गढवाल कुंमाउ समेत पर्वतीय जिलों से कई लोगों ने जताया आप के डाॅक्टर पर भरोसा,रोजाना सैकड़ों लोग, फोन से ले रहे निशुल्क परामर्श – कर्नल कोठियाल
देहरादूनः आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता रि0 कर्नल कोठियाल द्वारा शुरु की गई मुहिम, आप का डाॅक्टर ,प्रदेश के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। अभी तक इस मुहिम के सहारे ,कई लोग रोजाना,आप के डॉक्टरों से निशुल्क टेलीफोनिक परामर्श लेकर स्वास्थय लाभ प्राप्त कर चुके हैं। कर्नल कोठियाल ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि, प्रदेश में बढते कोरोना संकट और बंद हुई ओपीडी को देखते हुए इस निशुल्क मुहिम की शुरुआत जिस मकसद को लेकर शुरू की गई थी वो लोगों के समर्थन को देखते हुए सफल होती नजर आ रही है। इस अभियान के तहत आप के डॉक्टरों से पूरे, प्रदेश के कई इलाकों से लोग रोजाना फोन पर संपर्क करते हुए डाॅक्टरों से सलाह तो ले ही रहे हैं ,साथ ही उन्हें डाॅक्टर, दवाईयों से लेकर खानपान की तमाम चीजों की जानकारी भी मुहैया करा रहे हैं जिसका सीधे तौर पर फायदा उन लोगों को हो रहा है जिसके पास जागरूकता के साथ साथ दवाई समेत...









