भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का सतपुली पहुंचसे ने पर जोरदार स्वागत
*आप सौभाग्यशाली हैं कि आपको सतपाल महाराज जैसा विराट नेतृत्व मिला है: सुबोध*
*भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का सतपुली पहुंचने पर जोरदार स्वागत*
सतपुली। भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा के सतपुली पहुंचने पर बुद्धवार को चौबट्टाखाल विधायक एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज सहित भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य बाजार में एक विशाल जनसभा भी आयोजित की गई।
भाजपा की विजय संकल्प यात्रा बुधवार को विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अंतर्गत नगर पंचायत सतपुली पहुंची। जहां कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ विजय संकल्प यात्रा का जोरदार ढंग से स्वागत किया गया। इस दौरान नगर में रैली निकालकर राधा कृष्ण मंदिर के समीप विशाल जनसभा का भी आयोजन किया गया।
जनसभा को संबोधि...









