Saturday, April 18News That Matters

Author: admin

उत्तराखंड: में आज कोरोना के 2081 नये मामले आये सामने,10 मरीजो की मौत, जाने अपने जिले का हाल

उत्तराखंड: में आज कोरोना के 2081 नये मामले आये सामने,10 मरीजो की मौत, जाने अपने जिले का हाल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड में आज 2081 नए मरीज आने के साथ अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर के 25560 हो गई है जबकि आज विभिन्न अस्पतालों में 10 लोगों की मौत संक्रमण के चलते हुई है वही आए 3295 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम कोविड-19 के 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 209 ,बागेश्वर में 106 ,चमोली में 106, चंपावत में 26, देहरादून में 761, हरिद्वार में 206 ,नैनीताल में 150, पौड़ी गढ़वाल में 88, पिथौरागढ़ में 89, रुद्रप्रयाग में 142, टिहरी गढ़वाल में 65, उधम सिंह नगर में 119 तथा उत्तरकाशी में 14 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई  आज 10 लोगों की मौत होने के साथ राज्य में इस वर्ष मौतों का आंकड़ा भी बढ़कर के 156 हो गया है।...
अल्मोड़ा के चौमू के चंदन कनवाल को मिलेगा बहादुरी के लिए सेना मेडल

अल्मोड़ा के चौमू के चंदन कनवाल को मिलेगा बहादुरी के लिए सेना मेडल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
अल्मोड़ा। पुलवामा के काकापोरा में तीन आतंकियों को ढेर करने वाले चौमू गांव के चंदन कनवाल को सेना मेडल से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार के लिए चयन होने पर उनके गांव में खुशी की लहर है। लमगड़ा ब्लॉक केचौमू गांव के गोविंद सिंह कनवाल के बेटे चंदन सिंह को बचपन से ही सेना में जाने का शौक था। 50वीं राष्ट्रीय रायफल के सिपाही चंदन सिंह सीमा की सुरक्षा में तैनात थे। चंदन के परिजनों के मुताबिक श्रीनगर के पुलवामा जिले के काकापोरा इलाके में तीन आतंकवादियों के एक घर में छिपे होने होने की सूचना पर उनकी टीम ने अभियान चलाया। सिपाही चंदन ने अकेले ही तीनों आतंकवादियों को ढेर कर दिया। भारतीय सेना ने चंदन को वीरता के लिए सेना मेडल से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। उनकी उपलब्धि पर सेवानिवृत्त नायब सुबेदार कुंदन सिंह कनवाल, दीवान सिंह कनवाल आदि ने खुशी जताई है।...
उत्तराखंड में केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने इन 3 अधिकारियों को दी चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी

उत्तराखंड में केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने इन 3 अधिकारियों को दी चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग तैयारियों में जुटा है। ऐसे में पांच राज्यों के विधासनभा चुनाव में समय कम है। ऐसे में भारत निर्वाचन आयोग ने 15 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इस 15 पर्यवेक्षकों में आयोग ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 3 अधिकारी आयोग द्वारा नियुक्त किए गए हैं। 1. सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राम मोहन मिश्रा को स्पेशल जनरल ऑब्जर्वर। 2. सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अनिल कुमार शर्मा को स्पेशल पुलिस ऑब्जर्वर। 3. पूर्व आईआरएस (आईटी) मधु महाजन को स्पेशल व्यय पर्यवेक्षक बनाया है। उत्तराखंड में नियुक्त किए गए सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अनिल कुमार शर्मा इसके पहले पश्चिम बंगाल चुनाव में विशेष पर्यवेक्षक थे। वहीं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राम मोहन मिश्रा को उत्तराखंड का अच्छा खासा अनुभव है। मधु महाजन इससे पहले बिहार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और महाराष्ट्र ...
राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने बताया की देश के साथ साथ उत्तराखंड को बजट से क्या मिला

राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने बताया की देश के साथ साथ उत्तराखंड को बजट से क्या मिला

