Friday, March 20News That Matters

Month: October 2021

उत्तराखंड: देवभूमि ने खोया अपना एक और वीर जवान

उत्तराखंड: देवभूमि ने खोया अपना एक और वीर जवान

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, हरिद्वार
उत्तराखंड: देवभूमि ने खोया अपना एक और वीर जवान,परिजनों में कोहराम जानकारी अनुसार रूड़की- देवभूमि उत्तराखंड का एक और लाल का निधन हो गया बता दे रुड़की के धनोरा निवासी 38 वर्षीय सोनीत कुमार रुड़की जो गुवाहाटी में शहीद हो जाने के समाचार से घर में मातम छाया हुआ है।20 दिन पूर्व छुट्टी मनाने के बाद अपनी ड्यूटी पर पहुंचे सोनित कुमार सैनी 22 सितंबर को आर्मी के जवानों के साथ गाड़ी में गुवाहाटी से अन्य स्थान पर जा रहे थे…अचानक गाड़ी पलटने से वह गंभीर घायल हो गए, आर्मी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था जहां 11 अक्टूबर की शाम को उनका निधन हो गया…सोनीत कुमार की शादी देवबंद निवासी रूबी सैनी के साथ हुई थी जिनके दो बेटे शोर्य 12 साल व सौरभ 8 साल हैं...
उत्तराखंड: DGP सख्त अब DIG और SSP को  त्यौहार के लिए दिए बड़े निर्देश

उत्तराखंड: DGP सख्त अब DIG और SSP को त्यौहार के लिए दिए बड़े निर्देश

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
आज दिनांक 12 अक्टूबर, 2021 को श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा समस्त परिक्षेत्र एवं जनपद प्रभारियों के साथ पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश की कानून व्यवस्था और आगामी त्यौहार- दशहरा, बारह बफात, वाल्मीकि जयंती के विषय में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।* 1. जिन थाना सर्किल क्षेत्रान्तर्गत अभियोग अनावरण, सम्पत्ति रिकवरी और गिरफ्तारी कम हैं, उनकी जवाबदेही तय किये जाने हेतु निर्देशित किया। 2. चारों बड़े जनपद- देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर में साइबर, एसओजी एवं एडीटीएफ के पर्यवेक्षण हेतु क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन (ब्व् व्चमतंजपवद) को नियुक्त किये जाने हेतु निर्देशित किया। 3. साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु साइबर सेल को सुदृढ़ करते हुए सेल में दक्ष कर्मियों को नियुक्त किया जाए। 4. आगामी त्यौहार दशहरा, बारह बफात, वाल्मीकि जय...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में डॉ० समीर सिन्हा आई.एफ.एस द्वारा रचित पुस्तक “Trading Wildlife across Borders: Implementing CITES in South Asia” का विमोचन किया

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में डॉ० समीर सिन्हा आई.एफ.एस द्वारा रचित पुस्तक “Trading Wildlife across Borders: Implementing CITES in South Asia” का विमोचन किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में डॉ० समीर सिन्हा आई.एफ.एस द्वारा रचित पुस्तक "Trading Wildlife across Borders: Implementing CITES in South Asi" का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह पुस्तक काफी गंभीर विषय पर आधारित है। आज के युग में वन्य जीव संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाने के साथ ही वन्य उत्पादों, जड़ी बूटी एवं जानवरों की अवैध तस्करी एवं व्यापार पर रोक लगाने की सख्त आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन जागरूकता से तस्करी आदि में कमी लाई जा सकती है। प्रकृति से लोगों का जुड़ाव बढ़ेगा तो संरक्षण भी बढ़ेगा तथा प्रकृति के अंधाधुन दोहन पर रोक लगाई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश सीमांत प्रदेश है एवं प्रकृति ने हमें अपनी अद्भुत खूबसूरती से नवाजा है। हमारे त्यौहार प्रकृति से जुड़े हुए हैं। हम सभी का फर्ज ह...
आरटीआई दिवस के मौक़े पर उत्तराखण्ड सूचना आयोग ने किया वेबीनार का आयोजन

