Sunday, August 9News That Matters

उत्तराखंड

500 राजकीय विद्यालयों के 35 हजार छात्र.छात्राएं होंगी लाभान्वित  प्रधानमंत्री पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को पहुंचाया जायेगा मध्याह्न भोजन

500 राजकीय विद्यालयों के 35 हजार छात्र.छात्राएं होंगी लाभान्वित प्रधानमंत्री पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को पहुंचाया जायेगा मध्याह्न भोजन

उत्तराखंड, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, कोटद्वार, खबर रोजगार से, खबर सचिवालय से, गौ गुठियार, चमोली, चम्पावत, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, नैनीताल, पहाड़ की बात, सोशल मीडिया/इंवेट/मेले/कौथिग
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया अक्षय पात्र एकीकृत रसोई का उद्घाटन 500 राजकीय विद्यालयों के 35 हजार छात्र.छात्राएं होंगी लाभान्वित प्रधानमंत्री पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को पहुंचाया जायेगा मध्याह्न भोजन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सुद्धोवाला देहरादून में अक्षय पात्र, फाउण्डेशन, द हंस फाउण्डेशन तथा शिक्षा विभाग के सहयोग से 63वें केन्द्रीयकृत मिड-डे-मील किचन का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्कूलों के बच्चों को मिड-डे-मील पहुचांने के लिए वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्कूल के बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। बच्चों ने इस दौरान अपनी जिज्ञासाओं को पूरी करने के लिए मुख्यमंत्री से सवाल पूछे। मुख्यमंत्री ने बच्चों की सभी जिज्ञासाओं को पूरा किया। केन्द्रीयकृत किचन के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री ने एक छोटी बच्ची को गोद...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को स्टेडियम सभागार टनकपुर में आयोजित जनमिलन एवं जनसभा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को स्टेडियम सभागार टनकपुर में आयोजित जनमिलन एवं जनसभा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, खबर सचिवालय से, गौ गुठियार, चमोली, चम्पावत, देहरादून, पहाड़ की बात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को स्टेडियम सभागार टनकपुर में आयोजित जनमिलन एवं जनसभा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याओं को सुनते हुए कहा कि जनता द्वारा दिए गए ज्ञापनों पर शीघ्र कार्रवाई होगी, हर किसी की समस्या का समाधान करना हमारा कर्तव्य है। जनता की प्रत्येक आवश्यकताओं को पूर्ण करना ही सरकार का कर्तव्य है। उन्होंने कहा हमारा चंपावत आदर्श जिला बने इसके लिए सरकार विभिन्न विकास योजनाओं को जिले में शुरू करने वाली हैl इस क्षेत्र के लिए कई योजनाओं का प्रस्ताव भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ ही उत्तराखंड में कई नए कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को आगे बढ़ाकर एवं उसका विकास ही हमारी सरकार की प्राथमिकता है। केंद्रीय एवं राज्य सरकार उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, ...
18 वर्ष से ऊपर पात्र लाभार्थियों को अब निःशुल्क लगेगी कोविड प्रीकॉशन डोज़सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश वासियों से प्रीकाॅशन डोज लगवाने की अपील की

18 वर्ष से ऊपर पात्र लाभार्थियों को अब निःशुल्क लगेगी कोविड प्रीकॉशन डोज़सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश वासियों से प्रीकाॅशन डोज लगवाने की अपील की

उत्तराखंड, उत्तरकाशी, ऊधम सिंह नगर, खबर सचिवालय से, गौ गुठियार, चम्पावत, देहरादून, पहाड़ की बात
18 वर्ष से ऊपर पात्र लाभार्थियों को अब निःशुल्क लगेगी कोविड प्रीकॉशन डोज़ *आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारत सरकार द्वारा कोविड वैक्सीन अमृत महोत्सव का आयोजन 15 जुलाई से आगामी 75 दिनों तक पूरे प्रदेश भर में चलाया जाएगा* *सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश वासियों से प्रीकाॅशन डोज लगवाने की अपील की* आजादी के अमृत महोत्सव के मद्देनज़र भारत सरकार द्वारा कोविड वैक्सीन अमृत महोत्सव का आयोजन 15 जुलाई से आगामी 75 दिनों तक पूरे प्रदेश भर में चलाया जाएगा। इसमे 18 वर्ष से ऊपर पात्र लाभार्थियों को अब निःशुल्क कोविड प्रीकॉशन डोज़ लगेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के विरूद्ध लड़ाई में वैक्सीनेशन ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है, सभी प्रदेशवासी जो भी 18 वर्ष से ऊपर है वो सभी कोविड प्रीकॉशन डोज अभियान का हिस्सा बनकर कोविड वैक्सीन अवश्य लगवाएं और...
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण फिर रफ्तार पकड़ रहा है आज 99 नए संक्रमित, ओर दो मरीजों की हो गई मौत( सतर्क रहो )

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण फिर रफ्तार पकड़ रहा है आज 99 नए संक्रमित, ओर दो मरीजों की हो गई मौत( सतर्क रहो )

