Tuesday, February 24News That Matters

Month: October 2021

उत्तराखंड:यहाँ भाजपा नेता के बेटे ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद परिजनों में कोहराम

उत्तराखंड:यहाँ भाजपा नेता के बेटे ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद परिजनों में कोहराम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
उत्तराखंड:यहाँ भाजपा नेता के बेटे ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद परिजनों में कोहराम अज्ञात कारणों के चलते भूरारानी निवासी भाजपा नेता के पुत्र बीटेक के छात्र ने रसोई घर में दुपटटे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इसका पता चलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है।  जानकरी अनुसार भूरारानी, वंसुधरा, फेज टू निवासी नरेश सागर भाजपा नेता हैं और उनकी सस्ते गल्ले की दुकान है। उनकी पत्नी ज्ञान प्रभा स्वास्थ्य विभाग में जीएनएम है। बड़े पुत्र 19 वर्षीय अंकित का उन्होंने भोपाल में बीटेक प्रथम वर्ष में दाखिला किया था। जबकि छोटी पुत्री भोपाल से एलएलबी और पुत्र नैनीताल में पढ़ाई कर रहा है। बताया जा रहा है कि इन दिनों अंकित घर में ही था। मंगलवार सुबह नरेश सागर काम से कहीं गए हुए थे, जबक...
उत्तराखंड:राज्य सरकार के इस निर्णय से प्रदेश में ठेली – रेडी वाले व्यवसायों को मिलेगी बड़ी सहायता

उत्तराखंड:राज्य सरकार के इस निर्णय से प्रदेश में ठेली – रेडी वाले व्यवसायों को मिलेगी बड़ी सहायता

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*” मुख्यमंत्री स्वरोजगार नैनो योजना” में अब 50 हज़ार तक मिल सकेगा ऋण और 20 हज़ार तक का अधिकतम अनुदान* *राज्य सरकार के निर्णय से प्रदेश में ठेली - रेडी वाले व्यवसायों को मिलेगी बड़ी सहायता* उत्तराखंड में छोटे व्यवसायियों एवं उद्यमियों को मजबूत बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड शासन ने *मुख्यमंत्री स्वरोजगार नैनो योजना* का संशोधित शासनादेश जारी कर दिया है। पूर्व के शासनादेश को संशोधन करते हुए योजना के अंतर्गत ऋण देने की सीमा को 50 हज़ार रुपए तक बढ़ा दिया गया है। *मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस योजना को संशोधित करने के पीछे का मकसद प्रदेश में छोटे उद्यमी एवं व्यापारियों को आत्मनिर्भर और उन्हें मजबूत करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना में ऋण सीमा बढ़ाने से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सभी फल रेड़ी, सब्ज़ी, चाय ठेली, दर्जी, ...
मुख्यमंत्री ने खटीमा मंडी में धान क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण, किसानों की सुनी समस्यायें

मुख्यमंत्री ने खटीमा मंडी में धान क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण, किसानों की सुनी समस्यायें

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
*मुख्यमंत्री ने खटीमा मंडी में धान क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण, किसानों की सुनी समस्यायें।* *राजकीय आश्रम पद्धति जनजाति स्कूल के निर्माणाधीन भवन तथा खटीमा में निर्माणाधीन शहीद स्मारक स्थल का भी किया निरीक्षण।* *नागरिक चिकित्सालय खटीमा में मरीजों का जाना हाल-चाल, अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।* *ग्राम पहेनिया खटीमा में नये बस अड्डे के निर्माण स्थल का भी किया निरीक्षण।* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को अपराह्न में खटीमा पहुंचे। उन्होंने निर्माणाधीन आश्रम पद्धति जनजाति विद्यालय खटीमा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया तथा संबंधित कार्यदायी संस्था एवं अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाने के निर्देश दिये।     मुख्यमंत्री ने खटीमा कृषि उत्पादन मंडी में धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया और वहां रखे नमी यंत्र की गुणवत्ता को भी दे...
अपर मुख्य सचिव ने की लोनिवि व संस्कृति विभाग की घोषणाओं की समीक्षा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिये निर्देश।

अपर मुख्य सचिव ने की लोनिवि व संस्कृति विभाग की घोषणाओं की समीक्षा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिये निर्देश।

