Thursday, October 9News That Matters

Month: June 2025

नगर निगम हरिद्वार भूमि घोटाला प्रकरण की होगी विजिलेंस जांच

नगर निगम हरिद्वार भूमि घोटाला प्रकरण की होगी विजिलेंस जांच

उत्तराखंड, हरिद्वार
नगर निगम हरिद्वार भूमि घोटाला प्रकरण की होगी विजिलेंस जांच     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का स्पष्ट निर्देशों के क्रम में नगर निगम हरिद्वार में सामने आए भूमि घोटाले में कठोर कार्रवाई की गई है। जांच में दोषी पाए गए 10 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि 2 कार्मिकों का सेवा विस्तार समाप्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच सतर्कता विभाग (Vigilance Department) से कराए जाने के निर्देश दिए हैं ताकि दोषियों की पूरी श्रृंखला का खुलासा हो सके और पारदर्शिता बनी रहे। इसके अतिरिक्त, उक्त भूमि घोटाले से संबंधित विक्रय पत्र (Sale Deed) को निरस्त करते हुए भूस्वामियों को दिए गए धन की रिकवरी सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश भी दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने तत्कालीन नगर आयुक्त श्री वरुण चौधरी के कार्यकाल के दौरान नगर निगम हरि...
15 करोड़ की ज़मीन 54 करोड़ में ! घोटाले की जांच पूरी, धामी सरकार ने मारी सीधी चोट,   

15 करोड़ की ज़मीन 54 करोड़ में ! घोटाले की जांच पूरी, धामी सरकार ने मारी सीधी चोट,  

उत्तराखंड, देहरादून
  15 करोड़ की ज़मीन 54 करोड़ में ! घोटाले की जांच पूरी, धामी सरकार ने मारी सीधी चोट, उत्तराखंड में पहली बार ऐसा हुआ है कि सत्ता में बैठी सरकार ने अपने ही सिस्टम में बैठे शीर्ष अधिकारियों पर सीधा और कड़ा प्रहार किया है। हरिद्वार ज़मीन घोटाले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लिए गए निर्णय केवल एक घोटाले के पर्दाफाश की कार्रवाई नहीं, बल्कि उत्तराखंड की प्रशासनिक और राजनीतिक संस्कृति में एक निर्णायक बदलाव का संकेत हैं। हरिद्वार नगर निगम द्वारा कूड़े के ढेर के पास स्थित अनुपयुक्त और सस्ती कृषि भूमि को 54 करोड़ रुपये में खरीदने के मामले ने राज्यभर में हलचल मचा दी थी। न तो भूमि की वास्तविक आवश्यकता थी, न ही पारदर्शी बोली प्रक्रिया अपनाई गई। शासन के स्पष्ट नियमों को दरकिनार कर एक ऐसा सौदा किया गया जो हर स्तर पर संदेहास्पद था। लेकिन इस बार मामला रफा-दफा नहीं हुआ। मुख्यमं...
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सैनिकों के हित में भी कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा रहे हैं: धामी   

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सैनिकों के हित में भी कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा रहे हैं: धामी  

Uncategorized
  प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सैनिकों के हित में भी कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा रहे हैं: धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर प्रदेश में शहीद सैनिकों के आश्रितों को मिलने वाली अनुग्रह राशि को 10 लाख से बढाकर 50 लाख किये जाने की घोषणा की गई थी। मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुपालन से संबंधित शासनादेश सोमवार को जारी कर दिया गया है। सैनिक कल्याण अनुभाग के स्तर से जारी शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के क्रम में यह धनराशि शहीद आश्रितों को 26 जुलाई, 2024 से अनुमन्य की जायेगी। इस प्रकार प्रदेश में अब शहीद सैनिकों के आश्रितों को 50 लाख की अनुग्रह राशि अनुमन्य होगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ वीर भूमि भी है। हमारे वीर जवानों ने देश की सीमाओं की सुरक्षा में अपने अदम्य ...
11 वर्षों का यह युग परिवर्तनकारी कालखंड भारत के आत्मगौरव, स्वाभिमान और राष्ट्रीयता की भावना के पुनर्जागरण का ऐतिहासिक काल रहा है जिसमें हमारा देश वैश्विक मंच पर एक सशक्त, सक्षम और समर्थ राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ : धामी