उत्तराखंड, Featured, Uncategorized
उत्तराखंड के राज्य सभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने आम बजट 2022-23 का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद किया है। अनिल बलूनी ने कहा है कि यह बजट देश के लिए अगले 25 साल की बुनियाद रखने वाला बजट तो है ही, साथ ही उत्तराखंड के लिए भी इस बजट में विशेष प्रावधान किये गए हैं। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में रोपवे, रेल और एयर कनेक्टिविटी की योजना का सबसे अधिक लाभ उत्तराखंड को होगा। साथ ही, देश भर में केमिकल मुक्त प्राकृतिक खेती और गंगा नदी के पांच किमी के दायरे में आने वाले किसानों की जमीन पर विशेष ध्यान देने की योजना से भी उत्तराखंड लाभान्वित होगा। गति शक्ति योजना से सबसे अधिक लाभ उत्ताराखंड को होगा। अनिल बलूनी ने कहा कि 2030 तक सोलर पावर के लक्ष्य को हासिल करने के लिए केन्द्रीय बजट में विशेष प्रावधान क...
उत्तराखंड: में आज कोरोना के 1840 नये मामले आये सामने,18 मरीजो की मौत, जाने अपने जिले का हाल

उत्तराखंड: में आज कोरोना के 1840 नये मामले आये सामने,18 मरीजो की मौत, जाने अपने जिले का हाल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड में आज 1840 नए मामले सामने आये वही आज 18 मरीजो की मौत हुई वही आज 4383 मरीज ठीक हुए प्रदेश में अब 26814 एक्टिव केस रह गए हैं   अल्मोड़ा में 183 बागेश्वर में 67 चमोली में 77 चंपावत में 40 देहरादून में 595 हरिद्वार में 229 नैनीताल में 210 पौड़ी गढ़वाल में 58 पिथौरागढ़ में 98 रुद्रप्रयाग में 101 टिहरी गढ़वाल में 42 उधम सिंह नगर में 93 उत्तरकाशी में 47 मामले सामने...
उत्तराखंड:यहाँ नदी में छलांग लगाती दो युवतियों के लिए पुलिस कांस्टेबल विनोद पंवार बने देवदूत, वक़्त रहते बचाई जान देखिए वीडियो

उत्तराखंड:यहाँ नदी में छलांग लगाती दो युवतियों के लिए पुलिस कांस्टेबल विनोद पंवार बने देवदूत, वक़्त रहते बचाई जान देखिए वीडियो

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड
कर्णप्रयाग-: जनपद चमोली के कर्णप्रयाग में आज दोपहर पिंडर नदी में छलांग लगाने नदी किनारे पहुंची दो युवतियों द्वारा छलांग लगाने को तैयारी के सेकंड भर के अंदर उत्तराखंड पुलिस के जवान विनोद पंवार द्वारा अपनी जान जोखिम में डालते हुए अपनी सूझबूझ व तत्परता से दोनों युवतियों को पानी मे कूदने के प्रयास में वक़्त रहते पकड़ लिया व घाट पर सही सलामत ले आये।   प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आज दोपहर दो युवतियो आपस मे हाथ मे रस्सी बांध मुख्य सड़क से नीचे उतर पिंडर नदी के पास जाती देखी गयी। जिसपर ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मी विनोद पंवार द्वारा उन युवतियों के इरादे ठीक न भाप तत्परता दिखाते हुए मौके पर जाया गया। इस दौरान लोगों द्वारा युवतियों की वीडियो रिकॉर्डिंग कर लगातार उन्हें ऊपर आने को बुलाया गया। इस दौरान जैसे ही उन युवतियों द्वारा पिंडर नदी में छलांग लगाने की कोशिश की गई तभी पुलिस कॉन्स्टेबल ...
उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटों के लिए 632 प्रत्याशियों के बीच होगी चुनावी जंग,इस जिले में सर्वाधिक दावेदार

उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटों के लिए 632 प्रत्याशियों के बीच होगी चुनावी जंग,इस जिले में सर्वाधिक दावेदार

