Tuesday, May 5News That Matters

उत्तराखंड

उत्तराखंड: में 2.59 लाख छात्रों को इसी माह मिलेगा टैबलेट का पैसा , हर विधानसभा में आयोजित होगा कार्यक्रम

उत्तराखंड: में 2.59 लाख छात्रों को इसी माह मिलेगा टैबलेट का पैसा , हर विधानसभा में आयोजित होगा कार्यक्रम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
प्रदेश के समस्त महाविद्यालयों और उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के 2.59 लाख छात्र-छात्राओं को इसी महीने टैबलेट के लिए पैसे मिल जाएंगे। विभाग की इसके लिए 25 दिसंबर को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में समारोह आयोजित करने की तैयारी कर ली है। फिलहाल कुछ विधानसभा क्षेत्रों के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को नोडल अधिकारी बना दिया गया है विधानसभा स्तरीय नोडल अधिकारियों में पौड़ी गढ़वाल में बीईओ सावेद आलम को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जबकि चौबट्टाखाल में अजीत सिंह भंडारी, लैंसडौन में सुमेर सिंह कैंतुरा, यमकेश्वर में मदन सिंह उप्रेती, कोटद्वार में अभिषेक शुक्ला और श्रीनगर में बीईओ खिर्सू पीएल भारती को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा इसी जिले में 15 अधिकारियों को विकासखंड स्तरीय नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी पौड़ी केएस रावत को जनपदस्तरीय नोडल अधिकारी बनाया गया है। जबकि...
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पंचायत प्रतिनिधियों से किया आपका सुझाव हमारा संकल्प कार्यक्रम में जनसंवाद

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पंचायत प्रतिनिधियों से किया आपका सुझाव हमारा संकल्प कार्यक्रम में जनसंवाद

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, टिहरी गढ़वाल
*सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पंचायत प्रतिनिधियों से किया संवाद* *नई टिहरी में 'जनसंवाद' - आपका सुझाव हमारा संकल्प कार्यक्रम* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नगर पालिका परिषद हॉल ,नई टिहरी में आयोजित *'जनसंवाद' - आपका सुझाव हमारा संकल्प* कार्यक्रम में प्रतिभाग किया । इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विकासखण्डों के कुल 18 ग्राम प्रधानों को मनरेगा, एन०आर०एल०एम०, स्वयं सहायता समूहों में कार्यों एवं ग्राम स्तर पर उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों से सीधे तौर पर संवाद किया गया , एवं उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा पंचायत प्रतिनिधि गांव में आम जनता से सीधे तौर पर जुड़े होते हैं, जिसके फलस्वरूप प्रधानों के सुझाव काफी महत्वपूर्ण होते हैं। विभिन्न विकास खंडों से आए करीब 400 प्रधानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री  पुष...
इतनी महंगी ड्रेस पहनकर मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में जज करने पहुँची थी उर्वशी रौतेला,जाने कीमत

इतनी महंगी ड्रेस पहनकर मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में जज करने पहुँची थी उर्वशी रौतेला,जाने कीमत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ख़बर सूत्रों के हवाले से
-इतनी महंगी ड्रेस पहनकर मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में जज करने पहुँची थी खूबसूरत उर्वशी रौतेला उर्वशी रौतेला बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिश और ग्लैमरस एक्ट्रेस में से एक हैं. उर्वशी अपने सुपर सिजलिंग और स्टाइलिश लुक्स से अक्सर ही फैंस को इंप्रेस करती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उर्वशी की लग्जरियस लाइफस्टाइल के साथ उनकी ड्रेसेस भी बेशकीमती और एक्सपेंसिव होती हैं. उर्वशी रौतेला हाल ही में आयोजित मिस यूनिवर्स 2021 पेजेंट में एक जज के तौर पर शामिल हुई थीं. इस इवेंट के दौरान उर्वशी ने एक ब्लैक कलर की नेट ड्रेस पहनी थी, जिसकी कीमत लाखों में हैआपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक्ट्रेस की इस ड्रेस की कीमत 40 लाख रुपये है. अब आप सोच रहे होंगे कि इस ड्रेस में ऐसा क्या खास था? उर्वशी की हॉल्टर डीप नेक वाली ब्लैक नेट की ड्रेस पर खूबसूरत गोल्डन वर्क हुआ है. उर्वशी के आउटफिट का सबसे हाइलाइटिंग फीचर ...
मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऋषभ पंत को राज्य का ब्रांड एम्बेसडर किया नियुक्त

मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऋषभ पंत को राज्य का ब्रांड एम्बेसडर किया नियुक्त

