Friday, February 20News That Matters

Month: July 2021

उत्तराखंड की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर…  उत्तराखंड में त्रिवेंद्र पार्ट-2…!

उत्तराखंड की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर… उत्तराखंड में त्रिवेंद्र पार्ट-2…!

Featured, उत्तराखंड, खबर, खबर सचिवालय से, देहरादून, पहाड़ की बात, ख़बर सूत्रों के हवाले से
सत्ता, सियासत और सिंहासन कब बदल जाए, इसकी भविष्यवाणी राजनीतिक पंडित भी नहीं कर पाते। ताजा उदाहरण उत्तराखंड का है। महज 20 साल पहले बने इस पहाड़ी राज्य में एक मुख्यमंत्री के सिवाय कोई 5 साल तक कुर्सी संभाल नहीं सका। वर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी इस सूची में शामिल होने वाले है। उन्होंने जेपी नड्डा को अपने इस्तीफे की पेशकश कर दी है। ऐसे में माना जा रहा है कि सीएम तीरथ की जगह दुबारा त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी जा सकती है। उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत के रिटर्न होने की खबरे तेज हो गई है। ऐसा इसलिए भी माना जा रहा है कि पार्टी के पास सीएम त्रिवेंद्र को पद से हटाने के लिए कोई बड़ा कारण नहीं रहा है और उन्होंने अपने कार्यकाल में राज्य में कई कार्य किए है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तकरीबन चार साल तक बतौर मुख्यमंत्री राज्य की सत्ता संभाली थी। वह विधायक भी है।विधानसभा चुनाव को देखते हुए त्...
उत्तराखंड का नए मुख्यमंत्री की दौड़ में इस मंत्री का नाम चल रहा सबसे आगे…. अब किसकों मिलेगा कुर्सी?

उत्तराखंड का नए मुख्यमंत्री की दौड़ में इस मंत्री का नाम चल रहा सबसे आगे…. अब किसकों मिलेगा कुर्सी?

Featured, उत्तराखंड, खबर, देहरादून
उत्तराखंड में भाजपा पार्टी ने तय कर दिया है कि अब उत्तराखंड में मुख्यमंत्री विधायकों से ही नया मुख्यमंत्री बनाया जाएगा ऐसे में माना जा रहा है सतपाल महाराज का नाम सबसे आगे चल रहा है इसके अलावा धन सिंह रावत पुष्कर सिंह धामी समेत आधा दर्जन नाम हैं इसमें बिशन सिंह चुफाल का नाम भी सामने आ रहा है उत्तराखंड के अगले सीएम सतपाल महाराज हो सकते हैं। जी हां पिछले 4 दिनों से सतपाल महाराज दिल्ली में मौजूद थे ऐसे में माना जा रहा है की आर एस एस ने एक बार फिर सतपाल महाराज के नाम को आगे बढ़ाया है सूत्र बताते हैं कि सतपाल महाराज को इसीलिए दिल्ली में बुलाया गया था सतपाल महाराज विधायक भी हैं साथ ही उनका कद राज्य में काफी बड़ा माना जाता है ऐसे में बीजेपी सतपाल महाराज पर अपना दांव खेल सकती है हालांकि नाम कहीं चल रहे हैं लेकिन सतपाल महाराज का नाम इन तमाम लिस्ट में सबसे आगे चल रहा है। आपको बता दें सतपाल ...
सियासी उठापटक के बीच देहरादून पहुंचे सीएम तीरथ सिंह रावत, अटकलों का बाजार गर्म

सियासी उठापटक के बीच देहरादून पहुंचे सीएम तीरथ सिंह रावत, अटकलों का बाजार गर्म

Featured, उत्तराखंड, खबर, देहरादून, पहाड़ की बात
उत्तराखंड में सियासी उठापटक जारी है.सीएम तीरथ सिंह रावत देहरादून जोलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँच गए हैं अब इसके बाद सीएम अपने आवास जाते है या कहा ये थोड़ी देर में पता चल जाएगा , लेकिन  सूत्रों के हवाले से आज की बड़ी खबर ये है कि सीएम कैम्प का साफ है कहना अभी तक राज्यपाल से ना कोई समय मांगा गया है ना किसी ने सीएम को बुलाया है हालांकि मीडिया में कयास है कि सीएम तीरथ सिंह रावत ने जे पी नड्डा को इस्तीफा सौप दिया है जिसमे लिखा है कि बड़ी ख़बर- मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष J P Nadda को पत्र लिख कर इस्तीफ़ा भेजा, लिखा जनप्रतिनिधि क़ानून की धारा 151 A के तहत अब उप चुनाव संभव नहीं है इसलिए मै मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देता हूँ. ये बात भी कहना जरूरी है कि सीएम का इस्तीफा तभी माना जाता है जब राज्यपाल के पास इस्तीफा दिया जाता है राज्यपाल के ही इस्तीफा स्वीकार करने के बाद ही सीएम हटाए मा...
सीएम तीरथ सिंह रावत पहुंचे दून, आज रात 9:30 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस…सुबह पर्यवेक्षक नरेंद्र तोमर पहुंचेगे देहरादून

