Saturday, April 18News That Matters

Author: admin

उत्तराखंड में योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- जहां नहीं डूबे वहां भी पार्टी को डूबा रहे दोनों भाई-बहन

उत्तराखंड में योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- जहां नहीं डूबे वहां भी पार्टी को डूबा रहे दोनों भाई-बहन

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, टिहरी गढ़वाल
चुनावी प्रचार के आखिरी दौर में भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारक कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शनिवार को नई टिहरी पहुंचे। यहां सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने लोगों से एक बार फिर कमल को वोट देने की अपील की। कांग्रेस पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस को डूबता जहाज बताया और कहा कि जहां नहीं डूबे वहां भी पार्टी को दोनों भाई बहन डूबा रहे। सुरक्षा के लिए भाजपा की सरकार जरूरी उन्होंने कहा कि हिंदू सांप्रदायिक शब्द नहीं, हमारी सांस्कृतिक पहचान है। हम कहीं भी जाते हैं तो हमारी पहचान इसी से होती है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी आज अपराध मुक्त हुआ है। उत्तराखंड में भी भाजपा की सरकार इसलिए भी जरूरी है, कि अगर यूपी में अपराधियों पर कार्रवाई होती है तो वो भागकर उत्तराखंड की तरफ आएंगे। हंसी भरे अंदाज में सीएम योगी ने कहा कि वैसे तो...
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने भाजपा प्रत्याशी खजान दास के लिए मांगें वोट

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने भाजपा प्रत्याशी खजान दास के लिए मांगें वोट

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने राजपुर रोड विधानसभा के हनुमान चौक बाजार में जनसंपर्क किया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विधायक खजान दास के पक्ष में मतदान करने की अपील की। राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सुबह दस बजे झंडा चौक स्थित दरबार साहिब पहुंचे और यहां माथा टेका। इसके बाद हनुमान चौक बाजार में जनसंपर्क शुरू किया। उन्होंने व्यापारियों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में उत्तराखंड का विकास संभव है। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी खजान दास, मेयर सुनील उनियाल गामा, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा अंशुल चावला, मंडल अध्यक्ष ऋषभ पाल, ताजेंद्र बग्गा, आशीष रावत, राहुल कुमार, अर्चित डाबर, ऋषि नंदा आदि मौजूद रहे। वहीं, जनसंपर्क के बाद भाजपा प्रत्याशी ख...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान, सरकार बनते ही सबसे पहले यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने के लिए गठित होगी कमेटी,देखे वीडियो

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान, सरकार बनते ही सबसे पहले यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने के लिए गठित होगी कमेटी,देखे वीडियो

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, देहरादून
मतदान से ठीक पहले उत्तराखंड के सीएम धामी का बडा ऐलान धामी बोले- शपथ लेने के तुरंत बाद यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने के लिए गठित होगी कमेटी यूनिफॉर्म सिविल कोड संविधान निर्माताओं के सपनों को पूरा करने की दिशा में भी एक प्रभावी कदम होगा- धामी Uniform Civil Code Latest News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता को लेकर बड़ा बयान और वादा किया है। उन्होंने ऐलान किया है कि नई सरकार बनते ही यूनीफॉर्म सिविल कोड की तैयारी शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा आगामी नई भाजपा सरकार अपने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद न्यायविदों, सेवानिवृत जनों, समाज के प्रबुद्धजनों और अन्य लोगों की एक कमेटी गठित करेगी जो उत्तराखंड राज्य के लिए यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार करेगी। अगर भाजपा चुनाव जीतती है और ये वादा पूरा करती है तो ऐसा करने वाली वह देश की पहली सरकार होगी।   क्या कहा ...
देहरादून:निर्दलीय प्रत्याशी बीर सिंह पंवार ने आज सुबह 8:00 बजे से ही अपना चुनाव प्रचार अभियान तेज कर सैकड़ों समर्थकों के साथ क्षेत्रों में घर घर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की

