Saturday, April 18News That Matters

Author: admin

उत्तराखंड:मंगलौर और अल्मोड़ा में राहुल गांधी, जनसभा को करेंगे संबोधित

उत्तराखंड:मंगलौर और अल्मोड़ा में राहुल गांधी, जनसभा को करेंगे संबोधित

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को उत्तराखंड के मंगलौर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का बारीकी से निरीक्षण किया गया। सीओ मंगलौर पंकज गैरोला, कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा व अन्य पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने सभास्थल और आसपास का बारीकी से निरीक्षण किया। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव व राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ, विधायक काजी निजामुद्दीन ने भी सभास्थल का निरीक्षण किया। सीओ पंकज गैैरोला ने बताया कि राहुल गांधी गुरुवार को 11:50 बजे मंगलौर पहुंचेंगे। इसके बाद 1:10 बजे जनसभा को संबोधित कर रवाना हो जाएंगे। आज दन्यां में जनसभा करेंगे राहुल गांधी कांग्रेस के चुनावी प्रचार को और मजबूती देने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता राहुल गांधी गुरुवार को जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में भी पहुं...
उत्तराखंड: यहाँ मतदाताओं ने भाजपा के इस विधायक को सुनाई खरी खोटी, पहले तो सुनते रहे फिर विधायक चलते बने

उत्तराखंड: यहाँ मतदाताओं ने भाजपा के इस विधायक को सुनाई खरी खोटी, पहले तो सुनते रहे फिर विधायक चलते बने

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देवप्रयाग: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोरोना में केन्द्र से लेकर भाजपा शासित राज्य सरकारों द्वारा बेहतरीन कार्य करने का दावा कर रहे हैं। लेकिन चुनावी राज्य उत्तराखंड में वोट मांगने निकले देवप्रयाग भाजपा विधायक विनोद कंडारी को इसी मुद्दे पर खरी-खोटी सुनने और फिर जवाब देते नहीं बना तो उलटपांव भागने को मजबूर होना पड़ा है। ग्रामीणों द्वारा भाजपा विधायक कंडारी को सुनाई खरी-खोटी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बड़ा सवाल है कि आखिर पहली बार विधायक बने विनोद कंडारी को लेकर ग्रामीणों का यह रुख क्या संदेश दे रहा है? क्या अपने विधायकों को लेकर जनता में स्थानीय स्तर पर उभर रही इसी तरह की नाराजगी भाजपा नेतृत्व के पसीने छुड़ा रही है? क्या वाकई जिस तरह से वीडियो में भीड़ के बीच समर्थकों के साथ प्रचार करने पहुँचे विधायक कंडारी को जिस तरह से एक युवा कोरोना काल में लॉकडाउन में गायब रहने का आरोप...
पीएम मोदी आज श्रीनगर गढ़वाल में जनसभा को करेंगे संबोधित

पीएम मोदी आज श्रीनगर गढ़वाल में जनसभा को करेंगे संबोधित

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पौड़ी गढ़वाल
*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को श्रीनगर (गढ़वाल) में जनसभा को संबोधित करेंगे। विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद यह राज्य में प्रधानमंत्री की पहली फिजिकल सभा होगी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी गुरुवार को उत्तराखंड में जनसभाओं को संबोधित करेंगेकरेंगे* प्रदेश में 14 फरवरी को होने वाले *मतदान से पहले भाजपा के शीर्ष नेता उत्तराखंड में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में जुट गए हैं। इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को श्रीनगर में सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के अनुसार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कुमाऊ मंडल में द्वाराहाट और गढ़वाल मंडल में हरिद्वार ग्रामीण व ज्वालापुर में सभा करेंगे*   *केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गुरुवार को डीडीहाट, भीमताल व कालाढूंगी में जनसभ...
*अरविंद केजरीवाल का उत्तराखंड के युवाओं को संदेश,आप को एक मौका दो,पहली ईमानदार सरकार बनाकर दिखाएंगे*

