरेंद्र नगर में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया. थाना प्रभारी नरेंद्रनगर प्रदीप पंत ने बताया कि स्थानीय लोगों से फकोट और ताछला के बीच बस और ट्रक क...
वन मंत्री हरक सिंह रावत ने की बड़ी घोषणा,  रोजगार सहित मिलेगी अब ये सुविधा… पढ़े रिपोर्ट

वन मंत्री हरक सिंह रावत ने की बड़ी घोषणा, रोजगार सहित मिलेगी अब ये सुविधा… पढ़े रिपोर्ट

Uncategorized
राज्य की सक्रिय 4 हजार वन पंचायतों/इको समितियों के खाते में न्यूनतम 1 लाख की धनराशि डाली जाएगी जिससे वनाग्नि पर रोक लगेगी साथ ही रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।* आज दिनाक 09.07.2021 को मा० वन एवं वन्य जीव , पर्यावरण मंत्री डॉ० हरक सिंह रावत जी ने वन विभाग के मंथन सभागार में वन अधिकारियों की बैठक ली, बैठक में वन विकास से सम्बंधित योजनाए, सेवा नियमावली, पदोन्नति में शिथिलीकरण एवं अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में अधिकारियों द्वारा वनों के विकास से सम्बंधित योजनाए , रिक्त पदों की जानकारी एवं अन्य कार्यो का विवरण मा० मंत्री जी के समक्ष रखा। मा० मंत्री जी द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जंहा भी खाली पद हो उन्हें जल्द से जल्द भरे जाने की प्रक्रिया पूरी करें साथ ही योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से तय समय मे पूरा कर ले।मा० मंत्री जी द्वारा बैठक में कहा कि वनों के विकास , सरक्...
हल्द्वानी में यहां दो पक्षों में जमकर हुई लड़ाई, मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात… तनाव जारी

हल्द्वानी में यहां दो पक्षों में जमकर हुई लड़ाई, मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात… तनाव जारी

Featured, उत्तराखंड, खबर, खबर अपराध जगत से, नैनीताल, पहाड़ की बात
हल्द्वानी के तिकोनिया कैनाल रोड पर 37 बीघा जमीन का एक विवादित मामला सामने आया है। इस जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए है, कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है जिसके बाद शांति व्यवस्था के लिहाज से जमीन पर भारी पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है, हल्द्वानी एसडीएम कोर्ट का फैसला लेकर जब एक पक्ष आज कब्जे के लिए ज़मीन पर पहुंचा तो दूसरे पक्ष ने तत्कालीन एसडीएम पर कई आरोप लगाकर जमीन पर अपना कब्जा बताया जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने के हालात पैदा हो गए मौके पर पहुंचे पुलिस फोर्स ने किसी तरह शांति व्यवस्था कायम की।...
देवभूमी शर्मसार:तीन दोस्तों ने मिलकर की हैवानियत की हदें पार, नाबालिग संग किया गैंगरेप, फिर..

देवभूमी शर्मसार:तीन दोस्तों ने मिलकर की हैवानियत की हदें पार, नाबालिग संग किया गैंगरेप, फिर..

Featured, उत्तराखंड, खबर, खबर अपराध जगत से, पहाड़ की बात, हरिद्वार
हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर में तीन दोस्तों द्वारा एक नाबालिग लड़की के साथ जंगल में ले जाकर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना को तब अंजाम दिया गया जब नाबालिग सलेमपुर की एक फैक्ट्री में काम करने के लिए जा रही थी. पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार की है, जब बहादराबाद निवासी एक 17 वर्षीय नाबालिग सलेमपुर रानीपुर फैक्ट्री में काम करने आ रही थी. आरोप है कि एक युवक इमरान उसे वहां मिल गया. इमरान पिछले एक साल से नाबालिग से संबंध बना रहा था. वीडियो वायरल करने के नाम पर इमरान पिछले एक साल से उससे दुष्कर्म कर रहा था गुरुवार को भी नाबालिग रोज की तरह सलेमपुर रोड के पास एक फैक्ट्री पर काम करने जा रही थी. आरोप है कि इमरान ने बीच में ही नाबालिग को पकड़ लिया और अपने दो साथियों (शोएब और जिशान) के साथ जबरदस्ती जंगल में ले गया, जहां तीनों ने...
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में अब घोड़े-खच्चरों के मल-मूत्र से बनेगी बिजली और बायोगैस यहां लगेगा प्लांट  पूरी ख़बर अंदर है

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में अब घोड़े-खच्चरों के मल-मूत्र से बनेगी बिजली और बायोगैस यहां लगेगा प्लांट  पूरी ख़बर अंदर है