आरटीआई दिवस के मौक़े पर उत्तराखण्ड सूचना आयोग ने किया वेबीनार का आयोजन

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*आरटीआई दिवस के मौक़े पर उत्तराखण्ड सूचना आयोग ने किया वेबीनार का आयोजन* *बीते 16 सालों में कुल 14285 शिकायतों का किया गया निस्तारण* देहरादून। उत्तराखण्ड सूचना आयोग द्वारा मंगलवार को सूचना का अधिकार अधिनियम की 16वीं वर्षगांठ के मौके में रिंग रोड स्थित सूचना आयोग भवन में वेबीनार का आयोजन किया गया। वेबिनार में प्रदेश के विभिन्न विभागों के लोक सूचना अधिकारी, आरटीआई कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने प्रतिभाग किया। वेबीनार में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्य केंद्रीय सूचना आयुक्त श्री बिमल जुल्का द्वारा प्रतिभाग किया गया। वेबिनार को सम्बोधित करते हुए प्रभारी मुख्य सूचना आयुक्त श्री जेपी मंमगाई ने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम 12 अक्टूबर, 2005 से जम्मू कश्मीर को छोड़कर समस्त राज्यों में प्रभावी हुआ, तब से 12 अक्टूबर को RTI दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होने कहा कि ...
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में विश्वस्तरीय मिनी झील का शिलान्यास किया

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में विश्वस्तरीय मिनी झील का शिलान्यास किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में विश्वस्तरीय मिनी झील का शिलान्यास किया* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को निरंजनपुर देहरादून में विश्व स्तरीय मिनी झील का शिलान्यास किया एवं झील के सौंदर्यीकरण एवं भव्य निर्माण हेतु सरकार द्वारा हर संभव मदद की घोषणा की। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज सरकार ने कैबिनेट बैठक के दौरान लंबे समय से चली आ रही आशा कार्यकत्रियों की मांग को पूरा करते हुए उनके मानदेय के अन्तर्गत ₹1000 और प्रोत्साहन राशि के रूप में ₹500 बढ़ा दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी गल्ला विक्रेताओं का लंबित पड़ा भुगतान जल्द कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपनल से सम्बन्धित कार्मिकों के मानदेय में 10 वर्ष से कम के कार्मिकों को ₹2000 प्रतिमाह और 10 वर्ष से ऊपर कार्मिकों को ₹3000 प्रतिमाह मानदेय के रूप में वृद्धि की जायेगी।। उन्होंने कहा मुख्य सेवक के रूप में 101 दिन...
उत्तराखंड: सड़क दुर्घटनाओं से आवारा बेजुबान पशुओं को  बचाने के लिए पुलिस की अनूठी पहल

उत्तराखंड: सड़क दुर्घटनाओं से आवारा बेजुबान पशुओं को बचाने के लिए पुलिस की अनूठी पहल

Featured, Uncategorized, अल्मोड़ा, उत्तराखंड
उत्तराखंड: सड़क दुर्घटनाओं से आवारा बेजुबान पशुओं को बचाने के लिए पुलिस की अनूठी पहल यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने व सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु इन दिनों जहां पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षत्र डॉ. नीलेश आनन्द भरणे द्वारा विशेष अभियान “अवरोध रहित सुगम यातायात” चलाया जा रहा है, वहीं चिंतन करने पर एक और तथ्य उजागर हुआ है। वह यह है कि अकसर सड़क दुर्घटनाओं में इंसान ही नहीं, बड़ी संख्या में मूक पशु भी मारे जाते हैं। यह पशु न केवल हर साल स्वयं मारे जाते हैं, बल्कि कई बड़ी दुर्घटनाओं का कारण भी बनते हैं। इस हेतु एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देशन में चौखुटिया व मासी में इन दिनों आवारा पशुओं के गले में रिफ्लैक्टर पट्टी लगाई जा रही है, जो रात के समय चमकेगी और वाहन चालकों को आगाह कर देगी, ताकि सम्भावित दुर्घटना को रोका जा सके। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यातायात व्यवस्था व सड़क द...
उत्तराखंड: दुर्गम पहाड़ की बेटी दुबई में बनी एशियन चैंपियन, बकरी चरा रहे पिता को मिली खुशखबरी तो आंखें भर आईं

उत्तराखंड: दुर्गम पहाड़ की बेटी दुबई में बनी एशियन चैंपियन, बकरी चरा रहे पिता को मिली खुशखबरी तो आंखें भर आईं