11 वर्षों का यह युग परिवर्तनकारी कालखंड भारत के आत्मगौरव, स्वाभिमान और राष्ट्रीयता की भावना के पुनर्जागरण का ऐतिहासिक काल रहा है जिसमें हमारा देश वैश्विक मंच पर एक सशक्त, सक्षम और समर्थ राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ : धामी

Uncategorized
  11 वर्षों का यह युग परिवर्तनकारी कालखंड भारत के आत्मगौरव, स्वाभिमान और राष्ट्रीयता की भावना के पुनर्जागरण का ऐतिहासिक काल रहा है जिसमें हमारा देश वैश्विक मंच पर एक सशक्त, सक्षम और समर्थ राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ : धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने “मोदी सरकार के 11 वर्ष-संकल्प से सिद्धि तक” कार्यक्रम में आज मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल प्रतिभाग किया | कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आगामी 9 जून को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के 11 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण करने जा रहे हैं। 11 वर्षों का यह युग परिवर्तनकारी कालखंड भारत के आत्मगौरव, स्वाभिमान और राष्ट्रीयता की भावना के पुनर्जागरण का ऐतिहासिक काल रहा है जिसमें हमारा देश वैश्विक मंच पर एक स...
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता दर्शन में प्राप्त होेन वाली शिकायतों को गंभीरता से लें।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता दर्शन में प्राप्त होेन वाली शिकायतों को गंभीरता से लें।

उत्तराखंड
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता दर्शन में प्राप्त होेन वाली शिकायतों को गंभीरता से लें।   जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनता दर्शन जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जनसुनवाई में आज 85 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें अधिकतर शिकायतें भूमि से सम्बन्धित प्राप्त हुई। प्राप्त शिकायतों में अधिकतर शिकायतें भूमि से सम्बन्धित प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त वित्तीय धोखाधड़ी, विद्युत, सिंचाई, नगर निगम, एमडीडीए, वन, शिक्षा, पुलिस, आदि विभागों से सम्बन्धित प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता दर्शन में प्राप्त होेन वाली शिकायतों को गंभीरता से लें। साथ ही निर्देशित किया कि जो शिकायत विभिन्न माध्यम से संज्ञान में आ रही हैं उनपर त्वरित कार्यवाही करें तथा अपने विभागीय स्तर पर भी शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करें...
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जो भी पौधा लगाया जाएगा उसकी पूरी देखभाल भी सुनिश्चित की जाए       

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जो भी पौधा लगाया जाएगा उसकी पूरी देखभाल भी सुनिश्चित की जाए       

Uncategorized
  जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जो भी पौधा लगाया जाएगा उसकी पूरी देखभाल भी सुनिश्चित की जाए   जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से 05 जून को अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस से जुलाई माह में हरेला पर्व के अंत तक सभी पोलिंग बूथों पर वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले के सभी 1882 पोलिंग बूथों पर पर्यावरण संरक्षण के साथ निर्वाचन में भागीदारी का संदेश दिया जाएगा। पोलिंग बूथों पर वृहद स्तर पर पौधारोपण को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त एसडीएम, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विभाग एवं कार्यालयध्यक्षों को अपने  क्षेत्रान्तर्गत पोलिंग बूथों पर पौधा रोपण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने पौधारोपण कार्यक्रम का रोस...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ यौगिक साइंस और नेचुरोपैथी की गौरवशाली उपलब्धियाँ   

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ यौगिक साइंस और नेचुरोपैथी की गौरवशाली उपलब्धियाँ  

उत्तराखंड, देहरादून
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ यौगिक साइंस और नेचुरोपैथी की गौरवशाली उपलब्धियाँ   देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित स्कूल ऑफ यौगिक साइंस और नेचुरोपैथी ने शिक्षा, खेल और वैश्विक सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। विश्वविद्यालय का यह संकाय न केवल अकादमिक गुणवत्ता का केंद्र है, बल्कि संस्कार, संस्कृति और समग्र स्वास्थ्य की शिक्षा का अभिन्न अंग भी है। यहां विद्यार्थियों को योग और नेचुरोपैथी के साथ-साथ अनुसंधान, खेल और वैश्विक दृष्टिकोण से भी समृद्ध किया जाता है। स्कूल ऑफ यौगिक साइंस और नेचुरोपैथी की इन उपलब्धियों ने न केवल भारतीय शिक्षा प्रणाली की समृद्धता को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया, बल्कि योग, प्राकृतिक चिकित्सा और अनुसंधान के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी के नए द्वार भी खोले हैं। श्री गु...
विकसित उत्तराखण्ड बनाने के लिए समाज के अन्तिम छोर के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में कार्य किये जाएं- मुख्यमंत्री