उत्तराखंड, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, ऊधम सिंह नगर, कोटद्वार, खबर अपराध जगत से, खबर दिल्ली से, खबर सचिवालय से, गौ गुठियार, चमोली, देहरादून, नैनीताल, पहाड़ की बात, पिथौरागढ़, सोशल मीडिया/इंवेट/मेले/कौथिग
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण फिर रफ्तार पकड़ रहा है आज 99 नए संक्रमित, ओर दो मरीजों की हो गई मौत( सतर्क रहो )   Uttarakhand Corona अपडेट : गुरुवार को मिले 99 नए संक्रमित, दो मरीजों की मौत उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ रहा है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 99 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 23 मरीज ठीक हुए हैं। कोविड सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर का ग्राफ बढ़ रहा है। 456 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।   स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गुरुवार को 1501 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 62, हरिद्वार में 11, नैनीताल में 13, पौड़ी में एक, पिथौरागढ़ में चार, टिहरी और अल्मोड़ा में तीन-तीन व चमोली में दो संक्रमित मरीज मिले हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 95.66 प्रतिशत और संक्रमण दर 6.19 प्रतिशत दर्ज की गई।...
आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत में लगभग 103 करोड़ की लागत से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत में लगभग 103 करोड़ की लागत से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

उत्तराखंड, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, गौ गुठियार, चमोली, चम्पावत, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, नैनीताल, पहाड़ की बात, पिथौरागढ़, पौड़ी, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग
आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत में लगभग 103 करोड़ की लागत से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।   आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत में लगभग ₹103 करोड़ की लागत से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में चम्पावत सुनियोजित तरीके से विकसित होकर विकास के मॉडल के रूप में सभी के समक्ष होगा। ,इसके साथ ही राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चम्पावत में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विभागीय स्टॉलों का भी मुख्यसेवक ने निरीक्षण करते हुए जनता मिलन कार्यक्रम में जन समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।...
दिनदहाड़े गुलदार ने मासूम बच्चे का किया शिकार इस घटना से गाँव में दहशत का महौल है। जबकि लोगों वन विभाग के खिलाफ भी आक्रोश है।

दिनदहाड़े गुलदार ने मासूम बच्चे का किया शिकार इस घटना से गाँव में दहशत का महौल है। जबकि लोगों वन विभाग के खिलाफ भी आक्रोश है।

अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, ऋषिकेश, कोटद्वार, खबर अपराध जगत से, गौ गुठियार, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पहाड़ की बात, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल
दिनदहाड़े गुलदार ने मासूम बच्चे का किया शिकार इस घटना से गाँव में दहशत का महौल है। जबकि लोगों वन विभाग के खिलाफ भी आक्रोश है। रिपोर्ट : कुलदीप राणा आजाद रूद्रप्रयाग। रूद्रप्रयाग जनपद के बसुकेदार तहसील से एक बड़ी और दुःखद खबर आ रही है जहाँ एक आठ वर्षीय बच्चे को गुलदार ने दिन दहाड़े मौत के घाट उतार दिया है। इस घटना से गाँव में दहशत का महौल है। जबकि लोगों वन विभाग के खिलाफ भी आक्रोश है। पहाड़ों में वन्यजीव वह मानव संघर्ष कम होने का नाम नहीं ले रहा है यह पहाड़ की नियति बन गई है कि यहां आए दिन जंगली जानवरों के हमलों में पहाड़ के लोगों को जिंदगी से असमय ही रुखसत होना पड़ रहा है। ताजा मामला रुद्रप्रयाग के बसुकेदार तहसील का है जहां ग्राम सभा बष्टा के आठ वर्षीय आरूष पुत्र मनमोहन सिंह गाँव के निकट प्राकृतिक जल स्रोत पर अपने छोटे भाई अभिषेक के साथ नहा रहा था कि अचानक घात लगाये गुलदार ने आरूष प...
नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत् स्वीकृत परियोजनाएं उत्तराखण्ड में माँ गंगा एवं इसकी सहायक नदियों की स्वच्छता, निर्मलता एवं अविरलता हेतु अत्यधिक महत्वपूर्ण परियोजनाएं है।

नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत् स्वीकृत परियोजनाएं उत्तराखण्ड में माँ गंगा एवं इसकी सहायक नदियों की स्वच्छता, निर्मलता एवं अविरलता हेतु अत्यधिक महत्वपूर्ण परियोजनाएं है।

उत्तराखंड, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, ऊधम सिंह नगर, ऋषिकेश, खबर रोजगार से, गौ गुठियार, चम्पावत, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, नैनीताल, पहाड़ की बात, पौड़ी गढ़वाल
*उत्तराखण्ड राज्य में नमामि गंगे परियोजना के तहत् गंगा नदी जल प्रदूषण नियंत्रण एवं गंगा तटों पर जनसुविधा विकसित किये जाने हेतु लगभग 25 करोड़ की लागत की 03 परियोजनाओं को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार की 43वीं कार्यकारी समिति की बैठक में सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान की गयी है।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया है। नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत् स्वीकृत परियोजनाएं उत्तराखण्ड में माँ गंगा एवं इसकी सहायक नदियों की स्वच्छता, निर्मलता एवं अविरलता हेतु अत्यधिक महत्वपूर्ण परियोजनाएं है। जी0 अशोक कुमार, महानिदेशक, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार की अध्यक्षता में सम्पन्न 43वीं कार्यकारी समिति की बैठक में उत्तराखण्ड राज्य से उदय राज सिंह , अ...
श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में छात्र छात्राओं व डॉक्टरों ने लगाए औषधीय पौघे   छात्र-छात्राओं ने ली पौधों के रखरखाव व उन्हें सहेजने की जिम्मेदारी

