श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी को श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी को श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया
देहरादून। खादी एवं ग्रामोद्योग तथा ग्राम्य विकास मंत्री भरत चौधरी ने शुक्रवार को श्री दरबार साहिब पहुंचकर मत्था टेका और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन एवं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार श्री दरबार साहिब पहुंचे भरत चौधरी का परंपरानुसार भव्य स्वागत किया गया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उन्हें श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। दोनों के बीच उत्तराखण्ड के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।इस दौरान श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने श्...