*अरविंद केजरीवाल का उत्तराखंड के युवाओं को संदेश,आप को एक मौका दो,पहली ईमानदार सरकार बनाकर दिखाएंगे*

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
  *अरविंद केजरीवाल का उत्तराखंड के युवाओं को संदेश,आप को एक मौका दो,पहली ईमानदार सरकार बनाकर दिखाएंगे: आप* *सरकार बनते ही नौकरियों में भ्रष्टाचार खत्म कर,एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे: अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, दिल्ली*   दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के शीर्ष नेतृत्व अरविंद केजरीवाल जी ने आज उत्तराखंड के युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि आज उत्तराखंड का युवा पलायन करने को मजबूर है क्योंकि वह बेरोजगार है। रोजगार की खोज में यहां के युवाओं को अपना घर बार छोडकर दूसरे राज्यों में जाने को मजबूर होना पडता है। उत्तराखंड को अब एक इमानदार सरकार की जरुरत है जो लोगों के लिए काम कर सके।   उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आप पार्टी की सरकार बनती है तो सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार खत्म करेंगे। बिना रिश्वतखोरी के हम सरकारी नौकरी देंगे।दिल्ली की तरह नए स्कूल,नए अस्...
उत्तराखंड में भाजपा ने जारी किया अपना दृष्टि पत्र,जाने महत्वपूर्ण बातें

उत्तराखंड में भाजपा ने जारी किया अपना दृष्टि पत्र,जाने महत्वपूर्ण बातें

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड भाजपा के दृष्टि पत्र -2022 का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नवमोचन कर दिया है। आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, रमेश पोखरियाल निशंक समेत सांसद मौजूद रहे। हालांकि, कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने पहाड़ी टोपी भी पहनी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भाजपा का घोषणा पत्र ‘दृष्टि पत्र’ जारी कर दिया है। कहा कि गरीब महिलाओं को तीन एलपीजी सिलेंडर फ्री में देंगे। उत्तराखंड में किसानों को सम्मान निधि भी दी जाएगी। विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर भाजपा ने खासकर युवाओं, महिलाओं और किसानों पर फोकस किया है। गडकरी ने कहा कि काम किया है और करके दिखाएंगे। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आने वाले सालों में उत्तराखंड को देश के सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का वा...
उत्तराखंड में कांग्रेस ने इन 4 नेताओं को निकाला पार्टी से बाहर

उत्तराखंड में कांग्रेस ने इन 4 नेताओं को निकाला पार्टी से बाहर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी अनुशासन के खिलाफ कार्य करने वाले लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश प्रभारी श्री देवेन्द्र यादव के निर्देश पर यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र से पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं एआईसीसी सदस्य हंसपाल बिष्ट, सुनील वरूण, वरदेव सिंह, उर्वीदत्त गुरूली को पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। मथुरादत्त जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है तथा इसमें यदि अनुशासनहीनता होती है तो उसे कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा तथा जो भी पार्टी अनुशासन की लाईन पार करेगा उसके खिलाफ सख्...
देवभूमि में तुष्टीकरण के छिपे कांग्रेसी ऐजेंडे को किसी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा–सुरेश जोशी

देवभूमि में तुष्टीकरण के छिपे कांग्रेसी ऐजेंडे को किसी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा–सुरेश जोशी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून भाजपा ने कॉंग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कॉंग्रेस मुद्दाविहीन और झूठे आरोपों की राजनीति कर रही है | पार्टी की और से आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने हरीश रावत की 3200 नौकरियाँ दिखाने की चुनौती का जबाब देते हुए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के प्रथम चरण की 17 हज़ार से अधिक नियुक्तियों की जानकारी साझा की | इस अवसर पर उन्होने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दों पर जनता के मध्य आशीर्वाद मांगने जा रही है लेकिन देवभूमि में तुष्टीकरण के छिपे कोंग्रेसी ऐजेंडे को किसी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा | घोषणापत्र को लेकर पूछे सवाल का जबाब देते हुए उन्होने कहा कि भाजपा वादे पूरे करने वाली पार्टी है इसलिए जनसुझावों पर आधारित व्यवहारिक वादों के साथ भाजपा का दृष्टि पत्र कल जनता के सम्मुख आ जाएगा |   हरिद्वार रोड स्थित पार्टी मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बात...
कोरानाे वैक्सीन पर भ्रांतियां फैलाने वाले अपराधी:सीएम पुष्कर सिंह धामी