देहरादून:निर्दलीय प्रत्याशी बीर सिंह पंवार ने आज सुबह 8:00 बजे से ही अपना चुनाव प्रचार अभियान तेज कर सैकड़ों समर्थकों के साथ क्षेत्रों में घर घर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून निर्दलीय प्रत्याशी बीर सिंह पंवार ने आज सुबह 8:00 बजे से ही अपना चुनाव प्रचार अभियान तेज कर सैकड़ों समर्थकों के साथ देहरा खास, पथरी बाग, कन्हैया विहार, मोहब्बेवाला आदि क्षेत्रों में घर घर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। कन्हैया विहार में उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पंवार जहां एक और भाजपा के प्रत्याशी विनोद चमोली और कांग्रेस के प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल पर हमलावर रहे ,तो वहीं भाजपा के खिलाफ बोलने से बच रहे हैं। मातृशक्ति और युवा शक्ति चुनाव प्रचार में उनके साथ लगे हैं। यही नहीं पंवार समर्थक अलग-अलग टोलियां बनाकर अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं के पास जा रहे हैं । इसी बीच कल टिहरी बांध विस्थापित समिति ने उन्हें अपना पूरा समर्थन दिया। इससे पूर्व सोमवार को आम आदमी सेना ने भी अपने समर्थन देने की घोषणा की। पंवार ने पूरी ताकत के साथ प्रच...
उत्तराखंड में जुमे की नहीं होली-दीवाली की छुट्टी करने वाली सरकार चाहिए : अनिल बलूनी

उत्तराखंड में जुमे की नहीं होली-दीवाली की छुट्टी करने वाली सरकार चाहिए : अनिल बलूनी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
राज्य सभा सदस्य अनिल बलूनी ने भाजपा प्रत्याशी दीवान सिंह बिष्ट के समर्थन में रामनगर में जनसंपर्क किया। उनके साथ केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी साथ थे। उत्तराखंड में भाजपा के स्टार प्रचारकों का तांता लगा है। मोदी, शाह, राजनाथ से लेकर स्मृति ईरानी व वीके सिंह प्रदेश का दौरा कर चुके हैं। शुक्रवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान व अनिल बलूनी ने हरीश रावत पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भाजपा सरकार की राज्य व केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लोगों के समक्ष रखा। सभा को संबोधित करते हुए बलूनी ने पूर्व सीएम हरीश रावत को घेरा। कहा हरीश रावत देवभूमि उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी खोलना चाहते हैं। क्या ऐसे दिन उत्तराखंड के आ गए। हरीश रावत रामनगर से लालकुआं भाग गए। हम बताते की मुस्लिम यूनिवर्सटी कैसे खुलती है। जुमे की छुट्टी भी हरीश रावत ने दी थी। हमें ऐसी सरकार चाहिए जो होली, दीवाली व इगास की छुट्टी करने ...
उत्तराखंड में सरकार बनने पर गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता देगी काँग्रेस

उत्तराखंड में सरकार बनने पर गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता देगी काँग्रेस

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
सरकार बनने पर उत्तराखंड के गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता देगी काँग्रेस पार्टी देहरादून। उत्तराखंड में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले काँग्रेस पार्टी ने राज्य की जनता के हित को ध्यान में रखते हुए बड़ा ऐलान किया है। काँग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने देहरादून में कहा कि उत्तराखंड में काँग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर राज्य में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले 5 लाख परिवारों को 40000 रुपये प्रतिवर्ष न्याय स्वावलंबन राशि के तौर पर प्रदान किये जाएंगे। उन्होंने ने कहा कि उत्तराखंड में महंगाई दर में 30 प्रतिशत बढोतरी हुई है जो कि देश की महंगाई दर से अधिक है। यदि उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य पदार्थ एवँ सरसों के तेल आदि जरूरत की चीजों की ही बात की जाए के इनके दामों में लगभग 100 प्रतिशत तक इज़ाफ़ा हुआ है। गौरव वल्लभ ने कहा कि पिछले पांच सालों में उत...
यहाँ मामा शिवराज बता रहे हैं कि यूपी और उत्तराखंड में बीजेपी की क्या हालात हैं, वीडियो वायरल