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखण्ड से आज की बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऋषभ पंत को राज्य का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त कर दिया है। उन्होंने इस दौरान ऋषभ पंत को वीडियो कॉल के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेक्षित की साथ ही भेंट के लिए आमंत्रित किया।   सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘भारत के बेहतरीन क्रिकेट खिलाडियों में से एक युवाओं के आदर्श और उत्तराखण्ड के लाल ऋषभ पंत को हमारी सरकार ने राज्य के युवाओं को खेलकूद एवं जन स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘राज्य ब्रांड एंबेसडर’ नियुक्त किया है। वहीं ऋषभ पंत ने इस मौके पर खुद को मिली इस जिम्मेदारी के लिए आभार प्रकट किया।   आपको बता दें ऋषभ पंत का जन्म 4 अक्तूबर 1997 को रुड़की में हुआ था। इनका पैतृक गांव पिथौरागढ़ जनपद के गंगोलीहाट तहसील के पाली नामक गांव में है। ऋ...
 एचडीएफसी बैंक के नेशनल हेड श्री दरबार साहिब पहुंचे, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में  खुलेगी एचडीएफसी बैंक की शाखा

 एचडीएफसी बैंक के नेशनल हेड श्री दरबार साहिब पहुंचे, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में खुलेगी एचडीएफसी बैंक की शाखा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
एसजीआरआर ग्रुप और एच.डी.एफ. सी. बैंक के बीच बहु उदेशीय योजनाओं पर अनुबंध  एचडीएफसी बैंक के नेशनल हेड श्री दरबार साहिब पहुंचे श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में एचडीएफसी बैंक की शाखा खुलेगी  एसजीआरआर यूनिवर्सिटी में एजुकेशन लोन, कैंपस प्लेसमेंट सहित छात्र छात्राओं को कई अवसर उपलब्ध कराएगा एचडीएफसी बैंक देहरादून एसजीआरआर ग्रुप और एचडीएफसी बैंक के बीच बहुउद्देशीय योजनाओं को लेकर अनुबंध साइन हुआ. एसजीआर आर ग्रुप की ओर से चेयरमैन श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज व एचडीएफसी बैंक की ओर से बैंक के नेशनल हेड अखिलेश कुमार रॉय ने एम. ओ. यू. पर हस्ताक्षर किए. एच डी एफ सी बैंक श्री महंत इंदिरेश अस्पताल व श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी में बैंकिंग स्टेट ऑफ आर्ट के अन्तर्गत वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से युक्त बैंकिंग की सभी मॉडर्न सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा. श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने कहा कि बै...
उत्तराखंड:बर्फ से ढंक गया ये गांव,पहाड़ से लेकर मैदान तक हाड़ कंपाने वाली पड़ रही ठंड

उत्तराखंड:बर्फ से ढंक गया ये गांव,पहाड़ से लेकर मैदान तक हाड़ कंपाने वाली पड़ रही ठंड

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, पिथौरागढ़
खबर पिथौरागढ़ से  पहाड़ से लेकर मैदान तक हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। कुमाऊं के तीन जिलों में तामपान शून्‍य के नीचे पहुंच गया है। धूप खिलने के बाद भी चल रही शीतलहर से सीमांत जिला पिथौरागढ़ ठिठुर रहा है। चीन सीमा पर स्थित करीब 13 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित कुटी गांव पूरी तरफ बर्फ से ढक चुका है। कुटी गांव से लेकर आदि कैलास तक कई फीट बर्फ की चादर बिछी है। सीमांत में अभी मौसम ठीक है, परंतु उच्च हिमालय में हुए भारी हिमपात से जिले भर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह और सायं को हो रही ठंड का प्रभाव अब जनजीवन पर पड़ चुका है। दिन में भी लोग गुनगुनी धूप का आनंद ले रहे हैं। दिन ढलते ही घरों में दुबकने को मजबूर हैं। उच्च हिमालय में चीन सीमा पर स्थित सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित कुटी गांव पूरी तरह बर्फ से ढक चुका है। यहां पर जल के धारे बर्फ बन चुके हैं। नलों से निकलने वाला पानी भी जम...
क्वानू मींनस अटाल मोटर मार्ग के ग्राम मैलोत के निकट गहरी खाई में गिरी कार वाहन चालक की मौके पर मौत

क्वानू मींनस अटाल मोटर मार्ग के ग्राम मैलोत के निकट गहरी खाई में गिरी कार वाहन चालक की मौके पर मौत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
क्वानू मींनस अटाल मोटर मार्ग के ग्राम मैलोत के निकट गहरी खाई में गिरी कार वाहन चालक की मौके पर मौत* त्यूणी मोटर मार्ग पर क्वानु में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी मौके पर चारा पत्ती काटने गई महिलाओं ने गाड़ी को गिरते हुए देखा महिलाओं की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए दुर्घटना हुई गाड़ी का इंडिकेटर जल रहा था आसपास के लोगों ने राजस्व विभाग को सूचना दी विभागीय लोगों ने सर्च अभियान चलाया मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद एक व्यक्ति को बाहर निकाला जिस की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी राजस्व विभाग का कहना है कि वाहन का नंबर uk07 ak 0127 है चालाक का नाम हरिधर सिंह पुत्र चेतराम निवासी ग्राम जुब्बल हाउस मिल रोड डोईवाला देहरादून उम्र 66 वर्ष...
लड़ाई अभी बाकी हिसाब है, हिसाब अभी बाकी है, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिखाया आमजन को निजी अस्पतालों की लूट वापसी का रास्ता

