पूर्व सीएम हरीश रावत ने लिखा कई नेताओं की कलई खोलता हुआ लेख, पढिए उत्तराखंड के 21साल के सफर पर क्या लिखा..
पूर्व सीएम हरीश रावत नेकई नेताओं की कलई खोलता हुआ लेख लिखा है उन्होंने उत्तराखंड के 21साल के राजनीतिक सफर पर मुख्यमंत्रियों और नेताओं के लिए बड़ी बात लिखी है। पढिए...
उन्होंने लिखा #FacebookPage के मेरे पूर्वांश लेख के अग्रांश को मैं आपके सम्मुख प्रस्तुत कर रहा हूँ। पूर्वांश में मैंने माननीय #मुख्यमंत्री जी के सम्मुख क्या-क्या चुनौतियां हैं! #भाजपा ने पिछले कुछ वर्षों के अंदर कितने गंभीर सवाल उत्तराखंड में खड़े कर दिये हैं, उनका उल्लेख किया था। क्योंकि मेरा मानना है बिना चुनौतियों की याद दिलाए मेरी शुभकामनाएं अधूरी होती हैं और अब मैं कुछ इस सारे घटनाक्रम की पृष्ठभूमि की ओर आपको लेकर के चलना चाहता हूंँ।
इस घटनाक्रम के कुछ #नायक सन् 2000 में भी थे और कांग्रेस की जीत के बाद उनकी महत्वाकांक्षाएं परवान चढ़ी, उनमें से एकाद व्यक्तित्व अब हमारे बीच नहीं हैं। उन्हें जब लगा कि सामान्य स्थिति म...









