Tuesday, February 24News That Matters

Author: admin

पीएम मोदी ने किया ‘नमामि गंगे’ मिशन के तहत 6 परियोजनाओं का उद्घाटन

पीएम मोदी ने किया ‘नमामि गंगे’ मिशन के तहत 6 परियोजनाओं का उद्घाटन

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश, खबर दिल्ली से, पहाड़ की बात, हरिद्वार
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमामि गंगे के अंतर्गत उत्तराखण्ड में 521 करोड़ रूपये की परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं के शुरू होने से उत्तराखण्ड से अब प्रतिदिन 15.2 करोड़ लीटर दूषित पानी गंगा नदी में नहीं बहेगा। लोकार्पित किए गए प्रोजेक्ट में जगजीतपुर हरिद्वार में 230 करोड़ रूपये की लागत से बना 68 एमएलडी क्षमता का एसटीपी, 20 करोड़ की लागत से बना 27 एमएलडी क्षमता का अपग्रेडेड एसटीपी, सराय हरिद्वार में 13 करोड़ की लागत से बना 18 एमएलडी क्षमता का अपग्रेडेड एसटीपी, चंडी घाट हरिद्वार में गंगा के संरक्षण और जैव विविधता को प्रदर्शित करता ‘गंगा संग्रहालय’, लक्कड़ घाट, ऋषिकेश में 158 करोड़ की लागत से बना 26 एमएलडी क्षमता का एसटीपी, चंदे्रश्वर नगर-मुनि की रेती में 41 करोड़ की लागत से बना 7.5 एमएलडी क्षमता का एसटीपी, चोरपानी, मुनि की रेती में 39 करोड़ की लागत से बना 5 एमएलडी क्षमता...
राहत: अनलॉक-5 में दूसरे राज्यों में रोडवेज बस संचालन की मिली मंजूरी।

राहत: अनलॉक-5 में दूसरे राज्यों में रोडवेज बस संचालन की मिली मंजूरी।

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर रोजगार से, देहरादून, पहाड़ की बात, हिमाचल
देहरादून : अनलॉक-5 के साथ ही उत्तराखंड सरकार ने दूसरे राज्यों के लिए उत्तराखंड रोडवेज बस सेवा के संचालन की अनुमति दे दी है। उत्तराखंड सरकार की तरफ से इसके लिए एसओपी जारी हो गया है। मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने सोमवार शाम इसकी एसओपी जारी की। अब सभी तरह के सार्वजनिक वाहनों में सिर्फ निर्धारित किराया ही लिया जाएगा। खबर के मुताबिक एसओपी के अनुसार परिवहन निगम को अन्य राज्यों के परिवहन निगमों से समन्वय बनाकर प्रतिदिन 100-100 फेरे लगाने की अनुमति दी गई है। वहीं अन्तरराज्यीय और अंतरजनपदीय मार्गों पर बस, टैक्सी-कैब, थ्री व्हीलर, ऑटो, विक्रम, ई-रिक्शा आदि समेत अन्य सार्वजनिक वाहनों में निर्धारित संख्या में ही सवारी बैठाई जाएंगी। त्रिवेंद्र सरकार ने बसों में खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति नहीं दी है। साथ ही हर बार यात्रा पूरी करने के बाद वाहनों को पूरी तरह से सैनिटाइज कराया जाएगा। चालक-परिचालक समेत...
सोमवार को कोरोना से मिली कुछ राहत, 500 से कम मिले नए मरीज लेकिन पहाड़ में खतरा बढ़ा

सोमवार को कोरोना से मिली कुछ राहत, 500 से कम मिले नए मरीज लेकिन पहाड़ में खतरा बढ़ा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना का आंकड़ा 47502 हो गया है। फिलहाल 36646 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। तो वहीं राज्य में अभी भी 10066 एक्टिव केस हैं। सोमवार को 457 कोरोना के नए मरीज मिले तो 1184 लोग प्रदेश भर में ठीक हुए।   में कोरोना से अभी तक 580 लोगों की मौत हो चुकी है। देहरादून में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को 113 कोरोना मरीज मिले तो उधमसिंह नगर में 76, हरिद्वार 129, नैनीताल 16, पौड़ी में 15, पिथौरागढ़ 2, रुद्रप्रयाग 5, टिहरी 27, चमोली 7, अल्मोड़ा 19, बागेश्वर 2, चंपावत 21 और उत्तरकाशी में 25 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इंदिरा ने जीती कोरोना से जंग उत्तराखंड विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता डॉ.इंदिरा हृदयेश कोरोना संक्रमण से उभर कर ठीक हो चुकी है। अभी फिलहाल 10 दिन तक वो डॉक्टर्स की सलाह पर होम आइसोलेशन में रहेंगी। इंदिरा हृदयेश ने खुद फेस...
कोरोना को हराकर घर पहुंचीं इंदिरा हृदयेश, जनता के प्यार और आशीर्वाद के लिए दिया धन्यवाद