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, पिथौरागढ़
पहाड़ की बेटियां आज देशभर में अपनी प्रतिभा का डंका बजा रही है। हर क्षेत्र में बेटियां आगे है। अब पिथौरागढ़ जिले के बड़ालू गांव की एक छोटे से किसान और बकरी पालक की बेटी ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। पहाड़ की बेटी ने मात्र आठ वर्ष की उम्र से ही मुक्केबाजी में एशियन चैंपियनशिप जीती। पिथौरागढ़ जिले के विकास खंड मूनाकोट के बड़ालू गांव में किसान परिवार में जन्मी निकिता चंद का परिवार गरीबी में जीवन जीता है। पिता सुरेश चंद का खेती बाड़ी और बकरी पालन कर जीवन यापन करते है। अब बेटी निकिता ने एशियन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण विजेता बनी बता दे कि 20 दिसंबर 2006 को पिथौरागढ़ जिले में जन्मी निकिता ने 10 साल की उम्र में बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू किया। इसके बाद वर्ष 2018 में हरिद्वार में मिनी सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उसने अपने से बड़ी आयु की बॉक्सर को हराया। 2019 में सब ज...
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आंगनबाङी बहनों को दी सौगात, अपना वायदा निभाते हुए  33297आंगनवाड़ी कर्मियों को डीबीटी के माध्यम से प्रदान की प्रोत्साहन राशि

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आंगनबाङी बहनों को दी सौगात, अपना वायदा निभाते हुए 33297आंगनवाड़ी कर्मियों को डीबीटी के माध्यम से प्रदान की प्रोत्साहन राशि

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आंगनबाङी बहनों को दी सौगात* *अपना वायदा निभाते हुए सीएम ने 33297आंगनवाड़ी कर्मियों को डीबीटी के माध्यम से प्रदान की प्रोत्साहन राशि।* *आंगनवाड़ी कर्मियों को कुल 40 करोड़ रूपये की प्रोत्साहन धनराशि दी जा रही है।* *प्रत्येक आंगनवाड़ी कर्मी को दी जा रही है 12 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि।* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय से आंगनवाड़ी कर्मियों को प्रदान की जा रही प्रोत्साहन राशि का डीबीटी के माध्यम से शुभारम्भ किया। इससे 33297 आंगनवाड़ी कर्मियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजी गई। मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में 33297 आंगनवाड़ी कर्मियों को कुल 40 करोड़ रूपये की धनराशि दी जा रही है। मुख्यमंत्री घोषणा के अनुसार 33297 आगनवाड़ी कर्मियों द्वारा समर्पित भाव में किये गए कर्तव्य पालन के लिए की गयी प्रोत्साहन राशि 01 हजार रूपये प्रति कर्मी, रक्षाबं...
उत्तराखंड: राज्य कैबिनेट की बैठक समाप्त, जाने क्या कुछ बड़े फैसले, कर्मचारियों को मिला दीवाली का तोहफा

उत्तराखंड: राज्य कैबिनेट की बैठक समाप्त, जाने क्या कुछ बड़े फैसले, कर्मचारियों को मिला दीवाली का तोहफा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मंगलवार को हुई धामी कैबिनेट की बैठक में कुल 29 प्रस्ताव आए थे। कैबिनेट बैठक में इन अहम प्रस्तावों पर मुहर लगा दी है। राज्य कैबिनेट से इन तमाम कर्मचारियों को मिला दीवाली का तोहफा , देहरादून– कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त कैबिनेट बैठक के फैसलों की जानकारी दे रहे है सुबोध उनियाल आशा कार्यकत्रियों के मानदेय में 1000 की वृद्धि, प्रोत्साहन राशि 500 की विधि की गई है 6500 रुपये मानदेय आशा कार्यकत्रियों को हर महीने मिलेंगे सोमेश्वर अस्पताल को मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत किया जाएगा उच्चीकृत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय वृद्धि फैसला मुख्यमंत्री पर छोड़ा गया परिवहन विभाग के दो प्रस्ताव वापस लिए गए है विधायक निधि में 2 प्रतिशत कन्टेजेन्सी को 1 प्रतिशत किया गया , उपनल कर्मचारियों के वेतन में हर वर्ष होगी बढ़ोत्तरी 10 साल से कम सेवा व 10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों क...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सियाचिन में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए जवान विपिन सिंह गुसाईं के घर पर जाकर उन्हें  पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सियाचिन में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए जवान विपिन सिंह गुसाईं के घर पर जाकर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, पौड़ी
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सियाचिन में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए ग्राम धारकोट, पौड़ी निवासी, 57 बंगाल इंजीनियरिंग के जवान विपिन सिंह गुसाईं के घर पर जाकर उनकी देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा की शहीद के परिजनों को राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि शहीद के गांव जाने वाला मोटर मार्ग धारकोट- इठूड का नाम तथा राजकीय इंटर कॉलेज चम्पेश्वर का नाम शहीद विपिन सिंह गुसाईं के नाम पर की जाएगी। सैनिक कल्याण मंत्री  गणेश जोशी, स्वास्थ्य एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, जिलाधिकारी पौड़ी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने शहीद जवान विपिन सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।...