लड़ाई अभी बाकी हिसाब है, हिसाब अभी बाकी है, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिखाया आमजन को निजी अस्पतालों की लूट वापसी का रास्ता

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिखाया आमजन को निजी अस्पतालों की लूट वापसी का रास्ता* देहरादून। कोरोना महामारी की दोनों-लहरों ने एक ओर देश भर में त्राहिमाम मचाया तो वहीं संकट की इस घड़ी में अवसर ढूंढ निजी अस्पतालों ने लोगों को जमकर लूटा। संकट की घड़ी में निजी अस्पतालों की ओर से मचाई गई लूट को वापस लेने के लिए देहरादून निवासी अभिनव थापर ने सुप्रीम कोर्ट, नई दिल्ली में जनहित याचिका दायर की है। इस पर माननीय सुप्रीम कोर्ट की संयुक्त पीठ ने इस याचिका के निजी अस्पतालों द्वारा लिए गए अत्याधिक बिल चार्ज की अनियमिताओं, मरीजों को रिफंड जारी करने व पूरे देश के लिये सुनिश्चित गाइडलाइंस जारी करने के संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय, केंद्र सरकार और फिर समस्त राज्यों को जवाब-तलब किया। *अभिनव थापर ने कोरोना पीड़ितों से बिल एकत्रित करने के लिये प्रदेशभर में "लड़ाई अभी बाकी है, हिसाब अभी बाकी है" अभियान चलाय...
हरिद्वार में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा में उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, मुख्यमंत्री बोले: आज ही साफ हो गई चुनाव की तस्वीर, भाजपा का इतिहास रचना तय

हरिद्वार में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा में उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, मुख्यमंत्री बोले: आज ही साफ हो गई चुनाव की तस्वीर, भाजपा का इतिहास रचना तय

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, हरिद्वार
*विजय संकल्प यात्रा : आगाज से दिया अंजाम का अंदाज* *_ हरिद्वार में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा में उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब* *_ कड़ाके की ठण्ड पर भारी पड़ा पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह और उमंग* *_ मुख्यमंत्री बोले: आज ही साफ हो गई चुनाव की तस्वीर, भाजपा का इतिहास रचना तय* हरिद्वार। कहते हैं कि आगाज अच्छा हो तो अंजाम भी अच्छा ही होता है। धर्मनगरी हरिद्वार में भाजपा की विजय संकल्प रैली का आगाज जबरदस्त रहा। कड़ाके की ठण्ड के बावजूद रैली में कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा। रैली में मौजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह और उमंग देखते ही बन रहा था। भाजपाई सड़कों पर उतरे तो समूची धर्मनगरी भगवा रंग में रंग गई। कार्यकर्ताओं के जोश और समर्पण को देखकर भाजपा हाईकमान की बाछें खिली हुई हैं। उत्तराखण्ड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के इस बार 'साठ पार' लक्ष्य निर्धारित किया है। प्...
देहरादून से अल्मोड़ा का सफर भी होगा अब आसान, जल्द ही दोनों जिलों के बीच होगी हेलीसेवा शुरू

देहरादून से अल्मोड़ा का सफर भी होगा अब आसान, जल्द ही दोनों जिलों के बीच होगी हेलीसेवा शुरू

Featured, Uncategorized, अल्मोड़ा, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून: उत्तराखंड के कई जिलों को हेली सेवा से जोड़ने की कवायद तेज हो गई है। अल्मोड़ा से देहरादून का सफर भी अब आसान होने वाला है। जल्द ही दोनों जिलों के बीच हेलीसेवा शुरू करने के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (युकाडा) की टीम ने अल्मोड़ा के टाटिक में नवनिर्मित हेलीपैड का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने हेलीपैड पर जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।       अगले कुछ ही दिनों में महानिदेशक नागरिक उड्डयन कार्यालय दिल्ली (डीजीसीए) की टीम हेलीपैड का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद लैंडिंग का ट्रायल कराया जाएगा. ये सब काम पूरा होने के बाद अल्मोड़ा से हेली सेवा शुरू हो जाएगी। हेली सेवा शुरू होने के बाद ये सफर आसान हो जाएगा।   फिलहाल देहरादून से अल्मोड़ा के सफर के लिए 2500 रुपए किराया तय हुआ हैआपको बता दें कि सड़क मार्ग से देहरादून से अल्मोड़ा का सफर करने में करी...