Friday, March 20News That Matters

Month: October 2021

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने द हंस फाउण्डेशन डायलिसिस केन्द्र का लोकार्पण किया

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने द हंस फाउण्डेशन डायलिसिस केन्द्र का लोकार्पण किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*सीएम पुष्कर सिंह धामी ने द हंस फाउण्डेशन डायलिसिस केन्द्र का लोकार्पण किया* *मुख्यमंत्री ने माता मंगला जी को जन्मोत्सव की बधाई दी* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मोहकमपुर देहरादून में द हंस फाउण्डेशन डायलिसिस केन्द्र का लोकार्पण किया। माता मंगला जी के जन्मोत्सव के अवसर पर हंस फाउण्डेशन के संस्थापक  भोले जी महाराज और माता मंगला जी ने प्रदेश को 14 डायलिसिस केन्द्रों एवं 13 सचल चिकित्सालयों की सौगात दी।   मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने माता मंगला जी को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि माता मंगला जी और  भोले जी महाराज ने अपना पूरा जीवन परमार्थ के लिए लिए समर्पित किया है। उनके लिए नर सेवा ही नारायण सेवा है। उत्तराखण्ड ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण देश में उनके द्वारा जन सेवा के लिए अनेक कार्य किये जा रहे हैं। माता मंगला जी के जन्मोत्स...
सीएम ने उत्तराखण्ड जन विकास समिति के ‘‘ पहल 2021’’ अधिवेशन का शुभारम्भ किया ओर कहा अंत्योदय की भावना के साथ काम कर रही सरकार

सीएम ने उत्तराखण्ड जन विकास समिति के ‘‘ पहल 2021’’ अधिवेशन का शुभारम्भ किया ओर कहा अंत्योदय की भावना के साथ काम कर रही सरकार

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*अंत्योदय की भावना के साथ काम कर रही सरकार: सीएम पुष्कर सिंह धामी* *सीएम ने उत्तराखण्ड जन विकास समिति के ‘‘ पहल 2021’’ अधिवेशन का शुभारम्भ किया* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में उत्तराखण्ड जन विकास समिति  के ‘‘पहल 2021’’ अधिवेशन का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड जन विकास समिति द्वारा राज्य में अनेक पहल की जा रही है, यह सराहनीय प्रयास है। समितियों एवं संस्थाओं के माध्यम से अनेक कार्य किये जा सकते हैं। समिति द्वारा समूह में कार्य करने वाले अनेक लोगों को अपने साथ जोड़ा है, यह एक अच्छा प्रयास है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश के समग्र विकास के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए कार्य किये जा रहे हैं। अंतिम पंक्ति पर खड़े लोगों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के प्रयास किये ज...
देवभूमि के लिए एक ओर दुखद ख़बर जम्‍मू के पुंछ में आतंकी मुठभेड़ में एक और लाल सूबेदार अजय रौतेला शहीद

देवभूमि के लिए एक ओर दुखद ख़बर जम्‍मू के पुंछ में आतंकी मुठभेड़ में एक और लाल सूबेदार अजय रौतेला शहीद

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देवभूमि के लिए एक ओर दुखद ख़बर जम्‍मू के पुंछ में आतंकी मुठभेड़ में एक और लाल सूबेदार अजय रौतेला शहीद उत्तराखंड के वीर सपूतों ने अपनी जान की परवाह किए बिना देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। न जाने कितने ऐसे परिवार हैं जो अपने वीर सपूतों को खो चुके हैं। अभी 24 घंटे पहले ही खबर आई थी कि उत्तराखंड के दो जांबाज़ पुंछ में शहीद हो गए। टिहरी गढ़वाल के विक्रम सिंह नेगी और चमोली जिले के योगंबर सिंह के पुंछ में शहीद होने की खबर सामने आई थी। इस बीच उत्तराखंड के लिए एक और दुखद खबर है नई टिहरी। टिहरी जनपद के नरेंद्रनगर ब्लाक के रामपुर खाड़ी गांव निवासी सूबेदार अजय रौतेला शहीद हो गए। वर्तमान में सूबेदार अजय रौतेला का परिवार देहरादून क्लेमनटाउन में निवासरत है। जम्मू के पुंछ में आतंकी मुठभेड़ अभी चल रही है। जिस कारण अभी उनका पार्थिव शरीर नहीं निकाला जा सका है। शहीद के भाई शिक्षक ...
उत्तराखंड:जम्मू में शहीद हुए 17 गढ़वाल राइफल के दोनों जवानों का पार्थिव शरीर पहुँचा जौलीग्रांट एयरपोर्ट

उत्तराखंड:जम्मू में शहीद हुए 17 गढ़वाल राइफल के दोनों जवानों का पार्थिव शरीर पहुँचा जौलीग्रांट एयरपोर्ट

