श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा —जनविश्वास और सेवा भाव से एसजीआरआर ग्रुप भविष्य में भी रचेगा नए कीर्तिमान
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा —जनविश्वास और सेवा भाव से एसजीआरआर ग्रुप भविष्य में भी रचेगा नए कीर्तिमान
देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार के शहरी विकास एवं पर्यावरण मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुरूप उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि श्री दरबार साहिब आध्यात्मिक शांति, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का अनुपम केंद्र है। यहां आकर आत्मिक सुकून और नई प्रेरणा का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय तथा श्री महंत इन्दिरेश अ...









