श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी काॅलेज ऑफ नर्सिंगमें नव प्रवेशी विद्यार्थियों का जोरदार स्वागत
श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी काॅलेज ऑफ नर्सिंगमें नव प्रवेशी विद्यार्थियों का जोरदार स्वागत
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय काॅलेज ऑफ नर्सिंग में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत हेतु इंडक्शन प्रोग्राम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फेकल्टी, स्टाफ व वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नवागन्तुकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की मनमोहक धुनों के बीच माहौल उत्साह और उमंग से भर उठा।कार्यक्रम की शुरुआत श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज के मार्गदर्शक संदेश से हुई। बुधवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. (प्रो.) जी. रामालक्ष्मी, डीन काॅलेज ऑफ नर्सिंग, डॉ. मालविका कांडपाल, डीन यूनिवर्सिटी स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, एवं डॉ. संजय...