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में अब घोड़े-खच्चरों के मल-मूत्र से बनेगी बिजली और बायोगैस यहां लगेगा प्लांट  पूरी ख़बर अंदर है जी हा तीर्थयात्रियों को केदारनाथ धाम तक पहुंचने वाले घोड़ों और खच्चरों का मल-मूत्र अब मंदाकिनी नदी को मैला नहीं करेगा इससे अब बिजली, रसोई गैस और खाद तैयार की जाएगी इसके लिए यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में बायोगैस प्लांट और कंपोस्ट पिट स्थापित किए जाएंगे। इससे 15 घरों को बिजली और रसोई गैस मुहैया हो पाएगी। केंद्र सरकार की नमामि गंगे परियोजना के तहत गौरीकुंड में बायोगैस प्लांट लगाया जाएगा। इसमें घोड़े और खच्चरों के मल-मूत्र से बायोगैस तैयार की जाएगी और इससे 48 से 50 किलोवाट बिजली का उत्पादन होगा।   यह बिजली 15 घरों को सप्लाई की जाएगी। साथ ही इससे बाजार व पैदल मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें भी रोशन होंगी। यही नहीं, बायोगैस से 58 से 60 मीटर क्यूबिक रसोई गैस तैय...
अंधविश्वास की भेट चढ़ी 5 महीने की मासूम, नन्ही जान को मां ने गर्म सरिए से दागा, अब वेंटिलेटर पर लड़ रही मौत से जंग

अंधविश्वास की भेट चढ़ी 5 महीने की मासूम, नन्ही जान को मां ने गर्म सरिए से दागा, अब वेंटिलेटर पर लड़ रही मौत से जंग

Featured, खबर, खबर अपराध जगत से, सोशल मीडिया/इंवेट/मेले/कौथिग
अंधविश्वास के चलते भीलवाड़ा में मासूम बच्ची की जान पर बन आई। महज 5 महीने की बच्ची की बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए मां-बाप ने ही गर्म लोहे के सरियों से दाग दिया। इस अमानवीय यातना से मासूम की सांसें भी उखड़ने लगीं। इस वजह से गुरुवार को उसे भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में लाया गया। यहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। बच्ची की हालत देखकर डॉक्टर भी परिजनों पर भड़क उठे। डॉक्टरों ने अभी उसकी स्थिति काफी नाजुक बताई है। बताया जा रहा है कि मांडल क्षेत्र के लूहारिया गांव में रमेश बागरिया और उसकी पत्नी लहरी एक कच्चे मकान में रहते हैं। यह दोनों झाड़ू बनाने का काम करते हैं। इनके 5 माह की बेटी लीला है। लीला की तबीयत पिछले 1 माह से खराब थी। इसके चलते बच्ची को बुखार आता रहता था। पेट में भी दर्द रहता था। इसके चलते रमेश व लहरी ने गर्म सरिए के 2 डाम लीला के पेट पर लगा दिए। इस डाम को लगाने के बाद मास...
उत्तराखंड में यहां हथियारबंद बदमाशों ने गन पॉइंट पर करी बड़ी लूट की वारदात…जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखंड में यहां हथियारबंद बदमाशों ने गन पॉइंट पर करी बड़ी लूट की वारदात…जांच में जुटी पुलिस

Featured, उत्तराखंड, खबर, खबर अपराध जगत से, देहरादून, हरिद्वार
हरिद्वार: उत्तराखंड में बदमाशों के अंदर शायद पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है. तभी तो बदमाश दिनदहाड़े बड़ी-बड़ी वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं और पुलिस हाथ मलती रह जाती है. ऐसा ही एक मामला हरिद्वार जिले के ज्वालापुर थाना क्षेत्र से आया है. यहां गुरूवार शाम चार बजे दिनदहाड़े आधा दर्जन बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पहुंची और बदमाशों की धरपकड़ के लिए नाकेबंदी भी की, लेकिन पुलिस को बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा. जानकारी के मुताबिक ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में शंकर आश्रम के पास मोरल तारा ज्वेलर्स का शोरूम है. यहां गुरुवार शाम को चार बजे के आसपास हथियार बंद बदमाश अंदर घुस आए और लूटपाट करने लगे....
ब्रेकिंगः उत्तराखंड में यहां हाईवे पर यात्रियों से भरा वाहन गहरी खाई में गिरा, 10 लोग थे सवार, मची चीख-पुकार

ब्रेकिंगः उत्तराखंड में यहां हाईवे पर यात्रियों से भरा वाहन गहरी खाई में गिरा, 10 लोग थे सवार, मची चीख-पुकार

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पौड़ी, पौड़ी गढ़वाल
उत्तराखंड में सतपुली-कोटद्वार हाईवे पर कुल्हाड बैंड के पास एक मैक्स वाहन गहरी खाई में गिर गया. हादसे के वक्त वाहन में 8 लोग सवार थे. मामले की सूचना मिलते ही सतपुली पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर लोगों को खाई से बाहर निकाला. हादसे में घायल हुए लोगों को सतपुली हंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है. घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने बताया कि मैक्स वाहन गुमखाल से सतपुली जा रहा था. तभी अचानक बीच रास्ते में कुल्हाड बैंड पर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया. राहगीरों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही राजस्व उपनिरीक्षक और सतपुली थाने से पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सभी घायलों से खाई से बाहर निकाला....