Monday, October 19News That Matters

Month: October 2026

सीएम धामी की पहल – विदेश में नौकरी प्राप्त कर रहे उत्तराखंड के युवा

सीएम धामी की पहल – विदेश में नौकरी प्राप्त कर रहे उत्तराखंड के युवा

Uncategorized
सीएम धामी की पहल – विदेश में नौकरी प्राप्त कर रहे उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से उत्तराखंड के युवाओं का विदेश में नौकरी का सपना साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत अब तक प्रदेश के 106 युवा विदेश में नौकरी पा चुके हैं। युवाओं को विदेश में रोजगार दिलाने के लिए उन्हें विदेशी भाषाओं में पारंगत बनाया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश में जर्मन और जापानी भाषा के कुल 158 प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। जबकि उत्तरकाशी और टिहरी जनपद में भी जल्द ही विदेशी भाषा प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री धामी की पहल पर मई 2023 में इस रोजगारपरक योजना को मंजूरी दी गई थी। योजना के क्रियान्वयन के लिए कौशल एवं सेवायोजन विभाग के तहत विदेश रोजगार प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। सरकार का लक्ष्य युवाओं को वैश्विक जरूरतों के अनुरूप तैयार क...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों, महिला उद्यमिता, कृषि, बागवानी, स्थानीय उत्पादों और पर्यटन को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों, महिला उद्यमिता, कृषि, बागवानी, स्थानीय उत्पादों और पर्यटन को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों, महिला उद्यमिता, कृषि, बागवानी, स्थानीय उत्पादों और पर्यटन को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के क्षमता विकास हेतु आयोजित एक दिवसीय अभिमुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि सशक्त पंचायतें विकसित उत्तराखण्ड की मजबूत नींव हैं। प्रदेश के सभी विकासखंडों में एक साथ 60 हजार से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण से जोड़ना ग्राम स्तर पर विकास को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण प्रयास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि लोकतंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी तथा सरकार और जनता के बीच सेतु हैं। वे स्थानीय समस्याओं को बेहतर समझते हैं और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं।...
पक्की छत से शौचालय, पानी और बिजली तक की सुविधा, धामी सरकार में पीएम आवास योजना-ग्रामीण से मजबूत हुआ ग्रामीण परिवारों का सहारा

पक्की छत से शौचालय, पानी और बिजली तक की सुविधा, धामी सरकार में पीएम आवास योजना-ग्रामीण से मजबूत हुआ ग्रामीण परिवारों का सहारा

उत्तराखंड
पक्की छत से शौचालय, पानी और बिजली तक की सुविधा, धामी सरकार में पीएम आवास योजना-ग्रामीण से मजबूत हुआ ग्रामीण परिवारों का सहारा देहरादून। प्रदेश के गांवों में जरूरतमंद और बेघर परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के आंकड़ों पर ही नजर दौड़ाएं तो वर्ष 2022 से अब तक 39,815 परिवारों को इस योजना से लाभान्वित किया जा चुका है। इनमें सर्वाधिक 4882 आवास ऊधमसिंह नगर जनपद में बने हैं, जबकि हरिद्वार में 4493 और रुद्रप्रयाग जनपद में 4032 परिवारों का पक्की छत का सपना साकार हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार बेघर परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने पर जोर दे रहे हैं। इसके लिए वो प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी और ग्रामीण के तहत अधिक से अधिक आवासों की स्वीकृति के लिए लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र...
उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर : मुख्यमंत्री धामी

उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर : मुख्यमंत्री धामी

Uncategorized
उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर : मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं शक्ति मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक रामलीला मैदान में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं सेवा संकल्प सभा में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के प्रसारण को भी देखा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले ढाई दशक में जनसेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को अपने सार्वजनिक जीवन का मूल आधार बनाया है। सेवा ज्योति यात्रा जनसेवा, राष्ट्रभाव और जनकल्याण के इसी संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ...
गणेश जोशी पर आरोप लगाने वाले पंकज क्षेत्री के खिलाफ अदालत पहुंचे मंत्री के अधिवक्ता, मुकदमे की मांग

गणेश जोशी पर आरोप लगाने वाले पंकज क्षेत्री के खिलाफ अदालत पहुंचे मंत्री के अधिवक्ता, मुकदमे की मांग

Uncategorized
गणेश जोशी पर आरोप लगाने वाले पंकज क्षेत्री के खिलाफ अदालत पहुंचे मंत्री के अधिवक्ता, मुकदमे की मांग देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति को लेकर की गई शिकायत अब खुद शिकायतकर्ता के लिए कानूनी मुश्किल खड़ी करती नजर आ रही है। कांग्रेस नेता पंकज क्षेत्री की शिकायत के खिलाफ मंत्री गणेश जोशी के अधिवक्ता पंकज सुंदरियाल ने न्यायालय में शिकायत याचिका दाखिल कर शिकायतकर्ता पर झूठी शिकायत और फर्जी साक्ष्य प्रस्तुत करने का गंभीर आरोप लगाया है। अधिवक्ता ने न्यायालय से पंकज क्षेत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अधिवक्ता पंकज सुंदरियाल का कहना है कि शिकायत में मंत्री गणेश जोशी के बेटे और बेटी को उन पर आश्रित बताया गया, जबकि यह तथ्य सही नहीं है। उनके मुताबिक गणेश जोशी की पुत्री का विवाह वर्ष 2015 में हो चुका है और उनके पति मर्चेंट नेवी मे...
मुख्यमंत्री धामी ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की