सीएम तीरथ सिंह रावत पहुंचे दून, आज रात 9:30 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस…सुबह पर्यवेक्षक नरेंद्र तोमर पहुंचेगे देहरादून

Featured, उत्तराखंड, खबर, खबर सचिवालय से, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादून/दिल्ली: उत्तराखंड में सियासी उठापटक जारी है। सीएम तीरथ सिंह रावत देहरादून पहुँच गए हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज रात 9:30 बजे करेंगे पत्रकार वार्ता । पत्रकार वार्ता में रखेंगे बड़ी बात इसके अलावा  केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर कल सुबह दून पहुंच रहे है शनिवार शाम को विधानमंडल दल की बैठक हो सकती है. पार्टी संगठन ने विधायकों को संपर्क करना शुरू कर दिया है. बीजेपी के सभी विधायक देहरादून पहुंचेंगे. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश कर दी है। दिल्ली से मिल रही जानकारी के अनुसार सीएम तीरथ रावत ने आज यानी शुक्रवार को दिल्ली में दोपहर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर अपने इस्तीफे की पेशकश कर दी है। बता दें कि तीरथ सिंह रावत ने 10 मार्च को उत्तराखंड के 10वें मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। शपथ लेने के महज 115 दिन बाद उन्...
उत्तराखंड में सियासी भूचालःसीएम तीरथ ने की इस्तीफे की पेशकश,कभी भी राज्यपाल को सौप सकते है इस्तीफा

उत्तराखंड में सियासी भूचालःसीएम तीरथ ने की इस्तीफे की पेशकश,कभी भी राज्यपाल को सौप सकते है इस्तीफा

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
उत्तराखंड में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पद से इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने बीजेपी चीफ जेपी नड्डा को अपना त्याग-पत्र भेजा है। कहा है कि पार्टी किसी उनकी जगह किसी और को चुने। शुरुआती टीवी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संवैधानिक संकट का हवाला देते हुए उन्होंने इस्तीफा दिया है। उन्होंने इस्तीफे में जनप्रतिधि कानून की धारा 191 ए का हवाला दिया है और कहा है कि वो अगले 6 महीने में चुनकर दोबारा नहीं आ सकते. जेपी नड्डा को भेजे अपने खत में तीरथ सिंह रावत ने कहा, "मैं 6 महीने के अंदर दोबारा नहीं चुना जा सकता. ये एक संवैधानिक बाध्यता है. इसलिए अब पार्टी के सामने मैं अब कोई संकट नहीं पैदा करना चाहता और मैं अपने पद से इस्ताफा दे रहा हूं. आप मेरी जगह किसी नए नेता का चुनाव कर लें."...
बड़ी खबरः उत्तराखंड के इन परिवारों को मिलेगा प्रति परिवार 4 लाख रूपए भत्ता,पढ़े पूरी रिपोर्ट

बड़ी खबरः उत्तराखंड के इन परिवारों को मिलेगा प्रति परिवार 4 लाख रूपए भत्ता,पढ़े पूरी रिपोर्ट

Featured, उत्तराखंड, खबर, पहाड़ की बात, पिथौरागढ़
अल्मोड़ाः उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हर साल आपदा से कई इलाकों के लोग घर से बेघर हो जाते हैं. इससे उनको भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है. सीमांत जिला पिथौरागढ़ के धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट के लोगों की लंबे समय से विस्थापन की मांग थी. जिस पर अब सरकार ने धनराशि जारी कर दी है. इसके तहत प्रथम चरण में पिथौरागढ़ के इन क्षेत्रों के 200 परिवारों को यह विस्थापन भत्ता दिया जाएगा. अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट से सांसद अजय टम्टा ने बताया कि प्रथम चरण में डीडीहाट, धारचूला और मुनस्यारी के 200 परिवारों को विस्थापन भत्ता दिया जाएगा. जिसमें प्रति परिवार जिनका घर था उन्हे 4 लाख रूपए दिए जाएगे और जिनके पास गोशाला भी थी उन्हे 4लाख 25 हजार की धनराशि विस्थापन भत्ते के तहत दी जाएगी.  सांसद अजय टम्टा ने कहा कि पिथौरागढ़ के आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोग लंबे समय से विस्थापन की मांग कर रहे थे. जिसके मद्...
दुःखद.. उत्तराखंड में नदी के तेज बहाव में बही बुजुर्ग महिला, कड़ी मशक्कत के बाद मिला शव, परिजनों में पसरा मातम.

दुःखद.. उत्तराखंड में नदी के तेज बहाव में बही बुजुर्ग महिला, कड़ी मशक्कत के बाद मिला शव, परिजनों में पसरा मातम.

Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, बागेश्वर
बागेश्‍वर जिले में राजस्व पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत पगना गांव के एक बुजुर्ग सरयू नदी में बह गए। वह मवेशियों के लिए घास काटने के लिए नदी पार कर जंगल जा रहे थे। ग्रामीणों की सूचना के बाद आपदा प्रबंधन व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू चलाया गया। घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर उनका का शव बरामद किया गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह सवा आठ बजे पगना निवसी 62 वर्षीय दान सिंह पुत्र खुशाल सिंह सरयू नदी पार कर जंगल घास लेने जा रहे थे, लेकिन नदी में असंतुलित होकर गिर गए और पानी के तेज बहाव में बह गए। ग्रामीणों ने काफी ढूंढखोज की लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में इसकी सूचना आपदा प्रबंधन विभाग और दमकल विभाग को दी। सूचना के बाद दोनों व...
शर्मनाकः पहाड़ में फिर दरिंदगी, अब यहां 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म,आखिर कब तक नन्ही बच्चियां होती रहेगी हवस का शिकार

शर्मनाकः पहाड़ में फिर दरिंदगी, अब यहां 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म,आखिर कब तक नन्ही बच्चियां होती रहेगी हवस का शिकार

Featured, पहाड़ की बात
भारत में जहां बच्चियों को देवी के रूप में पूजा जाता है वहीं पहाड़ से लगातार शर्मसार करती दिल दहला देने वाली खबरे सामने आ रही है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पांच साल की मासूम के साथ हैवानियत के बाद अब पहाड़ में चार साल की मासूम के साथ  दरिंदगी का मामला सामने आया है. नेपाली मूल की 4 साल की मासूम दुष्कर्म का शिकार हुई है. मिस्त्री का काम करने वाले बिहार के रहने वाले 28 वर्षीय युवक पर दुराचार का आरोप है. बता दें कि घटना हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले का कोटखाई क्षेत्र की है । यहां दुष्कर्म करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था. आरोपी मिस्त्री का काम करता है और एक साल से पीड़िता के पड़ोस में रह रहा था. आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 452 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत कोटखाई थाना में मामला दर्ज कर किया गया है. पुलिस रातभर उसे तलाशती रही और शुक्रवार सुबह ठियोग क्षेत्र के छैला के पा...
देहरादून में बच्ची से दुष्कर्म के बाद आरोपी दरिंदे ने की हैवानियत की हदें पार ,ऐसे दिया घटना को अंजाम.. पहले भी कर चुका है वारदात

देहरादून में बच्ची से दुष्कर्म के बाद आरोपी दरिंदे ने की हैवानियत की हदें पार ,ऐसे दिया घटना को अंजाम.. पहले भी कर चुका है वारदात

Featured, उत्तराखंड, खबर, खबर अपराध जगत से, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादून में पांच साल की मासूम से बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या के आरोपी दरिंदे ने हैवानियत की हदें पार कर दी थीं। उसने बच्ची की आवाज बंद करने के लिए उसका नेकर मुंह में ठूंस दिया था।इससे कुछ देर बाद ही मासूम की दम घुटने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इन बातों के अलावा दुष्कर्म की भी पुष्टि हुई है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में नई बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, आरोपित बिहार में भी एक बच्ची की हत्या कर चुका है। उसके खिलाफ वहां के नागकोठी थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज है। उस समय वह नाबालिग था और छूट गया। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि आरोपित चुनचुन कुमार की कुंडली खंगालने पर पता चला कि उसने वर्ष 2016 में बेगूसराय, बिहार में तीन साल बच्ची की हत्या कर दी थी। उस समय नाबालिग होने के कारण उसे बाल सुधार गृह में रखा गया। ...
नही थम रहा पहाड़ में गुलदार का आतंक, पौड़ी में 28 वर्षीय युवक को बनाया निवाला, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव

नही थम रहा पहाड़ में गुलदार का आतंक, पौड़ी में 28 वर्षीय युवक को बनाया निवाला, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव

Featured, उत्तराखंड, खबर, पहाड़ की बात, पौड़ी, पौड़ी गढ़वाल
उत्तराखंड के कोटद्वार में विकासखंड द्वारीखाल से बड़ी दुःखद खबर सामने आ रही है । यहां ग्राम पंचायत किनसुर के बागी गांव से उपप्रधान यशवंत सिंह के पुत्र की गुलदार के हमले से मौत हो गई है । इस दुःखद खबर से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है और ग्रामीण खौफजदा हैं । किनसुर ग्राम पंचायत के प्रधान दीपचन्द्र शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त घटना गत देर सायं की है । व्यासघाट से सतपुली की ओर मतोली तोक में गत शाम को झाडियों में छिपे हुए गुलदार ने ग्राम बागी निवासी उप प्रधान यशवंत सिंह के छोटे पुत्र पृथ्वी चन्द ( 28 ) पर हमला करते हुए झाडियों में खींचकर ले गया । सूचना पर ग्रामीणों की मदद से रात्रि में मृतक के शव को बरामद कर लिया गया । जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया । यह घटना कोट ब्लॉक क्षेत्र में घटित हुई । घटनास्थल पर राजस्व विभाग , वन विभाग , कोट , पौड़ी एवं ग्राम प्रधान किनसुर दीपचन्द ...