मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में किया एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का लोकार्पण
*मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में किया एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का लोकार्पण*
*कुल 268 करोड़ 92 लाख 31 हजार की योजनाओं का शिलान्यास एंव लोकार्पण*
*उत्तराखण्ड में महाराणा प्रताप के नाम पर बनेगा खेल विश्वविद्यालय।*
खटीमा । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को एकलव्य विद्यालय खटीमा मैदान में पहुँचकर *एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय समेत 45 करोड़ 54 लाख 49 हज़ार की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण* एवं 223 करोड़ 37 लाख 82 हजार की 84 योजनाओं का शिलान्यास किया। *इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में खेल विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है जिसका नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखा जाएगा। खटीमा में कंजाबाग तिराहे का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखा जाएगा। इस चौराहे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।खटीमा में महाराणा प्रताप प्रशासनिक एकेडमी प्रशिक्षण केंद्र का निर्...