श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में छात्र छात्राओं व डॉक्टरों ने लगाए औषधीय पौघे छात्र-छात्राओं ने ली पौधों के रखरखाव व उन्हें सहेजने की जिम्मेदारी

उत्तराखंड, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, ऊधम सिंह नगर, ऋषिकेश, कोटद्वार, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, गौ गुठियार, चमोली, देहरादून, पहाड़ की बात
श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में छात्र छात्राओं व डॉक्टरों ने लगाए औषधीय पौघे छात्र-छात्राओं ने ली पौधों के रखरखाव व उन्हें सहेजने की जिम्मेदारी तीन दिवसीय पौधारोपण कार्यक्रम 14 जुलाई तक चलेगा। देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ के परिसर में मेडिकल छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। तीन दिवसयी पौधारोपण अभियान (12 जुलाई से 14 जुलाई) के पहले दिन 50 पौधे लगाए गए। मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस 2021 बैच के 150 छात्र-छात्राओं ने इन पौधों के रखरखाव, संरक्षण एवम् संवद्धन की जिम्मेदारी लेते हुए पर्यावरण को सुरक्षित रखने की शपथ ली। पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग की ओर से किया गया। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के प्राचार्य डॉ यशबीर दीवान ने रुद्राक्ष का पौधा लगाकर पौधारोपण अभियान का शुभारंभ क...
उत्तराखण्ड में फिल्म सिटी के लिए भूमि का चयन कर लिया जाए और इसमें फिल्म उद्योग से सम्बन्धित अवस्थापना विकास के लिए कार्ययोजना बना लें:विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार

उत्तराखण्ड में फिल्म सिटी के लिए भूमि का चयन कर लिया जाए और इसमें फिल्म उद्योग से सम्बन्धित अवस्थापना विकास के लिए कार्ययोजना बना लें:विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार

उत्तराखंड, कोटद्वार, खबर दिल्ली से, खबर सचिवालय से, गौ गुठियार, चमोली, चम्पावत, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पहाड़ की बात
उत्तराखण्ड में फिल्म सिटी के लिए भूमि का चयन कर लिया जाए और इसमें फिल्म उद्योग से सम्बन्धित अवस्थापना विकास के लिए कार्ययोजना बना लें:विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित सभागार में विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने सूचना विभाग की समीक्षा बैठक ली बैठक में उन्होने कहा कि उत्तराखण्ड में फिल्म सिटी के लिए भूमि का चयन कर लिया जाए और इसमें फिल्म उद्योग से सम्बन्धित अवस्थापना विकास के लिए कार्ययोजना बना लें तथा फिल्म सिटी में फिल्म शूटिंग एवं प्रोडक्शन से सम्बन्धित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराये जाएं। उन्होने निर्देश देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर के फिल्म प्रशिक्षण संस्थान से सम्पर्क कर उनकी शाखा के रूप में फिल्म प्रशिक्षण केन्द्र उत्तराखण्ड राज्य में खोला जाए। उन्होने कहा कि पर्वतीय एवं सीमान्त क्षेत्रों में मोबाइल थिएटर के लिए सब्सिडी देने की योजना बनाई जाए। उन्हो...

दुःखद केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की कार खाई में गिर गई

उत्तराखंड, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, ऊधम सिंह नगर, ऋषिकेश, कोटद्वार, खबर अपराध जगत से, खबर दिल्ली से, गौ गुठियार, चमोली, चम्पावत, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, नैनीताल, पहाड़ की बात, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग
दुःखद केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की कार खाई में गिर गई बदरीनाथ हाईवे के पास कौडियाला में केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की कार खाई में गिर गई। पुलिस चौकी ब्यासी से हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। नदी किनारे यात्रियों के सामान मिले हैं। बुधवार सुबह केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे मेरठ के यात्रियों का वाहन हादसे का शिकार हो गया। घटनास्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू टीम अत्यधिक विषम परिस्थितियों में रस्सी की सहायता से खाई में उतरी। टीम को नदी किनारे गाड़ी की नंबर प्लेट,कैरी बैग,मोबाइल व आधार कार्ड मिले, जिससे ये अनुमान लगाया कि गाड़ी नदी में गिर गई है नदी का जलस्तर बढ़ा होने व बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण रेस्क्यू में परेशानी हुई। वहीं इस दौरान मौके पर मिले आधार कार्ड से परिजनों को सूचित किया गया। रेस्क्यू अभियान अभी जारी है। इनक...