एसजीआरआर बिंदाल बना उत्तराखण्ड का पहला रियायंस जियो ए आई रेडी सर्टिफाइड स्कूल
एसजीआरआर बिंदाल बना उत्तराखण्ड का पहला रियायंस जियो ए आई रेडी सर्टिफाइड स्कूल
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् जियो के संयुक्त तत्वावधान में श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, बिंदाल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए उत्तराखंड का पहला स्कूल बनने का गौरव प्राप्त किया है, जहां एक साथ 100 विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का सर्टिफिकेशन प्रदान किया गया। कोर्स पूर्ण करने के बाद विद्यार्थियों को यह उपलब्धि हासिल हुई, जिससे स्कूल और छात्रों दोनों का नाम रोशन हुआ है। यह प्रमाण पत्र रिलायंस जियो कंपनी की ओर से जारी किए गए हैं। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने यह पहल करते हुए पहले स्कूली शिक्षा और फिर उच्च शिक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को एआई इनेबल्ड बनाने की मुहिम शुरू की है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का यह उद्देश्य है कि एसजीआरआर ग्र...