यहाँ मामा शिवराज बता रहे हैं कि यूपी और उत्तराखंड में बीजेपी की क्या हालात हैं, वीडियो वायरल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
विधानसभा चुनाव जैसे जैसे आगे बढ़ रहे हैं राजनीतिक दलों की धड़कनें लगातार बढ़ती नजर आ रही है ऐसे में उत्तराखंड में ज्यादा तारीख को मतदाता किस तरफ जाएंगे यह हर किसी के लिए सवाल बना हुआ है उत्तराखंड ही नहीं उत्तराखंड के बाहर के लोग भी जानना चाहते हैं कि उत्तराखंड में किसकी सरकार बन रही है ऐसे में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें लोगों से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में बीजेपी की स्थिति के बारे में पूछ रहे हैं शिवराज सिंह चौहान सीधे तौर पर कहते हैं की उत्तर प्रदेश में तो कोई संदेह नहीं है बीजेपी के सप्तम वापसी हो रही है वही उत्तराखंड में भी भाजपा की एज है लेकिन वहां कड़ा मुकाबला है   बीजेपी के नेता उत्तराखंड में 60 पार का दावा कर रहे हैं लेकिन बीजेपी के स्टार प्रचारक ही साफ कह रहे हैं कि उत्तराखंड में बीजेपी और कां...
देहरादून:टिहरी बांध विस्थापितों की मुख्य मांगों को हर संभव निराकरण करने की करूंगा कोशिश – बीर सिंह पंवार

देहरादून:टिहरी बांध विस्थापितों की मुख्य मांगों को हर संभव निराकरण करने की करूंगा कोशिश – बीर सिंह पंवार

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
 देहरादून टिहरी बांध विस्थापितों की मुख्य मांगों को हर संभव निराकरण करने की कोशिश करूंगा। आज एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी बीर सिंह पंवार ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि अभी तक नेताओं ने टिहरी विस्थापितों के योगदान पर कभी गंभीरता से ध्यान नहीं दिया और राजनीति की,यहां तक कुछ नेताओं ने तो उनके घाव पर नमक छिड़कने का काम किया । उन्होंने कहा धर्मपुर विधानसभा में परिवर्तन की बयार चल रही है । और इसे अब रोक पाना मुश्किल है। जिस हिसाब से मात्र शक्ति और युवा शक्ति मेरे साथ खड़ी है, उससे तो यही लगता है। पंवार ने आज सुबह रेस्ट कैंप में डोर टू डोर प्रचार किया। इस दौरान वहां कई महिलाओं ने उनका तिलक लगाकर स्वागत किया। उसके बाद उन्होंने बंजारावाला में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की । इस दौरान उनके सहयोगी गिरिराज उनियाल...
उत्तराखंड में भाजपा को महंगाई व बेरोजगारी का जवाब देगी जनता:नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह

उत्तराखंड में भाजपा को महंगाई व बेरोजगारी का जवाब देगी जनता:नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा 14 फरवरी को जनता महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ मतदान करेगी। बुधवार को उन्होंने राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र के तहत लशियाल चौक व इंदिरा कालोनी में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। प्रीतम सिंह ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस व खाद्य पदार्थों के दाम में लगातार बेतहाशा वृद्धि हुई है। जिस कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाएं विशेषकर परेशान हैं। वहीं, कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जो भी जनहित की योजनाएं संचालित की जा रही थीं, उन्हें भाजपा सरकार ने बंद करवा दिया है। यह भाजपा सरकार की जनविरोधी कार्यशैली को दर्शाता है। कांग्रेस के राजपुर रोड विधानसभा प्रत्याशी राजकुमार ने कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि अगर डबल इंजन की सरकार आएगी तो मह...
उत्तराखंड में राहुल गांधी, कहा- मुझे पीएम मोदी से डर नहीं लगता, बल्कि उन्हें देखकर हंसी आती है

उत्तराखंड में राहुल गांधी, कहा- मुझे पीएम मोदी से डर नहीं लगता, बल्कि उन्हें देखकर हंसी आती है

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, हरिद्वार
कांग्रेस के स्टार प्रचारक व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज गुरुवार को हरिद्वार जिले के मंगलौर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि मोदी सरकार दो हिंदुस्तान बना रही है। एक अरबपतियों का और दूसरा बेरोजगारों का। राहुल गांधी ने कहा, मोदी बोलते हैं 70 साल में कुछ नही हुआ। ये सड़कें जादू से बनी क्या। कौन सी दुनिया में रहते हैं मोदी। कोरोना आया लाइट जलवाई, ताली बजवाई। राहुल बोले चार लाख युवाओं को उत्तराखंड में रोजगार देंगे। प्रदेश में 500 का गैस सिलिंडर मिलेगा। न्याय योजना लाए हैं। पांच लाख परिवारों को हमारी पार्टी 40 हजार की धनराशि देगी। राहुल गांधी ने कहा उत्तराखंड में तीन मुख्यमंत्री बदले, क्योंकि वे भ्रष्‍टाचार में संलिप्त थे। दिल्ली में सरकार नहीं राजा बैठा है। हमें गरीबों की सरकार, रोजगार दिलाने वालो...