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*अपर मुख्य सचिव ने की लोनिवि व संस्कृति विभाग की घोषणाओं की समीक्षा।* *योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिये निर्देश।* *घोषणा की योजनाओं पर 15 दिसम्बर तक हो निर्माण प्रारम्भ।* अपर मुख्य सचिव  आनन्द वर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में मा0 मुख्यमंत्री द्वारा की गई लोक निर्माण विभाग तथा संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग से सम्बन्धित घोषणाओं की समीक्षा की। अपर मुख्य सचिव ने मा0 मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणाओं को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने घोषणाओं से सम्बन्धित प्रस्तावों पर जो भी औपचारिकताएं होनी है, उन्हें शीघ्रता से पूरा किया जाय। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन मे गुणवत्ता तथा पारदर्शिता का विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिये। समीक्षा के दौरान बताया गया कि लोक निर्माण विभाग से सम्बन्धित माह जुलाई, 2021 से अब तक मा0 मुख्यमंत्री द्वारा कुल 181 घोषणायें की गई है जिसमें 1 ...
उत्तराखंड: DGP अशोक कुमार ने इस चौकी इंचार्ज और आरक्षी को निलंबित करने के दिये निर्देश जाने मामल,होगी जाँच

उत्तराखंड: DGP अशोक कुमार ने इस चौकी इंचार्ज और आरक्षी को निलंबित करने के दिये निर्देश जाने मामल,होगी जाँच

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड: DGP अशोक कुमार ने इस चौकी इंचार्ज और आरक्षी को निलंबित करने के दिये निर्देश जाने मामल,होगी जाँच *आज शिकायतकर्ता राकेश सिंह, निवासी विकासनगर ने अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के समक्ष प्रस्तुत होकर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें उनके द्वारा चौकी प्रभारी धर्मावाला उ0नि0 दीपक मैठानी एवं आरक्षी त्रेपन पर उनके विरूद्ध फर्जी मुकदमा पंजीकृत कराने एवं मारपीट कर उनके बड़े भाई को फोन करके एक लाख रुपये की मांग करने एवं अन्य तथाकथित आरोप लगाए गए थे।* *शिकायतकर्ता द्वारा उपरोक्त सम्बन्ध में पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के समक्ष एक ऑडियो भी प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर चौकी प्रभारी एवं उपरोक्त आरक्षी का आचरण संदेह के घेरे में पाया गया तथा पुलिस की गरिमा के अनुरूप नहीं पाया गया।* *जिसका संज्ञान लेते हुए अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने चौकी प्रभारी धर्मावाला एवं उपर...
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिये प्रदान की 52 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिये प्रदान की 52 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिये प्रदान की 52 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के अन्तर्गत विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र सल्ट के अन्तर्गत खैरना- रानीखेत- रामनगर मोटर मार्ग के किमी० 93 से ग्राम सौराल के तोक बगडिया तक मोटर मार्ग के निर्माण हेतु 22.50 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र सल्ट के अन्तर्गत कैहड़गांव जगोई शिव मंदिर होते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र तक मोटर मार्ग का पुल सहित निर्माण कार्य हेतु 11 करोड़ 30 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र रामनगर के अन्तर्गत रामनगर रिंग रोड का पुनः निर्माण एवं सुधार कार्य हेतु 7 करोड़ 51 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र ज्वालापुर के अन्तर्गत ग्राम हद्दीपुर ग्रांट से शेखवाला ज्योतिगढ़ तक मोटर मार्ग के निर्माण हेतु 01 करोड़ 76 लाख रूपये, विधानसभा क...
बाबा केदारनाथ धाम के कपाट इस दिन हो जाएंगे शीतकाल के लिए बंद

बाबा केदारनाथ धाम के कपाट इस दिन हो जाएंगे शीतकाल के लिए बंद

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड में बाबा केदार के दशर्न के लिए देश-विदेश के करोड़ों भक्तों आते है आस्था का केंद्र भगवान केदारनाथ धाम के कपाट 6 नवम्बर को भैया दूज के दिन सुबह साढ़े आठ बजे बंद कर दिए जाएंगे। इसके लिए बाबा केदार की उत्सव डोली का कार्यक्रम घोषित किया गया है। 6 नवम्बर को भैया दूज के दिन केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद होंगे। उत्तराखंड देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के कार्याधिकारी ने बताया कि 6 नवंबर को भगवान केदारनाथ की उत्सव डोली केदार मंदिर से प्रातः 8:30 बजे प्रस्थान करते हुए रात्रि विश्राम रामपुर करेगी। अगले दिन 7 नवंबर को प्रातः रामपुर से प्रस्थान करते हुए उत्सव डोली फाटा, नारायणकोटी होते हुए रात्रि विश्राम गुप्तकाशी विश्वनाथ मंदिर में करेगी। केदारनाथ की उत्सव डोली 8 नवंबर को गुप्तकाशी के विश्वनाथ मंदिर से प्रस्थान करते हुए करीब 11 बजे सुबह पंच केदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ मे...
एक माह के भीतर तैनात किये जायेंगे शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर कार्मिक: धन सिंह रावत

