एसजीआरआरयू के स्कूल में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ हुआ नवागंतुक छात्रों का जोरदार स्वागत
एसजीआरआरयू के स्कूल में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ हुआ नवागंतुक छात्रों का जोरदार स्वागत
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एंड एलाइड हेल्थ साइंसेज, श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी में वर्ष 2025 की बॉलीवुड थीम पर आधारित फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे परिसर को मिनी बॉलीवुड का रूप दिया गया, जहां बैचलर ऑफ फिजियोथैरेपी (बीपीटी) प्रथम सेमेस्टर और मास्टर ऑफ फिजियोथैरेपी (एमपीटी) प्रथम सेमेस्टर के नवागंतुक छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। आकर्षक मंच सज्जा, ऊर्जावान प्रस्तुतियाँ और विद्यार्थियों का जोश इस फ्रेशर्स पार्टी की विशेषता रही।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की वंदना और दीप प्रज्वलन समारोह से हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, शानदार रैम्प वॉक, डांस परफॉर्मेंस और प्रतिभा से भर...