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए 632 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। नामांकन वापसी के दिन सोमवार को राज्यभर में कुल 95 दावेदारों ने अपने नामांकन वापस लिए जिसके बाद अब 70 सीटों के लिए कुल 632 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने राज्य में 21 जनवरी से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू की थी। 28 जनवरी नामांकन की आखिरी तारीख जबकि सोमवार 31 जनवरी का दिन नाम वापसी के लिए तय था। नाम वापसी के दिन राज्य की सभी सीटों पर कुल 95 दावेदारों ने अपने अपने नामांकन वापस ले लिए जिससे अब कुल प्रत्याशियों की संख्या 632 रह गई है। राज्य में विधानसभा की 70 सीटों के लिए कुल 750 दावेदारों ने नामांकन कराए थे। जिसमें से 23 नामांकन जांच के दौरान खारिज कर दिए गए थे। 727 में से 95 दावेदारों की ओर से नाम वापस लिए जाने के बाद अब चुनाव मैदान में कुल 632 प्रत्याशी बच गए हैं। दे...
उत्तराखंड में कल से शुरू होगा  चुनाव के लिए भाजपा का बड़ा प्रचार अभियान

उत्तराखंड में कल से शुरू होगा चुनाव के लिए भाजपा का बड़ा प्रचार अभियान

Featured, Uncategorized, उत्तरकाशी, उत्तराखंड
देहरादून कल से शुरू होगा उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का बड़ा प्रचार अभियान कल सुबह 11:00 बजे हिमाचल के मुख्यमंत्री पहुंचेंगे देहरादून की विकास नगर और सहसपुर विधानसभा विकास नगर और सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में करेंगे डोर टू डोर कैंपेन और छोटी जनसभा कल हल्द्वानी में पहुंचेंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दोपहर 12:00 बजे पहुंचेंगे हल्द्वानी विधानसभा हल्द्वानी और लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र में करेंगे डोर टू डोर कैंपेन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे छोटी जनसभा 3 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आएंगे उत्तराखंड उत्तरकाशी में डोर टू डोर कैंपेन और जनसभा को करेंगे संबोधित रामनगर विधानसभा क्षेत्र में भी करेंगे डोर टू डोर कैंपेन और जनसभा को संबोधित...
उत्तराखंड:सांसद अनिल बलूनी बने इस सीट पर बीजेपी के लिए संकटमोचक

उत्तराखंड:सांसद अनिल बलूनी बने इस सीट पर बीजेपी के लिए संकटमोचक

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी अपनी कार्यशैली को लेकर संगठन और सोशल मीडिया में अलग ही पहचाने जाते हैं। भाजपा राष्ट्रीय संगठन में उन्हें कुशल रणनीतिकार के तौर पर जाना जाता है। कई बार उन्होंने उत्तराखंड भाजपा की बड़ी – बड़ी परेशानियों का चुटकियों में हल निकाल दिया। भाजपा सरकार में मुख्यमंत्रियों से नाराजगी के चलते विधायकों के असंतोष को थामने में भी अनिल बलूनी कई बार कामयाब रहे। विधायक उमेश शर्मा काऊ हो या पूरन फर्त्याल हर किसी की नाराजगी को खत्म करने का काम अनिल बलूनी ने किया है। इसीलिए भाजपा राष्ट्रीय संगठन उन पर भरोसा भी करता है।   उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए इस बार भी सांसद अनिल बलूनी ने संकटमोचक का काम किया है । देहरादून की डोईवाला विधानसभा सीट पर सबसे मजबूत उम्मीदवारों में से एक सौरभ थपलियाल पार्टी द्वारा खुद को प्रत्याशी नहीं घोषित किए जाने से नाराज थे और उन्होंने डोई...
उत्तराखंड: में आज कोरोना के 1200 नये मामले आये सामने,10 मरीजो की मौत, जाने अपने जिले का हाल

उत्तराखंड: में आज कोरोना के 1200 नये मामले आये सामने,10 मरीजो की मौत, जाने अपने जिले का हाल

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड
उत्तराखंड में आज कोरोना के 1200 के नए मामले वही आज 10 मरीजों की हुई मौत वहीं उत्तराखंड मे 44391 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुये अभी भी उत्तराखंड में 29428 केस एक्टिव अल्मोड़ा में आज 25 बागेश्वर में 17 चमोली में 11 चंपावत में 67 देहरादून में 368 हरिद्वार में 160 नैनीताल में 210 पौड़ी गढ़वाल में 34 पिथौरागढ़ में 7 रुद्रप्रयाग में 35 टिहरी गढ़वाल में 10 उधम सिंह नगर में 211 उत्तरकाशी में 45 मामले आए सामने...