एक माह के भीतर तैनात किये जायेंगे शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर कार्मिक: धन सिंह रावत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल
इसी सत्र से शुरू होंगे नये राजकीय महाविद्यालयः डॉ. धनसिंह रावत* *शासन ने नव सृजित महाविद्यालयों में तैनात किये प्रभारी प्राचार्य* *आगामी 5 नवम्बर तक जारी रहेगी प्रवेश प्रक्रिया* *एक माह के भीतर तैनात किये जायेंगे शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर कार्मिक* देहरादून, 26 अक्टूबर 2021 सूबे में नव सृजित नौ राजकीय महाविद्यालयों में इसी सत्र से कक्षाएं शुरू कर दी जायेगी। शासन द्वारा सभी नये महाविद्यालयों के तत्काल संचालन के लिए नोडल अधिकारी/प्रभारी प्राचार्यां की तैनाती कर दी गई है। नव नियुक्त प्रभारी प्राचार्यों को तत्काल प्रवेश प्रक्रिया शुरू करते हुए आगामी 5 नवम्बर तक जारी रखने के निर्देश दिये गये हैं। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि सूबे में नव सृजित सभी नौ राजकीय महाविद्यालयों में प्रभारी प्राचार्या/नोडल अधिकारी तैनात कर दिये गये हैं ताकि इन नये महाविद्यालय...
उत्तराखंड:अल्मोड़ा के मनसा ने डेनमार्क में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, क्षेत्र में खुशी की लहर

उत्तराखंड:अल्मोड़ा के मनसा ने डेनमार्क में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, क्षेत्र में खुशी की लहर

Featured, Uncategorized, अल्मोड़ा, उत्तराखंड, पहाड़ की बात
 ख़बर अल्मोड़ा से जानकरी अनुसार  डेनमार्क के ओडेनसे शहर में हुई विक्टर डेनमार्क जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में मनसा रावत ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण झटका। उनके लगातार प्रदर्शन पर अल्मोड़ा में खुशी की लहर है। बीते 21 से 24 अक्टूबर तक ओडेनसे, डेनमार्क में विक्टर डेनमार्क जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट हुआ। प्रतियोगिता में अल्मोड़ा की मनसा रावत व देहरादून के अंश नेगी ने भारत का प्रतिनिधत्व करते हुए एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया। अंडर 15 आयु वर्ग की बालकों के एकल वर्ग के फाइनल में अंश नेगी ने स्पेन के येदेल गिल को आसानी से सीधे सेटों में 21-6 व 21-12 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। सेमी फाइनल में अंश नेगी ने डेनमार्क के ही सक्सो नार्मन अन्देर्सन को भी सीधे सेटों 21-13 व 21-8 से हराया था। अंडर 15 आयु वर्ग की बालिकाओं के एकल में मनसा रावत ने डेनमार्क की मैरी विस्कोरीच को सीधे सेटों मैं 21-8 व 22-2...
बहुउद्देशीय शिविर में अनुपस्थित रहे अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की चेतावनी:सतपाल महाराज

बहुउद्देशीय शिविर में अनुपस्थित रहे अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की चेतावनी:सतपाल महाराज

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पौड़ी गढ़वाल
*विकास कार्यों में शिथिलता बरदाश्त नहींः महाराज* *बहुउद्देशीय शिविर में अनुपस्थित रहे अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की चेतावनी* पौड़ी। विकास एक सतत प्रक्रिया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास के नित नए आयाम प्राप्त कर रही है। चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में भी निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। उक्त बात मंगलवार को सतपुली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक श्री सतपाल महाराज ने कही।     प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक श्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को सतपुली में बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग करने वाले अनेक विभागीय स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होने विभागीय अधिका...