कोरानाे वैक्सीन पर भ्रांतियां फैलाने वाले अपराधी:सीएम पुष्कर सिंह धामी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान कई राजनैतिक पार्टियों ने दुष्प्रचार किया। कहा कि लोगों के बीच भ्रांतियां फैलाने की वजह से कई लोगाें की मृत्यु तक हो चुकी। धामी ने कहा कि लोगों को भ्रमित कर उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया गया। धामी ने कहा कि ऐसे लोग अपराधी हैं। धामी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे लोगों के अपराध की उन्हें सजा दी जाए और उन्हें वोट न दिया जाए। धामी ने कहा कि केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान वैक्सीन निर्माण कर लोगों की जान बचाने का काम किया है। कहा कि अटल आयुष्मान योजना से लोगों को फ्री इलाज की सुविधा भी दी जा रही है। कहा कि केंद्र सरकार की मदद से उत्तराखंड में विकास की गति भी दोगुनी हो गई है। चारधाम सड़क से लेकर पुलों तक का निर्माण हुआ है।...
पीएम मोदी 10 और 11 फरवरी को आ रहे है उत्तराखंड यहाँ भरेंगे चुनावी हुंकार, नौ को जारी होगा भाजपा का दृष्टिपत्र

पीएम मोदी 10 और 11 फरवरी को आ रहे है उत्तराखंड यहाँ भरेंगे चुनावी हुंकार, नौ को जारी होगा भाजपा का दृष्टिपत्र

Featured, Uncategorized, अल्मोड़ा, उत्तराखंड, पौड़ी गढ़वाल
उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो रैलियों की तैयारी शुरू कर दी है दरअसल चुनाव आयोग द्वारा लगाई गई रोक को अब प्रचार-प्रसार पर लगी रोक हटा दी गई है इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो रैलियों की तैयारी है यह दो रैलियों में एक  रैली कुमाऊं मंडल में हो रही हैं बीजेपी द्वारा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है 11 फरवरी को अल्मोड़ा में पीएम मोदी की रैली आयोजित की गई है जिसमें लगभग ज्यादा विधान सभाओं को कवर करेगी बीजेपी फिजिकल और वर्चुअल भी जुड़ेंगे कार्यकर्ता   वही 10 फरवरी को श्रीनगर में प्रधानमंत्री मोदी श्रीकोट मैं करेंगे जनसभा पार्टी के बड़े नेता और संगठन के पदाधिकारी रैलियों को सफल बनाने व प्रधानमंत्री मोदी के शेष को शत-प्रतिशत तरीके से जनता के बीच प्रस्तुत करते हुए अपने पक्ष में भारतीय जनता पार्टी माहौल बनाने में भी जुट गई है सूत्र बताते हैं...
देहरादून:राजपुर की बस्तियों को मालिकाना हक देगी भाजपा : खजान दास

देहरादून:राजपुर की बस्तियों को मालिकाना हक देगी भाजपा : खजान दास

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून। राजपुर रोड से भाजपा प्रत्याशी विधायक खजान दास ने डीएल रोड समेत बस्ती क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील। इस मौके पर विधायक खजान दास ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद बस्तियों पर उजड़ने का खतरा हो गया था,   लेकिन हमारी सरकार ने अध्यादेश लाकर बस्तियों को बचाने का काम किया है और हमारी सरकार ही बस्तियों को मालिकाना हक देने का काम भी करेगी। उन्होंने चुनाव में किसी के भी बहकावे में नहीं आने की अपील की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विजय थापा, मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, हरीश डोरा, आशीष नागरथ, सुनील शर्मा मौजूद रहे।...