विकसित उत्तराखण्ड बनाने के लिए समाज के अन्तिम छोर के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में कार्य किये जाएं- मुख्यमंत्री

Uncategorized
विकसित उत्तराखण्ड बनाने के लिए समाज के अन्तिम छोर के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में कार्य किये जाएं- मुख्यमंत्री   2047 तक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किये जाएं। विकसित उत्तराखण्ड के लिए ग्राम स्तर से जनपद स्तर तक 2047 तक कैसा स्वरूप होगा, इस दिशा में जिलाधिकारियों द्वारा कार्य किये जाएं। समाज के अन्तिम छोर के लोगों तक पहुंचकर उन्हें जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के साथ ही उनको मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में कार्य किये जाएं। ये निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल बैठक के दौरान सभी जिलाधिकारियों को दिये। *प्रत्येक जनपद में जनहित में 5-5 नवाचारों पर करें कार्य* मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने जनपदों में जनहित से जु...
साध्वी ऋतम्भरा संकल्प से अनेक बेटियों का जीवन सकारात्मक दिशा में परिवर्तित हुआ है। यह वास्तव में समाजसेवा की प्रेरणादायी मिसाल है : धामी      

साध्वी ऋतम्भरा संकल्प से अनेक बेटियों का जीवन सकारात्मक दिशा में परिवर्तित हुआ है। यह वास्तव में समाजसेवा की प्रेरणादायी मिसाल है : धामी    

देहरादून
  साध्वी ऋतम्भरा संकल्प से अनेक बेटियों का जीवन सकारात्मक दिशा में परिवर्तित हुआ है। यह वास्तव में समाजसेवा की प्रेरणादायी मिसाल है : धामी   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हरिद्वार पहुँचकर वात्सलय गंगा आश्रय का लोकार्पण किया तथा श्री कृष्ण कथा में प्रतिभाग करते हुए साधु सन्तों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने माँ गंगा की आराधना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की भी प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि साध्वी ऋतम्भरा द्वारा जो प्रकल्प चलाए जा रहे हैं, उनके बारे में जितना कहा जाए उतना ही कम है। उनके के नेतृत्व में निराश्रित बेटियों को नव जीवन देने का जो दिव्य कार्य हो रहा है, वह समाज में आशा, करुणा और पुनर्निर्माण का सशक्त प्रतीक है। उनके संकल्प से अनेक बेटियों का जीवन सकारात्मक दिशा में परिवर्तित हुआ है। यह वास्तव में समाजसेवा की प्रेरणाद...
सरकार का लक्ष्य: सुविधाएं, सुरक्षा और स्थानीय सशक्तिकरण एक साथ सुनिश्चित करना।

सरकार का लक्ष्य: सुविधाएं, सुरक्षा और स्थानीय सशक्तिकरण एक साथ सुनिश्चित करना।

Uncategorized
  सरकार का लक्ष्य: सुविधाएं, सुरक्षा और स्थानीय सशक्तिकरण एक साथ सुनिश्चित करना। श्री केदारनाथ धाम यात्रा हर वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। एक ओर जहां बाबा केदारनाथ के दर्शन को देश विदेश से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा नए रिकॉर्ड कायम कर रहा है वहीं स्थानीय लोगों के रोजगार को भी बढ़ती हुई यात्रा से लगातार लाभ मिल रहा है। दूसरी ओर शासन प्रशासन द्वारा यात्रा पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को दी जा रही सुविधाओं से सरकार को भी भारी राजस्व प्राप्त हो रहा है। बाबा के कपाट खुले एक महीने का समय पूर्ण हो चुका है और इसी एक महीने में सरकारी सुविधाओं से लेकर स्थानीय व्यापारियों ने दो अरब से अधिक का कारोबार कर लिया है। वहीं जून का महीना शुरू होने के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा भी होने लगा है, जिसका स्थानीय व्यापारियों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों को पूरा लाभ म...