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड:जम्मू में शहीद हुए 17 गढ़वाल राइफल के दोनों जवानों के पार्थिव शरीर पहुँचा जौलीग्रांट एयरपोर्ट जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में आतंकियों की तलाश में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान यह मुठभेड़ हुई। जिसमें राइफलमैन विक्रम सिंह और राइफलमैन योगंबर सिंह घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उत्तराखंड के दोनों लाल शहीद हो गए। दोनों वीर शहीदों का पार्थिव शरीर उत्तराखंड पहुंच गया है जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर प्रदेश के सैन्य कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीदों को श्रद्धा श्रद्धांजलि अर्पित की जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक निवास के लिए रवाना कर दिया गया टिहरी जनपद के नरेंद्रनगर ब्लाक के विमाण गांव निवासी 26 वर्षीय राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी पुत्र साहब सिंह के शहीद होने की खबर सुनते ही गांव में कोहराम मच गया। विक्रम पांच साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। तीन साल ...
उत्तराखंड: बीच नदी मे फंसे श्रद्धालुओ को SDRF टीम द्वारा रेस्क्यू कर सुरक्षित  निकाला

उत्तराखंड: बीच नदी मे फंसे श्रद्धालुओ को SDRF टीम द्वारा रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड: बीच नदी मे फंसे श्रद्धालुओ को SDRF टीम द्वारा रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला केदारनाथ-गौरीकुण्ड के बीच नदी मे फंसे श्रद्धालुओ को SDRF टीम द्वारा रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल  15 अक्टूबर को देर शाम, चौकी लिन्चोली से SDRF टीम को सूचना मिली कि गरुड़ चट्टी के पास किसी व्यक्ति का पैर फैक्चर हो गया है व SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर SDRF पोस्ट लिन्चोली से हेड कांस्टेबल प्रेम प्रकाश के हमराह टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा गरुड़ चट्टी पुल से लेकर भैरव ग्लेशियर तक नदी में सर्चिंग की गई, परन्तु दौराने सर्चिंग कोई नही मिला। उक्त सूचना गरुड़ चट्टी पुल की ना होकर छोटी लिन्चोली से नीचे नदी की थी। रेस्क्यू टीम द्वारा सही सूचना प्राप्त होते ही बिना समय गवाये तत्काल छोटी लिन्चोली से नीचे नदी मे सर्चिंग की गई। सर्चिंग के दौरान दो व्यक्ति नदी के दू...
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में लक्ष्मण चौक में आयोजित रावण दहन व दशहरा मेले में प्रतिभाग किया औऱ  उपस्थित लोगों को विजयादशमी की बधाई दी

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में लक्ष्मण चौक में आयोजित रावण दहन व दशहरा मेले में प्रतिभाग किया औऱ उपस्थित लोगों को विजयादशमी की बधाई दी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लक्ष्मण चौक वैलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित रावण दहन व दशहरा मेला में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को विजयादशमी की बधाई देते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख शांति और समृद्धि लेकर आए। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जीवन हम सभी के लिये प्रेरणा हैं। उन्होंने समाज के हर वर्ग को जोङने का काम किया। उन्होंने शबरी के बेर खाकर सामाजिक समानता का संदेश दिया।    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का मान सम्मान बढा है। शक्तिशाली, गौरवशाली भारत के रूप मे देश आगे बढ रहा है। प्रधानमंत्री जी ने हमें वर्ष 2025 में उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में नम्बर वन राज्य बनाने का लक्ष्य दिया है। दशहरे के पावन पर्व पर हम इसके लिये संकल्प लेते हैं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार अंत्यो...
उत्तराखंड फिल्मों की शूटिंग के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन हैः सतपाल महाराज

उत्तराखंड फिल्मों की शूटिंग के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन हैः सतपाल महाराज

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड फिल्मों की शूटिंग के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन हैः सतपाल महाराज* हरिद्वार। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री  सतपाल महाराज ने शुक्रवार को प्रेम नगर आश्रम हरिद्वार में पहाड़ी रत्न श्री देव सुमन गढ़वाली फिल्म की शूटिंग के दौरान फिल्म कलाकारों और निर्माता श्री विक्रम नेगी पहाड़ी से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी।  सतपाल महाराज ने पहाड़ी रत्न  देव सुमन गढ़वाली फिल्म के निर्माता  विक्रम नेगी पहाड़ी से उत्तराखंड की संस्कृति और कला को आगे बढ़ाने के लिए फीचर फिल्म निर्माताओं व ओटीटी प्लेटफार्म पर सब्सिडी के बारे में विस्तार से चर्चा की। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड की विभूतियों पर फिल्म बन रही है यह एक सराहनीय प्रयास है।  महाराज ने कहा कि उत्तराखंड फिल्मों की शूटिंग के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन है और शूटिंग करने के लिए बहुत सुंदर जगह है। उन्होने कहा कि उत्तराखंड की विभूतियों ...
बागेश्वर: की बेटी दीक्षा रावत ने टॉप फाइव आइआइटी के लिए चयनित,रावत परिवार ओर  क्षेत्र में खुशी की लहर

