Saturday, March 14News That Matters

उत्तराखंड

उत्तराखंड में नई आबकारी नीति 2025 लागू, जानें क्या हैं इसके मुख्य प्रावधान      

उत्तराखंड में नई आबकारी नीति 2025 लागू, जानें क्या हैं इसके मुख्य प्रावधान    

उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड में नई आबकारी नीति 2025 लागू, जानें क्या हैं इसके मुख्य प्रावधान     राज्य की नई आबकारी नीति 2025 में धार्मिक क्षेत्रों की महत्ता को ध्यान में रखते हुए उनके निकटवर्ती मदिरा अनुज्ञापनों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। जनसंवेदनाओं को सर्वोपरि रखते हुए, शराब की बिक्री पर और अधिक नियंत्रण किया जायेगा। उप-दुकानों और मैट्रो मदिरा बिक्री व्यवस्था को समाप्त किया गया है। नई आबकारी नीति में किसी दुकान पर एमआरपी से अधिक कीमत ली जाती है, तो लाइसेंस निरस्त करने का प्राविधान किया गया है। डिपार्टमेंटल स्टोर्स पर भी mrp लागू होगी, जिससे उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा होगी। *वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 5060 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य* पिछले दो वर्षों में आबकारी राजस्व में राज्य में काफी वृद्धि हुई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 5060 करोड़ रुपये के राजस्व लक्ष्य को न...
राज्य चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय ने विभाग को सौंपी चयन सूची   

राज्य चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय ने विभाग को सौंपी चयन सूची  

उत्तराखंड, देहरादून
  राज्य चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय ने विभाग को सौंपी चयन सूची   देहरादून, 1 मार्च 2025 सूबे के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को 117 और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) मिल गए हैं। एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय ने प्रतीक्षा सूची में शामिल इन चयनित सीएचओ की सूची विभाग को सौंप दी है। इन सभी चयनित सीएचओ को शीघ्र ही आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में तैनाती दी जाएगी। जिस हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ कर प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर उपचार सुलभ कराना है। इस दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। डॉ रावत ने बताया कि प्रदेश में संचालित वेलनेस सेंटरों में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के रिक्त पदों को भरने के लिय...
50 श्रमिकों का रेस्क्यू, मुख्यमंत्री धामी ने किया घटनास्थल का हवाई सर्वेक्षण और पढ़े पुरी ख़बर   

50 श्रमिकों का रेस्क्यू, मुख्यमंत्री धामी ने किया घटनास्थल का हवाई सर्वेक्षण और पढ़े पुरी ख़बर  

उत्तराखंड
50 श्रमिकों का रेस्क्यू, मुख्यमंत्री धामी ने किया घटनास्थल का हवाई सर्वेक्षण और पढ़े पुरी ख़बर   50 श्रमिकों का रेस्क्यू, मा0 मुख्यमंत्री ने किया घटनास्थल का हवाई सर्वेक्षण मा0 प्रधानमंत्री ने फोन पर मुख्यमंत्री से की बात, हर संभव मदद का भरोसा दिया 05 श्रमिकों की तलाश के लिए युद्धस्तर पर जारी है अभियान दिल्ली से जीपीआर रडार मंगवाई, कंटेनरों को ढूंढने में मिलेगी मदद देहरादून। माणा के पास हिमस्खलन की चपेट में आए 17 अन्य श्रमिकों का शनिवार सुबह रेस्क्यू कर लिया गया है। उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। अब तक कुल 50 श्रमिकों का रेस्क्यू किया जा चुका है। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं इस रेस्क्यू अभियान की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। शनिवार को सुबह माननीय मुख्यमंत्री ने घटनास्थल का हवाई सर्वेक्षण किया और ज्योतिर्मठ में राहत और...
गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने आर्मी अस्पताल, जोशीमठ में वरिष्ठ डॉक्टरों से बात कर घायल श्रमवीरों के समुचित एवं बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है   

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने आर्मी अस्पताल, जोशीमठ में वरिष्ठ डॉक्टरों से बात कर घायल श्रमवीरों के समुचित एवं बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है  