मुख्यमंत्री धामी ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और देश के विकास के प्रति समर्पण का काल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में देश को नई दिशा और नई ऊर्जा देने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मो...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पूर्ण साक्षरता की उपलब्धि को मंजिल नहीं, बल्कि नई शुरुआत के रूप में देखना होगा

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पूर्ण साक्षरता की उपलब्धि को मंजिल नहीं, बल्कि नई शुरुआत के रूप में देखना होगा

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पूर्ण साक्षरता की उपलब्धि को मंजिल नहीं, बल्कि नई शुरुआत के रूप में देखना होगा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने वाले नव-साक्षरों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि शिक्षकों, विद्यार्थियों, नव-साक्षरों, स्वयंसेवकों और अभियान से जुड़े सभी लोगों की मेहनत एवं सामूहिक सहभागिता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों और दूरस्थ क्षेत्रों वाले उत्तराखंड में पूर्ण साक्षरता का लक्ष्य प्राप्त ...
वेक्टर जनित रोगों पर नियंत्रण के लिए नई सेवा नियमावली-2026 को मंजूरी

वेक्टर जनित रोगों पर नियंत्रण के लिए नई सेवा नियमावली-2026 को मंजूरी

Uncategorized
वेक्टर जनित रोगों पर नियंत्रण के लिए नई सेवा नियमावली-2026 को मंजूरी     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में रविवार को मंत्रीमण्डल की बैठक एन.एच.पी.सी. बनबसा चम्पावत में आयोजित की गई। मंत्रिमण्डल की बैठक में राज्यहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर अनुमोदन प्रदान किया गया। 1. मंत्रिमंडल ने वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों के तकनीकी परीक्षण, ऑनलाइन संरेखण के परीक्षण तथा नोडल कार्यालय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नोडल अधिकारी, वन संरक्षण, उत्तराखण्ड के कार्यालय में परियोजना प्रबंधन इकाई (PMU) के गठन तथा इसके लिए 06 पदों की स्वीकृति प्रदान की।   2. मंत्रिमंडल ने वर्ग-3 एवं वर्ग-4 की भूमि के पट्टेदारों/कब्जाधारकों को भूमिधरी अधिकार प्रदान करने, जनपद नैनीताल के नगर पंचायत लालकुआं में संबंधित पट्टेदारों/कब्जाधारकों को संक्रमणीय भूमिधर अधिकार प्रद...
पट्टों का समाधान, धार्मिक विरासत का संरक्षण, शिक्षा का विस्तार और पक्के आवास—बनबसा-टनकपुर के लिए धामी का बड़ा पैकेज

पट्टों का समाधान, धार्मिक विरासत का संरक्षण, शिक्षा का विस्तार और पक्के आवास—बनबसा-टनकपुर के लिए धामी का बड़ा पैकेज

उत्तराखंड
पपट्टों का समाधान, धार्मिक विरासत का संरक्षण, शिक्षा का विस्तार और पक्के आवास—बनबसा-टनकपुर के लिए धामी का बड़ा पैकेज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े चार महत्वपूर्ण फैसलों की घोषणा कर बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने का खाका सामने रखा। घोषणाओं में भूमि पट्टों के विनियमितीकरण से लेकर धार्मिक पर्यटन, उच्च शिक्षा और पक्के आवास तक के मुद्दों को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश में श्रेणी-1 ‘ख’ के पट्टे एवं तराई-भाभर स्टेट के पट्टे की भूमि के पट्टेदारों के विनियमितीकरण की कार्यवाही जल्द की जाएगी। इससे लंबे समय से इस व्यवस्था से जुड़े पट्टेदारों को राहत मिलने की उम्मीद है। दूसरी बड़ी घोषणा के तहत शारदा कॉरिडोर एवं कैनाल कॉरिडोर के अंतर्गत बनबसा और टनकपुर के प्राचीन एवं पौराणिक मंदिरों का सौंदर्यीकरण एवं विस...
मुख्यमंत्री धामी का विजन, विकास के साथ विरासत का संरक्षण; आदर्श चम्पावत को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने पर जोर

मुख्यमंत्री धामी का विजन, विकास के साथ विरासत का संरक्षण; आदर्श चम्पावत को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने पर जोर

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी का विजन, विकास के साथ विरासत का संरक्षण; आदर्श चम्पावत को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने पर जोर   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड की पहचान उसकी समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से है। सरकार का प्रयास है कि विकास के साथ विरासत का संरक्षण हो और प्रदेश की आध्यात्मिक पहचान को आधुनिक सुविधाओं के साथ नई ऊंचाई दी जाए। उन्होंने कहा कि आदर्श चम्पावत के संकल्प के तहत जनपद की धार्मिक आस्था, प्राकृतिक सुंदरता, लोक संस्कृति और पर्यटन संभावनाओं को आधुनिक विकास से जोड़कर एक प्रभावी विकास मॉडल तैयार किया जा रहा है।     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को टनकपुर में नवयुवक रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव में प्रतिभाग कर रहे थे।     मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन अपने आप में अत्यंत ...