कोरोना को हराकर घर पहुंचीं इंदिरा हृदयेश, जनता के प्यार और आशीर्वाद के लिए दिया धन्यवाद

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून, नैनीताल, पहाड़ की बात, विपक्ष बोलता
हल्द्वानी: उत्तराखंड विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता डॉ.इंदिरा हृदयेश कोरोना संक्रमण से उभर कर ठीक हो चुकी है। अभी फिलहाल 10 दिन तक वो डॉक्टर्स की सलाह पर होम आइसोलेशन में रहेंगी। इंदिरा हृदयेश ने खुद फेसबुक के जरिए इसकी जानकारी दी है। इंदिरा हृदयेश ने फेसबुक में लिखा कि 'आप सब स्नेहीजनों की शुभकामनाओं से मैं कोरोना से जंग जीतकर हॉस्पिटल से वापस घर पहुँच चुकी हूं। डॉ. की सलाह अनुरूप 8 अक्टूबर तक होम आइसोलेशन में रहूँगी, उसके उपरांत फिर से पहले की तरह सेवा के लिये उपलब्ध रहूँगी। आप सभी का प्यार और आशीर्वाद ही मेरी ताकत है। इसे बनाये रखना। धन्यवाद।' आपको बता दें कि 19 सितम्बर को इंदिरा हृदयेश की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर हल्द्वानी से देहरादून और फिर देहरादून से गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल के लिए भेजा गया था। सरकार ने उनके ...
गंगा में नहाते हुए बहे 6 युवक, पांच को बचाया एक लापता

गंगा में नहाते हुए बहे 6 युवक, पांच को बचाया एक लापता

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल
ऋषिकेश: हरियाणा के गुरुग्राम से उत्तराखंड घूमने आया 6 युवकों का दल लक्ष्मण झूला क्षेत्र में नहाते हुए बहने लगा। हालांकि समय रहते जल पुलिस और स्थानीय नागरिकों की मदद से 5 युवकों को तो सकुशल बचा लिया गया लेकिन एक युवक तेज नदी में बह गया। काफी खोजबीन के बाद भी युवक का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक रविवार को एक युवक को गंगा की तेज़ धारा में बहता देख उसके सभी साथियों ने भी गंगा ने छलांग लगा दी। लेकिन सभी गंगा के तेज बहाव में बहने लगे। हालांकि गनीमत ये रही कि मौके पर मौजूद जल पुलिस के जवान, स्थानीय बोट संचालकों ने पांचों युवकों को तो बचा लिया लेकिन एक युवक तेज धारा में बहकर लापता हो गया। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद उनियाल ने बताया कि सभी युवक हरियाणा के गुरुग्राम जिले के बिलासपुर से उत्तराखंड घूमने आए थे। गंगा में बहे युवक की जल पुलिस ने काफी तलाश की। लेकिन 24 घंटे के बाद भी यु...
रक्षा मंत्री आज करेंगे IMA में बनने वाली दो टनल का शिलान्यास

रक्षा मंत्री आज करेंगे IMA में बनने वाली दो टनल का शिलान्यास

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादून: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को आईएमए देहरादून में बनने वाली दो टनल का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मौजूद रहेंगे। शिलान्यास कार्यक्रम दोपहर करीब 3:30 बजे होगा। इस संबंध में शनिवार को सीएम आवास में आईएमए कमांडेंट ले.जनरल जेएस नेगी ने सीएम त्रिवेंद्र से मुलाकात की थी। आपको बता दें कि आईएमए में 2 सुरंगों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से 45 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। आईएमए में दो अंडरपास बनेंगे। एक जाने और दूसरी आने के लिए होगा। गौरतलब है कि परेड के दौरान आईएमए में सुरक्षा की चिंता राज्य सरकार एवं सेना दोनों को रहती है। जिसपर रक्षा मंत्री से दो सुरंगों के लिए अनुरोध किया गया था, जिस पर उन्होंने अपनी सहमति दी है। वहीं इन सुरंगों के बनने से परेड के दौरान लोगों को आवाजाही में होने वाले परेशानियों से निजात मिलेगी।...
उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी में बढ़ा कोरोना का संक्रमण। रविवार को मिले 764 नए मरीज

उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी में बढ़ा कोरोना का संक्रमण। रविवार को मिले 764 नए मरीज