उत्तराखंड
  गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने आर्मी अस्पताल, जोशीमठ में वरिष्ठ डॉक्टरों से बात कर घायल श्रमवीरों के समुचित एवं बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा उत्तराखंड में चमोली जिले के माणा क्षेत्र में हुए हिमस्खलन में फंसे सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के श्रमवीरों को बचाने का राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। मैं जिलाधिकारी के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन, BRO, सेना और ITBP की टीम से राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर लगातार संपर्क में हूँ। राज्य सरकार मुस्तैदी से इस राहत एवं बचाव अभियान में लगी हुई है। मैंने आर्मी अस्पताल, जोशीमठ में वरिष्ठ डॉक्टरों से बात कर घायल श्रमवीरों के समुचित एवं बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। एक घायल श्रमवीर को एम्स ऋषिकेश में भी उपचार के लिए भर्ती किया गया है। मैंने एम्स, ...
मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर जल्द से जल्द कार्ययोजना तैयार करने और समस्या का स्थायी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।      

मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर जल्द से जल्द कार्ययोजना तैयार करने और समस्या का स्थायी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।    

उत्तराखंड
  मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर जल्द से जल्द कार्ययोजना तैयार करने और समस्या का स्थायी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।     देहरादून, 01 मार्च। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने पानी की निकासी की समस्या के लिए नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिये कि पानी की निकासी का स्थायी समाधान कर अतिशीघ्र मुझे बताया जाए। उन्होंने अधिकारियों को दो टूक कहा कि अब इस कार्य के लिए मैं न तो चिट्टी लिखूंगा और न ही फोन करुंगा। बताते चले कि देहरादून के न्यू कैंट रोड़ में हाथीबड़कला स्थित काली मंदिर के पास बारिश के कारण नाले से क्षेत्रवासियों और राहगिरों को अत्यधिक दिक्कत हो रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले बरसात में इस नाले का पानी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास में भी घुस गया था, जहां रात्रि को ही नगर निगम द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद पा...
कल सुबह एम आई 17 हेलीकॉप्टर भी माणा क्षेत्र को रवाना होंगे: धामी   

कल सुबह एम आई 17 हेलीकॉप्टर भी माणा क्षेत्र को रवाना होंगे: धामी  

उत्तराखंड
  कल सुबह एम आई 17 हेलीकॉप्टर भी माणा क्षेत्र को रवाना होंगे: धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले के माणा गांव के पास हुए हिमस्खलन की जानकारी लेते हुए राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को देर रात राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, आईटी पार्क पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की और रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। *जोशीमठ में भी की जाए आपदा कंट्रोल रूम की स्थापना।* मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सर्च ऑपरेशन तेजी से चलाए जाए। उन्होंने कहा जोशीमठ में भी आपदा कंट्रोल रूम की स्थापना की जाए। उन्होंने कहा एनडीआरएफ, एस.डी.आर.एफ ,आईटीबीपी सेना आपसी सहयोग से बर्फ हटाने का कार्य तेजी से करें। जिन श्रमिकों को निकाला गया है उनका विशेष ख्याल रखा जाए। उन्होंने माणा स्थित हेलीपैड को प्राथमिकता से ...
बर्फबारी जारी है, कई जगहों पर मार्ग अवरुद्ध हो रहा है। कल मौसम खुलने की संभावना है, जिससे रेस्क्यू अभियान में भी तेजी आएगी : धामी         

बर्फबारी जारी है, कई जगहों पर मार्ग अवरुद्ध हो रहा है। कल मौसम खुलने की संभावना है, जिससे रेस्क्यू अभियान में भी तेजी आएगी : धामी      

उत्तराखंड
  बर्फबारी जारी है, कई जगहों पर मार्ग अवरुद्ध हो रहा है। कल मौसम खुलने की संभावना है, जिससे रेस्क्यू अभियान में भी तेजी आएगी : धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, आई.टी पार्क देहरादून पहुंचकर जनपद चमोली के माणा गांव के पास हुए हिमस्खलन के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर हिमस्खलन के बाद रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने हिमस्खलन की स्थिति के बारे में भी पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अति शीघ्र घटनास्थल में पहुंचने के निर्देश देते हुए कहा कि घटनास्थल के सबसे समीप स्थित हेलीपैड को अति शीघ्र खोल जाए। जिससे रेस्क्यू अभियान में तेजी लाई जा सके। मुख्यमंत्री ने घटनास्थल पर ड्रोन के माध्यम से नजर रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा रेस्क्यू अभियान में हेलीकॉप्टर की भी मदद लेकर रेस्क्यू मे...
स्कूली छात्रों को भी जोड़ा जाए, ताकि भविष्य की पीढ़ी नशे के दुष्प्रभावों से अवगत होकर एक स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दे सके   