बागेश्वर: की बेटी दीक्षा रावत ने टॉप फाइव आइआइटी के लिए चयनित,रावत परिवार ओर क्षेत्र में खुशी की लहर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, बागेश्वर
बागेश्वर : गागरीगोल, मन्यूड़ा निवासी एक बेटी ने जेईई एडवांस में टॉप फाइव आइआइटी संस्थान में स्थान बनाया है। उनकी कामयाबी पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्वजनों को बधाइयां देने वालों का लगातार फोन आ रहे हैं। कत्यूर घाटी क्षेत्र के गागरीगोल निवासी यशवंत सिंह रावत की सुपुत्री दीक्षा रावत का जेईई एडवांस में टॉप फाइव आइआइटी संस्था में चयन हुआ है। शुक्रवार को परीक्षाफल घोषित होने पर उनके घर पर खुशी की लहर दौड़ गई। विजयादशमी पर्व पर उनके परिवार को सौगात भी मिली है। दीक्षा ने सेंट एडम्स गरुड़ से इंटर की परीक्षा 96 प्रतिशत अंकों के साथ  में उत्तीर्ण की। उसके बाद उन्हें जेईई मेंस में सफलता प्राप्त हुई है। उनके पिता यशवंत रावत सीमा सुरक्षा बल में कार्यरत हैं। जबकि माता मुन्नी रावत सफल गृहणी। दीक्षा ने बताया कि वह मोबाइल का इस्तेमाल जरूरी काम के लिए करतीं हैं। किताबों को पढ़ना उसका शौक रहा ...
पिथौरागढ़: सौ मीटर से अधिक गहरी खाई से होते हुए काली नदी में गिरी कार, चार घायल, एक लापता, राहत व बचाव कार्य जारी

पिथौरागढ़: सौ मीटर से अधिक गहरी खाई से होते हुए काली नदी में गिरी कार, चार घायल, एक लापता, राहत व बचाव कार्य जारी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पिथौरागढ़
पिथौरागढ़: सौ मीटर से अधिक गहरी खाई से होते हुए काली नदी में गिरी कार, चार घायल, एक लापता, राहत व बचाव कार्य जारी जानकरी अनुसार नेपाल सीमा पर जौलजीबी -झूलाघाट मार्ग पर जौलजीबी से पांच किमी दूर हंसेश्वर मठ के पास एक बैगनआर कार सौ मीटर से अधिक गहरी खाई से होते हुए काली नदी में गिर गई। घटना शुक्रवार सायं की है। एक कार जौलजीबी से पीपली को जा रही थी। तीतरी और हंसेश्वर मठ के बीच कार अनियंत्रित होकर सौ मीटर से अधिक गहरी खाई से होते हुए काली नदी  में गिर गई। इस दौरान एक दो स्थानीय लोग इस स्थान पर मौजूद थे। उन्होंने कार को दुघर्टनाग्रस्त होतेे देखा और इसकी सूचना मठ के महंत परमानंद गिरी को दी। महंत ने तत्काल निकट की एसएसबी चौकी को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसएसबी जवान खोज एवं बचाव कार्य के लिए पहुंच गए।   वाहन में सवार दो लोग खाई में छिटक कर बुरी तरह जख्मी हो गए तीन लोग कार के साथ सी...
उत्तराखंड:खेत मे दिखा 16 फ़ीट  का अजगर  क्षेत्र में मचा हड़कंप,देखे वीडियो

उत्तराखंड:खेत मे दिखा 16 फ़ीट का अजगर क्षेत्र में मचा हड़कंप,देखे वीडियो

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, हरिद्वार
उत्तराखंड:खेत मे दिखा 16 फ़ीट का अजगर क्षेत्र में मचा हड़कंप खबर  हरिद्वार से जंगली जानवरों की रिहायशी इलाकों में दस्तक जारी। राजाजी टाइगर रिज़र्व से सटे भेल में निकला करीब 16 फ़ीट लंबा अजगर।   सेक्टर 03 स्थित भेलकर्मी के क्वार्टर में खतरनाक अजगर निकलने से मचा हड़कंप। खतरनाक अजगर की सूचना भेलकर्मी ने हरिद्वार रेंजर दिनेश नौडियाल को दी। रेंजर दिनेश नौडियाल के निर्देशों पर वन विभाग और क्यूआरटी की रेस्क्यू टीम पहुची मौके पर। टीम के कर्मचारी तालिब और पवन सिंह ने किया खतरनाक अजगर का रेस्क्यू। जंगल मे सुरक्षित वापस छोड़ने के लिए अपने साथ ले गई वन विभाग की टीम...