Featured, Uncategorized, उत्तरकाशी, उत्तराखंड, चमोली, टिहरी गढ़वाल, पहाड़ की बात
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना का प्रकोप दिखने लगा है। प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या एकबार फिर से बढ़ने लगी है। रविवार को प्रदेश में कोरोना के 764 नये मामले सामने आए। इसके साथ ही अब प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 47045 हो गई है। अभी तक प्रदेश में कोरोना के 35462 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में रविवार को कोरोना के 8 मरीजों की मौत हुई। इसमें 2 की मौत एम्स, 4 मैक्स, एक बेस अस्पताल श्रीनगर और एक की मौत सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में हुई। तो वहीं अल्मोड़ा में 9, बागेश्वर में 8, चमोली में 25, चम्पावत में 25, देहरादून में 241, हरिद्वार में 139, नैनीताल में 50, पौड़ी में 90, पिथौरागढ़ में 11, रुद्रप्रयाग में 16, टिहरी में 25, ऊधमसिंह नगर में 89 एवं उत्तरकाशी में 36 कोरोना संक्रमित मिले। रविवार को 813 कोरोना के मरीज डिस्चार्ज किये गए।...
सोमवार को कांग्रेस का राजभवन कूच, सांसद, विधायक समेत दर्जनों बड़े नेता होंगे शामिल।

सोमवार को कांग्रेस का राजभवन कूच, सांसद, विधायक समेत दर्जनों बड़े नेता होंगे शामिल।

Uncategorized
देहरादून: केंद्र सरकार के नए कृषि विधेयक से संबंधित 3 कानूनों के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस राजभवन कूच करने जा रही है। देहरादून में सोमवार को होने वाले कूच के तैयारी कांग्रेस ने करीब-करीब पूरी कर ली है। 28 सितंबर के इस प्रदर्शन को कांग्रेस ने बड़े स्तर पर आयोजित करने का फैसला किया है। (more…)
नजीमाबाद हाईवे पर नहर में गिरी कार, 2 की मौत, 1 घायल।

नजीमाबाद हाईवे पर नहर में गिरी कार, 2 की मौत, 1 घायल।

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश, कोटद्वार, देहरादून
देहरादून: नजीबाबाद हाईवे पर कोटद्वार जा रही एक गाड़ी सुबह हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक टैक्सी बेकाबू होकर नजीबाबाद की पूर्वी कांग नहर में जा गिरी। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल है। घायल को सीएचसी नजीबाबाद में उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक हादसा रामपुरचाठा पूर्वी गंगनहर पटरी मार्ग पर हुआ। टैक्सी में 3 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही मंडावली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने वाहन को नहर से बाहर निकलवा। मृतकों की पहचान देहरादून, दीपनगर नेहरू कॉलोनी निवासी 44 वर्षीय उमा देवी और 58 वर्षीय सौभाग्य के रूप में हुई। खबर के मुताबिक उमा देवी के पति 48 वर्षीय अनिल कुमार खुद गाड़ी चला रहे थे। अनिल कुमार हादसे में गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय म...
उत्तराखंड में 481 कंटेनमेंट जोन, हरिद्वार में 335 तो देहरादून में 66 कंटेनमेंट जोन।

उत्तराखंड में 481 कंटेनमेंट जोन, हरिद्वार में 335 तो देहरादून में 66 कंटेनमेंट जोन।

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादूनः उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना के 949 मरीज मिले। जिसे मिलाकर उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 46281 मामले हो चुके हैं। इसके साथ ही 10856 एक्टिव केस हैं। शनिवार को 1007 लोग ठीक हुए। कोरोना से रिकवर हो चुके लोगों की संख्या 34649 हो चुकी है।   प्रदेश में अभी तक 566 लोगों की मौत हो चुकी है।  शनिवार को 11 कोरोना मरीजों की मौत हुई। जिसमें 3 एम्स, 1 सुशीला तिवारी, 2 दून मेडिकल कॉलेज और 5 मैक्स अस्पताल में मौतें हुईं। शनिवार को 11315 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए। उत्तराखंड में रिकरवी रेट बढ़कर 74.87% हो गयी है।   शनिवार को देहरादून से 295 कोरोना पॉजिटिव मिले। तो हरिद्वार से 178, पौड़ी 80, उत्तरकाशी 59, टिहरी 12, बागेश्वर 2, नैनीताल 65, पिथौरागढ़ 48, उधमसिंह नगर 63, रुद्रप्रयाग 3, चंपावत 37 और में चमोली में 15 मरीज संक्रमित मिले। तो वहीं देहरादून में 66, उत्तर...