स्कूली छात्रों को भी जोड़ा जाए, ताकि भविष्य की पीढ़ी नशे के दुष्प्रभावों से अवगत होकर एक स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दे सके  

उत्तराखंड, देहरादून
  स्कूली छात्रों को भी जोड़ा जाए, ताकि भविष्य की पीढ़ी नशे के दुष्प्रभावों से अवगत होकर एक स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दे सके   मुख्यमंत्री धामी ने शासकीय आवास पर उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री मोदी के फिट इंडिया संकल्प को साकार करने हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री जी ने देवभूमि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के माध्यम से मोटापे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया था। ऐसे में प्रदेश में फिट इंडिया, फिट उत्तराखंड की मुहिम शुरू की जाए। स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े मौजूदा प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए एवं इस अभियान में खिलाड़ियों को भी सक्रिय रूप से जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा साथ ही, रजत जयंती वर्ष के अवसर पर ड्रग्स फ्री उत्तराखंड संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए अभियान को तेज कर...
10 मार्च से शुरु होगा तीन दिवसीय रेशम कृषि मेला, कृषि मंत्री गणेश जोशी करेंगे शुभारम्भ   

10 मार्च से शुरु होगा तीन दिवसीय रेशम कृषि मेला, कृषि मंत्री गणेश जोशी करेंगे शुभारम्भ  

उत्तराखंड, देहरादून
10 मार्च से शुरु होगा तीन दिवसीय रेशम कृषि मेला, कृषि मंत्री गणेश जोशी करेंगे शुभारम्भ देहरादून 27 फरवरी। रेशम विभाग द्वारा 10 मार्च से तीन दिवसीय रेशम कृषि मेले का आयोजन देहरादून के सहसपुर में किया जाएगा, जिसका उद्घाटन प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी करेंगे। वीरवार को देहरादून स्थित कैम्प कार्यालय में रेशम विभाग की बैठक के दौरान कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रेशम कृषि मेले की तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया। इस रेशम कृषि मेले में शहतूती एवं ओक तसर रेशम उत्पादन में कार्यरत उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों के लगभग 400 रेशम कृषक प्रतिभाग करेंगे। मेले मे रेशम उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेशम कृषको को कृषि मंत्री द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा। रेशम मेले में एक रेशम तकनीकी प्रदर्शिनी भी आयोजित की जायेगी, जिसमे उत्पादन की तकनीकियो का सजीव प्रदर्...
उत्तराखण्ड के निर्माण का सपना हमारे आन्दोलनकारियों ने इसलिए देखा था कि उत्तराखण्ड के अंतिम छोर में खड़े हुए व्यक्ति तक विकास पहुंचे। सभी उत्तराखण्डवासी मिल जुलकर राज्य को आगे बढ़ायें      

उत्तराखण्ड के निर्माण का सपना हमारे आन्दोलनकारियों ने इसलिए देखा था कि उत्तराखण्ड के अंतिम छोर में खड़े हुए व्यक्ति तक विकास पहुंचे। सभी उत्तराखण्डवासी मिल जुलकर राज्य को आगे बढ़ायें    

उत्तराखंड, देहरादून
  उत्तराखण्ड के निर्माण का सपना हमारे आन्दोलनकारियों ने इसलिए देखा था कि उत्तराखण्ड के अंतिम छोर में खड़े हुए व्यक्ति तक विकास पहुंचे। सभी उत्तराखण्डवासी मिल जुलकर राज्य को आगे बढ़ायें   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में पंचायतीराज विभाग के अन्तर्गत 126 नवनियुक्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। पिछले साढ़े तीन सालों में राज्य में 20 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नौकरी प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन आपके जीवन में एक नया अध्याय लेकर आया है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा नव चयनित अभ्यर्थी लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण इकाई ग्राम पंचायत के अभिन्न अंग बनकर गाँवों का समग्र विकास सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करेंगे। राज्य के ...